Thursday, October 29, 2026

करवा चौथ पर यातायात पुलिस हरदा की अनूठी पहल“ पत्नि के व्रत से दीर्घायु की कामना, हेलमेट से सड़क पर सुरक्षा की गारंटी।”



*यातायात पुलिस ने महिलाओं को निःशुल्क हेलमेट दिए, पत्नियों ने पतियों को उपहार में दिया सुरक्षित जीवन का संदेश*

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्रीमति शालनी परस्ते , यातायात प्रभारी रनि. सुश्री वर्षा गौर एवं समस्त यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा करवा चौथ के पावन पर्व पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नवीन पहल की गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर जाते दम्पत्तियों को रोककर , यातायात पुलिस द्वारा पत्नियों को निःशुल्क हेलमेट प्रदान करते हुये मौके पर ही पत्नियों के हाथ से पतियो को हेलमेट पहनवाकर हमेशा हेमलेट लगाने के वाद ही दो पहिया वाहन चलाने देने का प्रण लिया गया । 
एसडीओपी हरदा श्रीमति शालिनी परस्ते ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाएं अपने पतियों से हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने का सुरक्षा वचन ले रही हैं। यह पहल पति की लंबी आयु की कामना के साथ उनके सुरक्षित जीवन के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी एवं जागरूकता का संदेश देती है।
यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक सुश्री वर्षा गौर ने बताया कि करवा चौथ केवल पति की दीर्घायु की कामना का अवसर न हो बल्कि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अवसर भी हो अतः सभी पत्नियाँ व्रत के माध्यम से पति की दीर्घायु की कामना तो करें ही पर साथ ही रोज हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाने देने का प्रण लेकर उनकी सड़क पर सुरक्षा की गारंटी भी सुनिश्चित करें । करवा चौथ पर अपने पति को सुरक्षित जीवन का उपहार देने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि वे बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं। साथ ही, महिलाएं स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
   इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, ताकि वे अपने पतियों को हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट कर उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित कर सकें यह कार्यक्रम सुरजीत बजाज ऑटोमोबाइल्स एवं श्री हरिकृष्णा मोटर्स के सौजन्य से आयोजित किया गया।

हरदा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही 5.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दिनांक 27/10/2026 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गठित की गई। 28/10/2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं अवैध जुआ, सट्टा तथा शराब की तलाश-पतारसी के दौरान माँ रेवा गौशाला रोड, अतरसमा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पीछे, हरदा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अनिल पिता राधेश्याम विश्वकर्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी राम मंदिर के सामने, ग्राम अतरसमा को देखा गया। उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगा, जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.45 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹55,000/- है, बरामद हुई। पुलिस द्वारा उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली लाया गया।
थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
उक्त कार्रवाई में सउनि भगवानदास यादव, प्रआर हरिप्रसाद पटेल, प्रआर तुसार धनगर, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक रामनरेश की सराहनीय भूमिका रही।

Friday, October 23, 2026

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही

तरुण सराफ 
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष अभियान, 5 प्रकरण दर्ज माननीय न्यायालय द्वारा 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस हरदा द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण की जाकर जांच में शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को जप्त कर चालकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार किए जा रहै है । 
जिले में आज ऐसे कुल 5 प्रकरणो में कार्यवाही की गई । इनमें से थाना यातायात के 2 प्रकरणों एवं कोतवाली थाना के 01 प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक चालक 10,000 - 10,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। 
चूँकि सड़क दुर्घटनाओं के कारणो में से एक मुख्य कारण नशे की हालत में वाहन चलाना पाया गया है अतः सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु शराब पीकर अथवा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही जारी रहेगी । 
थाना प्रभारी यातायात सुश्री वर्षा गौर ने अपील की, कि वाहन चालक मद्दपान के पश्चात किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन न करें । शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के लिये अपितु सड़क पर चलने वाले सभी राहगीरों के जीवन के लिए भी खतरा है ।

Tuesday, October 20, 2026

पुलिस लाइन हरदा में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा बुधवार को पुलिस लाइन हरदा में 67वां पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने परेड की सलामी ली और शहीदों के नामों का वाचन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने अमर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
 कार्यक्रम में कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने शहीद इलाप सिंह के भाई गुमाम सिंह एवं शहीद दीपसिंह के भाई अनारसिंह को शाल, श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, सहायक लोक अभियोजक अनिल यादव एवं सूरज राठौर, एसडीओपी शालिनी परस्ते, एसडीएम शैलेन्द्र बड़ौनिया सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे!

Thursday, October 15, 2026

बहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्यवाही दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार


रिपोर्ट तरुण सराफ
पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बहुचर्चित चाकू कांड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण: थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 671/2026, धारा 296(1), 115(2), 109(1), 190, 191(2), 191(3) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोशन लाल भारती द्वारा आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी सुमित पिता मानसिंह ठाकुर, जाति कोरकू, उम्र 23 वर्ष, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू (आलाजरार) जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोशन लाल भारती, उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदौरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तुषार धनकर, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं साइबर सेल के कमलेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...