रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा कोतवाली पुलिस को दिनांक 25.04.2025 को फरियादी अरूण योगी निवासी श्रीधाम कालोनी हरदा के द्वारा सुबह 11.30 बजे अपनी काले रंग की हीरो कम्पनी की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 जेडसी 7118 को घर के सामने खड़ी की गई थी दोपर 2.30 बजे करीब फरियादी द्वारा अपनी मोटर सायकल देखने पर नही मिली जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। आवेदक की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 257/25 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
घटना की सूचना के तुरन्त बाद ही पुलिस स्टाफ द्वारा अपने मुखबिरों के माध्यम से वाहन चोर संजय राजपूत पिता विजय सिंह राजपूत निवासी ग्राम बोरखेडा थाना भैरूंदा जिला सीहोर हाल ग्वाल नगर हरदा को चोरी की गई मोटर सायकल सहित पीलियाखाल रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया ।
*नाम आरोपीगणः* 1. संजय राजपूत पिता विजय सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बोरखेडा थाना भैरूंदा जिला सीहोर हाल ग्वाल नगर विकास नगर हरदा
*जप्त सामग्रीः-* 1. एक काले रंग की हीरो कम्पनी की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 जेडसी 7118 कीमती 1,10,000 रूपये
*आपाधिक रिकार्डः-* आरोपी संजय राजपूत के विरूद्ध पूर्व के निम्न अपराध पंजीबध्द है
*1-* 537/2025 धारा 303 (2) बीएनएस थाना हरदा जिला हरदा
*2-* 459/2023 धारा 294,323,506 भादवि थाना भैरूंदा जिला सीहोर
*3-* 238/2017 धारा 457,380 भादवि थाना अशोका गार्डन जिला भोपाल
*4-* 262/2018 धारा 379 भादवि थाना अशोका गार्डन जिला भोपाल