Thursday, October 30, 2025

छीपाबड़ में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार दो मोटरसाइकिल जप्त



रिपोर्ट तरुण सराफ 
थाना छीपाबड में दिनांक 15.10.25 को फरियादी संतोष पिता चंपालाल राठौर उम्र 47 साल निवासी ग्राम नीमसराय द्वारा रिपोर्ट किया कि फरियादी के घर के सामने से कोई अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी की होण्डा कंपनी की ड्रीम नियो ग्रे कलर की मोटर सायकल क्र. एम.पी. 47 एमई 8634 कीमती 80,000 रूपये चोरी करके ले गया है एवं दिनांक 28.10.25 को फरियादी रामसिंह पिता चंदन कोरकू उम्र 55 साल निवासी ग्राम बारानाला तहसिराली थाना सिराली जिला हरदा हाल ग्राम बडनगर द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि पवन बिश्नोई के घर के बाहर ग्राम बडनगर से कोई अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी की बजाज कंपनी की मोटर सायकल क्र. एम.पी. 47 जेडबी 2942 कीमती 85,000 रूपये चोरी करके ले गया है। 
जिस पर थाना छीपाबड जिला हरदा में अपराध क्रमांक 442/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. एवं अपराध क्र. 464/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग खिरकिया रावर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी छीपाबड संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड से टीम का गठन किया गया जो टीम के द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी एवं दोनों प्रकरणों में चोरी गया मश्रुका की पतारसी कर आरोपी रुपेश राठौर पिता पतिराम राठौर उम्र 21 साल निवासी दूध डेयरी गली नं. 06 वार्ड क्र. 17 हरदा जिला हरदा को गिरफ्तार किया।

Wednesday, October 29, 2025

हंडिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार एक वाहन जप्त


   
रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक सिंह द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हँड़िया व उनकी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दिनांक 28.10.25 को थाने पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि तीन व्यक्ति एक आई 20 कार वाहन क्रं MP 12 CA 7333 जो सफेद रंग की है खातेगाँव तरफ से रिजगाँव जा रहे हैं तथा तीनों व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स रखे हुये हैं मुखबिर सूचना हमराफ फोर्स व वाहन के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम बागरूल हाईवे रोड हरदा इन्दौर पास पहुंचकर हमराह स्टाफ की मदद से नाकाबंदी किया तभी खातेगाँव तरफ से एक सफेद रंग की कार जिसका वाहन क्रं MP 12 CA 7333 आई 20 सफेद रंग कि आते हुये दिखी जिसे रोककर तीन व्यक्तियों को दस्तयाब किया गया नाम पता पूछने पर कार चालक व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पिता रमेश सेन जाति नाई उम्र 25 साल निवासी रिजगाँव व कार चालक कि बाये साईड वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र पिता बलराम जाट उम्र 32 साल निवासी रिजगांव व कार मे पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महेन्द्र पिता बलराम जाट उम्र 25 साल निवासी रिजगाँव थाना हंडिया का होना बताया । संदेही सोनू पिता रमेश सेन जाति नाई उम्र 25 साल निवासी रिजगाँव , संदेही नरेन्द्र पिता बलराम जाट उम्र 32 साल निवासी रिजगांव एवं महेन्द्र पिता बलराम जाट उम्र 25 साल निवासी रिजगाँव थाना हंडिया की समक्ष पंचानो के तलाशी ली गयी जिसका सन्देही एंव वाहन की तलाशी लेने पर संदेही सोनू की दाहिनी तरफ की पेन्ट की जेब से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में मटमेले रंग का पाउडर मिला व एक नोटिस मिला तथा बांयी तरफ पेन्ट की जेब में एक मोबाईल मिला व पिछे कि पेंट की जेब मे 500 रूपये नगदी मिले व, संदेही नरेन्द्र की बांये तरफ की पेन्ट की जेब से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में मटमेले रंग का पाउडर एवं दायी तरफ पेन्ट की जेब में एक मोबाईल व मिला व पिछे कि जेब मे 1400 रूपये नगदी मिले सन्देही महेन्द्र दाहिने तरफ की पेंट की जेब से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी मे मटमेले रंग का पाउडर व बायी जेब मे मोबाईल मिला व पीछे की जेब मे 5000 रूपये मिले मिले मादक पदार्थ की सूंघने पर अजीब सी तेज गंध आयी जिससे मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होने की पुष्टि हुई । तीनो आरोपी सोनू सेन, नरेन्द्र जाट, व महेन्द्र जाट से बरामद अवैध मादक पदार्थ कुल 35 ग्राम एम डी ड्रग्स पाउडर कीमती 350000/-रूपये ,01 हुन्डई आई.20 कार ,03 नग एन्ड्राईड मोबा.फोन व 6900/-रूपये नगद जप्त किये गये । कुल मशरूखा 688900/-रूपये का विधिवत् जप्त किया गया व कार्यवाही की गई । बाद आरोपियों के विरूध्द अपराध क्र. 341/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों से एम.डी. ड्रग्स के स्रोत एवं सप्लाई चैन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना हंडिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सतत निगरानी रखकर कार्रवाई जारी रहेगी तथा इस प्रकार के आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अकुंश लगाया जावेंगा ।

