Thursday, July 30, 2026

नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत जिला जेल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट तरुण सराफ 
“नशे से दूरी है जरूरी” का दिया संदेश, बंदियों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “नशा मुक्ति अभियान 2.0” के अंतर्गत थाना कोतवाली, जिला हरदा पुलिस द्वारा आज दिनांक 30/07/2026 को जिला जेल हरदा में निरुद्ध बंदियों के लिए नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित निरुद्ध बंदियों को “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश देते हुए नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 229 विजय, प्रधान आरक्षक 76 नितेश तिवारी, आरक्षक 114 राम नरेश एवं आरक्षक 70 रोहित चौरे द्वारा उपस्थित निरुद्ध बंदियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में जिला जेल हरदा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा भी नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया गया।
थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Wednesday, July 29, 2026

सिविल लाइन थाना पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार चोरी की दो मोटर साईकिल बरामद

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी हरदा शालिनी परसते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस. तिवारी द्वारा मोटर साईकिल चोरी के विरूध आरोपी की धरपकड कार्यवाही हेतु एक टीम का गठन किया गया जिससे मोटर साईकिल चोरी मामले मे एक आरोपी को पकडने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

थाना सिविल लाईन हरदा मे 23.07.2026 को फरियादी जय बामने निवासी राजधानी कालोनी हरदा द्वारा दिनांक 20.07.2026 को रात्री में मोटर साईकिल HF DELUX क्रमांक MP47MK 2081 को घर के सामने से चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 262/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया एवं दिनांक 28.07.2026 को फरियादी रवि चौहान निवासी बेलदार मोहल्ला हरदा द्वारा HF DELUX क्रमांक MP47MK0435 चोरी हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिस पर अपराध क्र. 269/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त मोटर साईकलि चोरी कि लगातार घटनायो को ध्यान में रखते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना सिविल लाईन हरदा मे टीम गठित कर मोटर साईकिल चोरी कि घटनाओ को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर कि पतारसी करने हेतु लगाया गया जिस पर टीम द्वारा हरदा शहर के विभिन्न सीसीटीकी कैमरो के माध्मय से आज दिनांक 29.07.2026 को मोटर साईकिल चोरी के मामले का खुलासा किया गया जिसमे आरोपी राजेश उर्फ राजू पिता स्व. घासीराम चावडा जाति बेलदार उम्र 42 साल निवासी चांदाग्रहण थाना भैरुंदा जिला सिहोर हाल बेलदार मोहल्ला हरदा द्वारा उक्त मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ को अंजाम देना पाया गया। जो उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया व आरोपी को जिला जेल हरदा दाखिल किया गया है।

*सराहनीय योगदान* - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, प्रआर.05 विजय प्रजपति, प्रआर. 42 अनिल मर्सकोले, आर. 326 वीरेन्द्र, चा. आर. सचिन चौधरी, सै. 139 सूरज पासी का विशेष योगदान रहा।

*गिरफ्तार आरोपी* राजेश उर्फ राजू पिता स्व. घासीराम चावडा जाति बेलदार उम्र 42 साल नाम आरोपी निवासी चांदाग्रहण थाना भैरुंदा जिला सिहोर हाल बेलदार मोहल्ला खेडीपुरा हरदा

*जप्ती सामग्री*- 1. मोटर साईकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक MP47MK 2081 कीमती 50000/- रू.
2.मोटर सायकल हीरो एच एफ डीलक्स क्र. MP47MK0435 कीमती 50000/-रू.

Thursday, July 23, 2026

हरदा पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक पहुँचा नशामुक्ति का संदेश

रिपोर्ट तरुण सराफ 
"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत एनजीओ के सहयोग से नेहरू स्टेडियम में हुआ प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जिला हरदा में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के नेतृत्व में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इस क्रम में हरदा पुलिस द्वारा अभिनव पहल करते हुए नेहरू स्टेडियम, गेट क्रमांक-02 पर एनजीओ के सदस्यों के सहयोग से प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जनसामान्य की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा नशे के विरुद्ध एक सशक्त जनसंदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के जरिए बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार की खुशियों, आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। प्रस्तुत नाटक में यह संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया गया कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है तथा प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा* एवं पुलिस अधिकारीयों द्वारा उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें, अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें तथा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन अथवा तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते, डीएसपी महिला सेल सुश्री अरुणा सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर एवं प्रभारी श्री रोशनलाल भारती सहित अन्य पुलिस अधिकारी, एनजीओ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

