Tuesday, March 31, 2026

नर्मदापुरम रेंज डीआईजी प्रशांत खरें ने किया हरदा का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा व दिए दिशा-निर्देश,उत्कृष्ट परेड करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित


तरुण सराफ 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नर्मदापुरम रेंज, प्रशांत खरें द्वारा जिला हरदा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत प्रातः रक्षित केन्द्र, हरदा से की गई, जहां डीआईजी द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा जवानों की टर्नआउट, अनुशासन एवं दक्षता का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट एवं बेहतर परेड प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप उचित ईनाम प्रदान किया गया। इसके पश्चात रक्षित केन्द्र कार्यालय का निरीक्षण करते हुए विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एम.टी. शाखा का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध शासकीय वाहनों की स्थिति, रख-रखाव एवं उपयोगिता की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को वाहन संधारण बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान रक्षित केन्द्र, हरदा में डीआईजी द्वारा दरबार का आयोजन भी किया गया, जिसमे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। दरबार में पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिनका डीआईजी द्वारा गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अति. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित रहे । 
इसके उपरांत डीआईजी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हरदा एवं एसडीओपी कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां कार्यालयीन व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अंत में थाना सिविल लाइन, हरदा का वार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी महोदय ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

Friday, March 27, 2026

जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

तरूण सराफ हरदा 
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा गत दिवस जिला जेल हरदा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेल स्टाफ और उपस्थित जनों को आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के प्रावधानों से अवगत कराना और दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। प्रशिक्षण के दौरान विभागीय विशेषज्ञों ने बताया कि यदि जेल में कोई मानसिक या शारीरिक रूप से दिव्यांग बंदी आता है, तो उसके साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि दिव्यांगों को कभी यह अहसास नहीं होने देना चाहिए कि वे अक्षम हैं। मानवता के नाते उनकी हर संभव मदद करना हमारा सर्वाेपरि कर्तव्य है। प्रशिक्षण में बताया गया कि बाहर कही भी अगर आपको दिव्यांग निशक्त व्यक्ति दिखे तो थोड़ी सी मदद जरूर करें। आपका अच्छा कार्य किसी के मुस्कान का कारण बन सकता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 को बताना था। प्रशिक्षण में आरपीडब्ल्यूडी एक्ट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल

तरूण सराफ हरदा 
मिलावटखोरी के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान के तहत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को हरदा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने होटल बागवान से बनी हुई तुअर दाल व ग्रेब्री, पुरोहित स्वीट्स से श्रीखंड व बेसन लड्डू, जलाराम इंडस्ट्रियल एरिया से तेल का सैंपल, राजस्थान मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा तथा श्री राम ऑयल इंडस्ट्रीज से 2 सोयाबीन तेल के सैंपल लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। श्री कांबले ने बताया कि इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से इन दुकानों से मावा कतली, मावा पेड़ा, मलाई पेड़ा, केसर पेड़ा, मिल्क केक, सोया तेल, पनीर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बटर, श्रीखंड, काजू कतली, लस्सी, रसमलाई एवं सोयाबीन तेल के सैंपल लिए गए। कार्यवाही के दौरान एसडीएम हरदा अशोक डेहरिया, नायब तहसीलदार हिमांशु परते, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कांबले, केमिस्ट हेमंत कीर के साथ सहायक ब्रजेश पटेल उपस्थित रहे।

Monday, March 23, 2026

पुलिस ने चंद घंटों में गुमशुदा बच्चे को ढूंढ कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया,चेहरे पर लौटी मुस्कान

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा जिले के कोतवाली पुलिस ने अपनी मानवीय संवेदना और पेशेवर तत्परता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा 6 वर्षीय बच्चे को चंद घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला। हरदा पुलिस अधीक्षक श्री शशांक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी हरदा निरीक्षक सुरेश कालभोर के नेतृत्व में ग्राम अबगाँव खुर्द से गुम बालक उम्र 6 साल को ढूंढ कर परिजनो को सुपुर्द करने में सराहनीय कार्य किया गया है । 
आज दिनाँक 23.03.26 को समय करीब 03.30 बजे अबगाँव खुर्द निवासी रोहित प्रजापति ने थाना आकर बताया कि नाबालिक बालक उम्र 6 साल का दोपहर 02.30 बजे से घर से लापता है । सूचना मिलते वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाने से प्रआर 368 दीपक जाट व आर. 75 प्रदीप मालवीय को बालक की तलाश पतारसी हेतु रवाना किया जो पुलिस स्टाफ द्वारा परिजनो के साथ ग्राम में आस पास पूछताछ कर बालक की तलाश की गई जो ग्राम अबगाँव खुर्द डगावानीमा रोड तरफ खेत में दिखा जो बालक को परिजनो के सुपुर्द किया गया । 
बालक की तलाश पतारसी करने में थाना कोतवाली हरदा से प्रआर 368 दीपकजाट व आर. 75 प्रदीप मालवीय की सराहनीय भूमिका रही है ।