वेयरहाउस पर लगे ट्राँसफार्मर एवं अन्य सामग्री चोरी करने वाले 3 आरोपीयो को टिमरनी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम को थाना टिमरनी पुलिस व्दारा वेयर हाउस पर लगे ट्राँसफार्मर एवं स्ट्रक्चर चौरी करने वाले आरोपीयो की गिरफ्तारी करने पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना क्रमांक 1:* दिनांक 15/07/2026 को फरियादिया हर्ष गोयल पिता संजय कुमार गोयल निवासी वार्ड क्र 12 टिमरनी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि मै वार्ड क्र. 12 टिमरनी रहता हूँ ,लक्ष्मीशांती फूड प्रोडक्टस प्रायवेट लिमिटेड़(राईस मिल) हरदा रोड टिमरनी का संचालक हूँ । मेरी राईस मिल के परिसर मे 500 केवीए का ट्रांसफार्मर सन 2023 मे स्थापित किया था । दिनाँक 15/07/26 को सुबह करीबन 07 बजे राईस मिल से आपरेटर विकास यादव ने मुझे फोन कर के बताया की रात्री में 11.50 बजे अपने राईस मिल मे लाईट थी ,रात्रि 11.55 बजे लाईट चले गई सुबह 06.45 बजे मैने देखा तो ट्रासंफार्मर खुला हुआ पडा है एवं आईल का बक्सा खाली पडा है तब मैने राईस मिल पहुँचकर देखा कि ट्राँसफार्मर खुला हुआ जमीन पर पडा है जिसमे से कापर की क्वाईल वजन लगभग 250 कि.ग्रा ,ट्राँसफार्मर आईल करीबन 525 लीटर, एवं अन्य महत्वपूर्व पूर्जे ट्रांसफार्मर मे नही है । घटना स्थल के आसपास कुछ नट बोल्ट पडे है । मेरे ट्राँसफार्मर एवं स्ट्रक्चर पर लगे बक्सा को खोलकर कोई अज्ञात चोर कापर की क्वाइल , ट्राँसफार्मर आईल, एवं अन्य महत्वपूर्व पूर्जे चोरी कर ले गए है कि रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 400/26, धारा 303(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
*विवेचना एवं गिरफ्तारीः*- विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना टिमरनी की विशेष टीम गठित की गई सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई तथा साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी सामने आई।
लगातार निगरानी के दौरान दिनांक 21/07/26 को तत्काल टीम रवाना कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले संदिग्धों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर अपना नाम क्रमशः शहजाद उर्फ सलीम पिता अब्दुल मिया उम्र 45 साल निवासी खजूरी राताताल बीजापुर पहाड जिनंद बाबा मजार के पास भोपाल थाना इटखेडी 2.बब्लू पिता नफीस उम्र 35 साल निवासी इन्द्रानगर अस्थाई मस्जिद के पास वार्ड क्र 13 टीला जमालपुरा भोपाल 3. सफीक शाह पिता सरीफ शाह निवासी न्या आरिफ नगर मकान नं. 2/6 बस्ती थाना गोतम नगर भोपाल 4. सुरजीत मंडल पिता कमलकांत मंडल उम्र 38 साल निवासी छोला गणेश मंदिर भोपाल का होना बताया तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की आरोपीयो की विधिवत गिरफ्तारी कर पृथक-पृथक गिरफ्तारी पत्रक एवं मेमोरेंडम तैयार किए गए। आरोपियों से चोरी गया मसरूका जप्त किया गया तथा शेष मशरूका की तलाश हेतु आरोपीयो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड ली गई  
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:*
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक उदयरामसिंह चौहान, सउनि चन्दनशाह उईके,प्रआर कंचन राजपूत,आर,सजन सिंह ,आर.शैलेन्द्र परमार,आर. शैलेन्द्र राजपूत,मनोज दोहरे की सक्रिय भूमिका रही।

Wednesday, July 22, 2026

ग्रामीणों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध करा रही कोशिश पर्यावरण सेवक टीम


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क पौधे वितरण किया जा रहा है। टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल सारन ने बताया कि उन्होंने घर पर विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे तैयार किया हैं। पौधों को ग्रामीणों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वर्षा के दिनों में अधिक से अधिक पौधारोपण हो सके। उन्हाेंने बताया कि घर पर खेजड़ली, नीम, जामुन, नींबू, आम, जाम, पीपल, बरगद सहित अन्य प्रजाति के पौधे तैयार किए हैं। वर्षा शुरु होने के साथ ही पौधा का वितरण किया जा रहा है। टीम के राष्ट्रीय प्रभारी व देश के जाने माने पर्यावरण विद् खमुराम विश्नोई जोधपुर के मार्गदर्शन में यह काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के साथ ही उनका सही संरक्षण हो इसके लिए ग्रामीणों को पौधों की फोटो भी मंगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनसे निःशुल्क पौधे प्राप्त करना चाहता है वह उनके मोबाइल नंबर 9754607281 पर संपर्क कर सकता है।

*4 घंटे में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.30 लाख का चोरी गया माल बरामद कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नकबजनी की घटना का मात्र 04 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹1,30,000 मूल्य का चोरी गया माल बरामद किया है।
दिनांक 21.07.2026 को फरियादी राकेश वर्मा पिता भारत सिंह वर्मा, निवासी ग्राम करताना पूरा, थाना टिमरनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनकी कटिंग (हेयर सैलून) की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखी टीवी, गैस सिलेंडर, ट्रिमर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 476/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेहियों से दिनांक 21/07/26 को पूछताछ की गई, जिनमें—
राजेश नायक पिता भागीरथ नायक, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, एलआईजी कॉलोनी, हरदा (हाल दुर्गा मंदिर के पास, हरदा)।
मोहम्मद शब्बीर उर्फ बब्बू पिता अब्दुल नसीर, उम्र 29 वर्ष, निवासी गली नंबर 5, दूध डेयरी के पास, हरदा।
वंश कपोल उर्फ बांसू लाल पिता स्वर्गीय गणेश कपोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी एलआईजी कॉलोनी, कतीया छात्रावास के पीछे, वार्ड क्रमांक 18, हरदा।
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया पूरा माल बरामद किया गया।
बरामद मशरूका:
07 ट्रिमर (दाढ़ी बनाने की मशीन)
एमआई कंपनी की 32 इंच एलईडी टीवी 02 सीसीटीवी कैमरे डीवीआर जियो वाई-फाई डिवाइस
02 हेयर ड्रायर 01 फेस मसाज मशीन 51 इंच एलईडी टीवी इन्वर्टर बैटरी 02 गैस सिलेंडर 02 म्यूजिक सिस्टम
बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹1,30,000 है।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सूरमा, प्रधान आरक्षक अमित बौरासी, आरक्षक निलेश पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं चालक निलेश तिवारी की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tuesday, July 21, 2026

हरदा में पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निर्णय का मिला आश्वासन

हरदा। हरदा जिले के पत्रकारों की वर्षों पुरानी पत्रकार भवन की मांग को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न पत्रकार साथियों ने जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और नगर पालिका परिषद द्वारा 17 जुलाई 2026 को पारित उस प्रस्ताव को निरस्त कर पूर्व में पत्रकार भवन के लिए पारित संकल्प को पुनः बहाल करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका परिषद ने 23 सितंबर 2024 को सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक 22 स्थित वाचनालय भवन के स्थान पर तीन मंजिला भवन बनाकर एक फ्लोर पत्रकारों को आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन लंबे समय तक इस प्रस्ताव पर अमल नहीं किया गया। इसके बाद 17 जुलाई 2026 को परिषद की बैठक में उक्त स्थान को 30 वर्षीय पट्टे पर देने का निर्णय ले लिया गया, जिससे पत्रकार समाज में गहरा असंतोष है।

पत्रकारों ने मांग की कि नगर पालिका परिषद के 17 जुलाई 2026 के निर्णय को निरस्त कर 23 सितंबर 2024 को पारित पत्रकार भवन संबंधी प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि जिले के पत्रकारों को लंबे समय से प्रतीक्षित पत्रकार भवन की सौगात मिल सके।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पत्रकारों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही नगर पालिका प्रशासन के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे तथा पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान हरदा जिले के विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। उन्होंने एकजुट होकर पत्रकार भवन की मांग को जल्द पूरा करने की अपील की।

हरदा पुलिस की अनूठी पहल: विद्यार्थियों ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला, "SAY NO TO DRUGS 2.0" की आकृति बनाकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

रिपोर्ट तरुण सराफ 
*हरदा पुलिस की अभिनव पहल, छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर कहा—"Say No To Drugs 2.0"*

*नशामुक्त हरदा का संकल्प: सैकड़ों विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश*