Friday, March 13, 2026

देर रात थानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक,कर्मचारियों को लगाई फटकार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा मध्य रात्रि में जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, ड्यूटी रजिस्टर, मालखाना, हवालात तथा रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली के कर्मचारी अस्त-व्यस्त स्थिति में पाए गए, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई गई तथा भविष्य में ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन एवं सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने रात्री में थाना कोतवाली, सिविल लाईन , टिमरनी, हंडिया का निरीक्षण किया एवं अधिकारीयों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त नियमित रूप से की जाए, थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित रखा जाए तथा आमजन से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पालन सख्ती से किया जाए।

Wednesday, March 11, 2026

तेज आवाज में डीजे बजाकर चलने वाले 3 डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, डीजे सिस्टम व वाहन जप्त ,डीजे मालिको के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा । तेज ध्वनि में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर पुलिस की कार्रवाई, डीजे सिस्टम व वाहन जप्त जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर सिद्धार्थ जैन द्वारा जिले में लाउडस्पीकर एवं डीजे के नियंत्रण तथा नियमों के विरुद्ध उपयोग पर रोक लगाने हेतु पूर्व में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं, जिसके दृष्टिगत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में ध्वनि प्रदूषण रोकने हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 11.03.2026 को थाना सिविल लाइन हरदा पुलिस द्वारा भ्रमण के दौरान सांई मंदिर के पास एक वाहन में लगे डीजे सिस्टम को अत्यधिक तेज ध्वनि में बजाते हुए पाया गया, जिससे क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। मौके पर ध्वनि इतनी तेज थी कि आपसी बातचीत भी सुनाई नहीं दे रही थी तथा आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
मौके पर डीजे ऑपरेटर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पूनम गौर पिता श्रीराम गौर, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 टिमरनी बताया तथा डीजे संचालन संबंधी कोई वैधानिक अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से दो एम्पलीफायर, दो बेस, दो कॉलम, एक डीजे मिक्सर तथा टाटा 407 वाहन क्रमांक MP06 E 2933 को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इसी प्रकार नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक MPGA3441 में लगे डीजे सिस्टम को जप्त कर आरोपी अजय पिता सीताराम तथा वाहन क्रमांक MP13 E 0702 में लगे डीजे सिस्टम को जप्त कर आरोपी संतोष के विरुद्ध धारा 223 भारतीय न्याय संहिता एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Friday, March 6, 2026

हरदा पुलिस की साइबर सेल टीम ने ढूंढ निकाले लगभग 15 लाख रुपए कीमत के 98 मोबाइल फोन: मालिकों को लौटाए

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा तलया के मार्गदर्शन में सायबर सेल हरदा में कार्यरत प्रभारी निरीक्षक आरएस तिवारी, सूबेदार उमेश ठाकूर एवं सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक कमलेश सिंह परिहार, मनोज दोहरे, लोकेश सातपुते, द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त व थानों से आये गुम मोबाईलों के आवेदन को एकत्रित कर तकनीकी सहायता से विगत बर्ष में गुम हुए कुल 98 नग मोबाईलों को खोजने में सफलता प्राप्त की है इन 98 मोबाईलों को संबंधित थानो को सूचित कर मोबाईलो को पुलिस कब्जे में लिया है। मोबाईल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा बुलाकर गुम हुए मोबाईलों को सुपुर्द किया गया। गुम हुए मोबाईल को प्राप्त कर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं सायबर सेल टीम को धन्यवाद दिया गया। इन 98 मोबाइलों की कीमत अनुमानित 13-15 लाख रुपये है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा मालिकों को सुपुर्द किया गया। सायबर सेल हरदा द्वारा पूर्व में भी प्रेस कान्फैन्स के माध्यम से करीब 500 से अधिक गुम हुए मोबाईलों को आवेदकों तक पहुंचाए गए हैं एवं जिन मोबाईलों को रिकवर नही किया जा सका है उनकी रिकवरी के लिए भी सायबर सेल हरदा द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

नोटः- आवेदकगण जिनके मोबाईल गुम हुए है जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है कृपया सायबर सेल हरदा से संपर्क कर लेवें।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...