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जिला हरदा में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के नेतृत्व में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय एवं महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदा के छात्र-छात्राओं के सहयोग से नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया तथा "SAY NO TO DRUGS 2.0" की आकर्षक आकृति बनाकर समाज को नशे के विरुद्ध एक सशक्त एवं प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी नशे से दूर रहने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने कहा कि "नशामुक्त समाज का निर्माण केवल कानून के माध्यम से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और युवा शक्ति की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई यह मानव श्रृंखला समाज को जागरूक करने का एक सशक्त संदेश है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करे।"
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को अपने जीवन में शिक्षा, खेल, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाकर नशे जैसी बुराई से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो समाज स्वतः ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध बनेगा।
इसके उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें जीवन में सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी श्रीमती शालिनी परस्ते, डीएसपी महिला सेल सुश्री अरुणा सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 
विद्यालय परिवार की ओर से महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री जे.पी. प्रजापति, श्री जी.पी. गौर, श्री एस.एन. भाटी एवं अन्य शिक्षकगण तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. यादव, श्री राजेश बीलिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही खेल विभाग से रानी खान भी उपस्थित रही

Sunday, July 19, 2026

हरदा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3 दिन में चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार चोरी का माल, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

तरूण सराफ 
दिनांक 14.07.2026 की रात्रि में फरियादी कमलेश पिता गोपाल लूनिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम भून्नास, हाल मंगल होम कॉलोनी, हरदा के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय फरियादी अपने पुत्र रुद्र के उपचार हेतु परिवार सहित इंदौर गए हुए थे। उनके भाई योगेश पिता गोपाल लूनिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भून्नास द्वारा थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए हैं।
इस संबंध में थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 463/26 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान फरियादी कमलेश से पुनः विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि वास्तविक रूप से चोरी गए सामान में दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े तथा ₹20,000 नगद शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट उनके भाई द्वारा जानकारी के अभाव में दर्ज कराई गई थी, जिससे चोरी गए सामान के संबंध में कुछ त्रुटियां रह गई थीं।
थाना कोतवाली की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मात्र तीन दिनों में चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दो आरोपियों को दिनांक 18/07/26 को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी कल उर्फ जसविंदर पिता अर्जुन सिंह उर्फ ठाकुर सिकलीगर, उम्र 24 वर्ष, निवासी शकूर कॉलोनी, हरदा एवं राहुल पिता सुल्तान सिंह खींची, उम्र 23 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, ब्रिज के नीचे, नर्मदापुरम ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े, ₹10,000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-47-ZE-8394 (कीमत लगभग ₹1,00,000) बरामद की गई। इस प्रकार कुल लगभग ₹1,20,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी/पतारसी में सउनि रामभोग शर्मा, सउनि भगवानदास यादव ,आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल,आर वीरेंद्र राजपूत,आर रामनरेश एवं सायबर सेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Monday, July 13, 2026

15 जुलाई को प्रस्तावित किसान आंदोलन के दृष्टिगत हरदा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

तरूण सराफ 
किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठनों द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को इंदौर–बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर चक्काजाम कर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाना प्रस्तावित है। आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में किसानों के एकत्रित होने से सामान्य यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस हरदा द्वारा यातायात के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। इसी क्रम में हरदा पुलिस द्वारा निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
भारी वाहनों के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग
■ *इंदौर से हरदा एवं खंडवा की ओर जाने वाले वाहन*
संदलपुर फाटा → दीपगांव → बोरधा → गोपालपुर → ईटावा-इटारसी मार्ग → बड़ी छीपानेर → छोटी छीपानेर → हरदा → खंडवा।
■ *इंदौर से नर्मदापुरम एवं बैतूल की ओर जाने वाले वाहन*
संदलपुर फाटा → भैरूंदा → रेहटी → सलकनपुर → बुधनी → नर्मदापुरम → बैतूल।
■*हरदा से इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन*
हरदा → करताना → छोटी छीपानेर → बड़ी छीपानेर → इटारसी → गोपालपुर → संदलपुर फाटा → खातेगांव → इंदौर।
*दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग*
इंदौर से हरदा आने-जाने वाले हल्के वाहनों के लिए अबगांव कला (नहर मार्ग) → भुन्नास मार्ग → अबगांव खुर्द (छीपानेर मार्ग) → हरदा मार्ग निर्धारित किया गया है ।
पुलिस प्रशासन ने परिवहन व्यवसायियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे दिनांक 15 जुलाई 2026 को यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें तथा पुलिस अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें। आमजन से आंदोलन स्थल की ओर अनावश्यक आवागमन से बचने तथा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपने मार्ग की जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। साथ ही हरदा शहर में यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा जानकारी के लिए थाना यातायात, हरदा के दूरभाष क्रमांक 07577-222104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Thursday, July 9, 2026

टिमरनी पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम को घर में घुसकर चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

**घटना क्रमांक 1:**
दिनांक 11/01/2026 को फरियादी गौरा बाई बिल्लौरे, निवासी ग्राम गोगिया (हाल विकास नगर, हरदा) ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने पति के इलाज हेतु हरदा में रहने के दौरान, ग्राम गोगिया स्थित उनके मकान में अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और गोदरेज अलमारी से नकदी सहित चांदी का कंदोरा व चांदी की पायल की एक जोड़ी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 30/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

**घटना क्रमांक 2:**
दिनांक 22/05/2026 को फरियादी सुनील पिता श्यामलाल केवट, निवासी ग्राम छोटी छीपानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ससुराल से लाए गए 12,000 रुपये लोहे की पेटी में रखे थे। रात्रि में परिवार सहित सोने के बाद जब वे लगभग 2 बजे जागे तो पाया कि बाजू वाले कमरे का दरवाजा खुला था और पेटी से रखे 12,000 रुपये गायब थे। इस पर अपराध क्रमांक 288/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

*उक्त आरोपियों ने रहटगांव थाने की निम्न घटना स्वीकार करना भी बताया है*

*घटना क्रमांक-1*
दिनांक 28.02.2026 को फरियादी अतुल पारे, निवासी ग्राम सिरकंबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मकान में प्रवेश कर 30,000 रुपये नकद चोरी कर लिए गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना रहटगांव में अपराध क्रमांक 96/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*घटना क्रमांक-2*
दिनांक 29.04.2026 को फरियादी ललित पिता दिनेश जैसवाल, निवासी ग्राम टेमागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 68,000 रुपये नकद चोरी कर लिए गए। फरियादी द्वारा बताया गया कि चोरी

**विवेचना एवं गिरफ्तारीः**
दोनों घटनाओं की विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना टिमरनी की विशेष टीम गठित की गई। एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई तथा साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी सामने आई।

लगातार निगरानी के दौरान दिनांक 08/07/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध व्यक्ति करताना से गाडरापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले तीनों संदिग्धों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर अपने नाम संजय चौहान (उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अमलाडा), अनुराग चौहान (उम्र 27 वर्ष, निवासी गाडरापुर) एवं अलीप सिंह (उम्र 24 वर्ष, निवासी सिवनी मालवा) बताए तथा ग्राम गोगिया व छोटी छीपानेर की चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की।

तीनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर पृथक-पृथक गिरफ्तारी पत्रक एवं मेमोरेंडम तैयार किए गए। आरोपियों से 5,000-5,000 रुपये नकद जप्त किए गए तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:*
इस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, उप निरीक्षक मनोज दुबे,सउनि नानकराम कुशवाह एवं प्रधान आरक्षक 197 योगेश पटेल की सक्रिय भूमिका रही।

Tuesday, July 7, 2026

हरदा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 102 प्रकरण दर्ज, ₹28.12 लाख की बिलिंग

तरूण सराफ
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के हरदा वृत्त द्वारा मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी एवं अवैध विद्युत उपयोग के विरुद्ध वृहद् चेकिंग अभियान चलाया गया।

महाप्रबंधक के निर्देशन में गठित विभिन्न टीमों ने जिले के कई क्षेत्रों में सघन जांच की। अभियान के दौरान अवैध विद्युत संयोजन एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के 102 प्रकरण पाए गए, जिनमें कुल ₹28.12 लाख की आकलित बिलिंग की गई।

कंपनी के अनुसार विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं राजस्व हानि की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

महाप्रबंधक, हरदा वृत्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे केवल विधिवत एवं वैध विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर ही विद्युत का उपयोग करें। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर चेकिंग, आकलित बिलिंग एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान, कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

Saturday, July 4, 2026

12 वर्षीय अपहृत बालक का शव अजनाल नदी के किनारे मिला; पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने चलाया था कड़ा सर्च ऑपरेशन, मर्ग कायम कर जांच शुरू

रिपोर्ट तरुण सराफ 
थाना हंडिया क्षेत्र के ग्राम खरदाना से लापता हुए 12 वर्षीय नाबालिग बालक विशाल उर्फ गोलू पिता राजेश कोरकू (कलम) का शव घटना के तीसरे दिन भैंसवाड़ा बैक वाटर (महेन्द्र गांव लोटिया के पास) अजनाल नदी के किनारे से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है और मामले की सघन विवेचना शुरू कर दी है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 01/07/2026 को डायल 112 के माध्यम से ग्राम खरदाना में एक 12 वर्षीय बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना हरदा में अपराध क्र. 280/26, धारा 137(2) बीएनएस (BNS) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

*जांच के दौरान मिले अहम सुराग:*
विवेचना के दौरान जब पुलिस टीम ने ग्राम खरदाना पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की, तो ज्ञात हुआ कि बालक विशाल घटना के समय अजनाल नदी के पास मीशू उर्फ मिश्रीलाल बडियार के खेत की तरफ बकरियां चराने गया था। उसके साथ गए अन्य छोटे बच्चों ने बताया कि सुबह करीब 08:00 से 10:00 बजे के बीच गांव का ही नर्मदाप्रसाद कोरकू (उम्र करीब 30 वर्ष) वहां आया था, जो अजनाल नदी के किनारे विशाल के पीछे मारपीट करने के लिए दौड़ लगा रहा था। डर के मारे अन्य बच्चे भागकर घर आ गए थे। शाम को बकरियां तो अकेले घर लौट आईं, लेकिन विशाल वापस नहीं लौटा। घटना के बाद से ही संदेही नर्मदाप्रसाद अपने ठिकाने से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

*विशाल स्तर पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन:*
चूंकि अजनाल नदी में भारी बाढ़ और उफान था, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशाल खोजी अभियान शुरू किया गया। इस सर्च ऑपरेशन में हंडिया थाने के बल के साथ-साथ रक्षित केंद्र का बल, 18वीं वाहिनी एसएफ (SF), थाना टिमरनी, थाना रहटगांव, और थाना छीपाबड़ के पुलिस बल सहित SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को लाइव जैकेट और मोटर बोट के साथ तैनात किया गया।

अथाह और मटमैले पानी के बावजूद पुलिस और SDRF की टीमों ने ग्राम उंवा, काकडदा, काली सराय, लोटिया, करणपुरा, और भैंसवाडा नर्मदा नदी के बैक वाटर क्षेत्र में दिन-रात सघन सर्चिंग की। इसके अलावा पड़ोसी जिलों (देवास एवं खंडवा) को भी सूचित किया गया था और इंदिरा सागर डैम के अधिकारियों के सहयोग से भी तलाश जारी रखी गई थी।

*शव की बरामदगी एवं पंचनामा कार्रवाई:*
दिनांक 03/07/2026 को लगातार जारी सर्चिंग के दौरान परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल भैंसवाड़ा बैक वाटर महेन्द्र गांव लोटिया के पास अजनाल नदी के किनारे पहुंची। वहां बालक विशाल उर्फ गोलू का शव पानी में औंधे मुंह पड़ा हुआ पाया गया।

खराब मौसम, लगातार हो रही बारिश और नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ने व शव के बह जाने के खतरे को देखते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों के मौखिक निर्देशानुसार, मौके की संपूर्ण फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर पंचों के समक्ष शव पंचनामा (देहाती मर्ग क्र. 0/26, धारा 194 BNSS) की कार्रवाई की गई।

शव करीब 2-3 दिन पुराना होने के कारण फूल गया था। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान व गहरे घाव पाए गए हैं। पंचों और ग्रामीणों द्वारा बालक के साथ मारपीट कर पानी में डुबोने की आशंका व्यक्त की गई है।
*वर्तमान स्थिति एवं अग्रिम कार्रवाई:*
पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य (पानी का सैंपल आदि) एकत्र किए गए हैं। शव को सुरक्षित रूप से मर्चुरी रूम फ्रीजर (शासकीय जिला अस्पताल हरदा) में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम (PM) कराया जाएगा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट और फॉरेंसिक (FSL) जांच के आधार पर मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। फरार संदेही नर्मदाप्रसाद की गिरफ्तारी और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Friday, July 3, 2026

घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा। शहर के वार्ड क्रमांक 9 कोठारी गली घंटाघर के पास निवासी आकाश पिता प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सिविल लाइन थाने में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार उनकी काले रंग की पैशन प्रो (2016 मॉडल), क्रमांक MP-47-MG-5192 मोटरसाइकिल 2 जुलाई की रात घर के सामने खड़ी थी। 3 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे जब उन्होंने देखा तो बाइक वहां नहीं मिली।

शिकायतकर्ता के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर अज्ञात व्यक्ति 3 जुलाई की सुबह लगभग 4:55 से 5:00 बजे के बीच मोटरसाइकिल ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से वाहन की तलाश कर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सिविल लाइन थाना हरदा पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...