Friday, October 24, 2025

अड़ीबाजी कर पैसे वसूली करने वाले तीन आरोपियों को टिमरनी पुलिस ने किया गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन मे थाना टिमरनी की पुलिस टीम को अवैध अड़ीबाजी कर वसूली करने वालो को पकडने मे सफलता मिली है ।

घटना का विवरणः-             
दिनाँक 24/10/25 को करीबन दोपहर 01 बजे सूचना मिली की कच्चा रोड बायपास रोड पर एक काले रंग की बलिनो कार मे कुछ बदमाश अपनी कार को बीच रोड पर खडी करके आने जाने वाले राहगीरो से अडीबाजी कर अवैध वसूली कर रहे है ,उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हूए आरोपी सुतीर्थ पाठक, अमित पवार, सुभाष ठाकरे निवासी हरदा को घेराबंदी कर पकडा व फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीगणो के विरुद्ध धारा 119(1) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर घटना मे प्रयुक्त काले रंग की बलिनो कार एम.पी. 04 वाय.एन. 3926 को जप्त किया गया व आरोपी गणो को गिरफ्तार किया गया । जिन्हे प्रातः न्यायालय पेश किया जावेगा।

मुख्य भूमिका निरी. मुकेश गौड, उनि यूआरएस चौहान ,आर. धर्मेन्द्र , प्रतीक, शैलेन्द्र की रही।

Thursday, October 23, 2025

सिराली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाई हत्या की गुत्थी,अवैध संबंध के चलते की थी हत्या आरोपी गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकीया राबर्ट गिरवाल के नेतृत्व में थाना सिराली पुलिस टीम द्वारा 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की तथा हत्या करने वाले आरोपी रामदीन मालवीय को गिरफ्तार किया।

*घटना का विवरण* दिनांक 20.10.2025 को फरियादिया जुगराई बाई ने बताया कि उसका पति सुखलाल कलमे उम्र 45 साल निवासी ग्राम इमलीढ़ाना खालवा हाल ग्राम लालमाटी में रामदीन मालवीय के घर रहकर मजदूरी कर रहा था, जो दिनाक 20.10.2025 दीपावली के दिन सुबह 6 बजे गाय-भैंस चराने के लिए ग्राम लालमाटी के आस-पास खेतों में गया था जो घर वापस नहीं आया, खेत मालिक रामदीन और उसके लडके गोविंद और गजानन सुखलाल को ढूंढने निकले तो पता चला कि ग्राम लालमाटी के पास एक खेत में उसकी लाश मिली है। जिसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा तो मृतक सुखलाल का शव बीच खेत में पड़ा था, मृतक सुखलाल के चेहरे पर चोट के निशान थे। उक्त रिपोर्ट पर थाना सिराली में अपराध 300/25 धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की गई तथा मुखबीर सूचना एकत्र की गई जिसमें ज्ञात हुआ कि मृतक सुखलाल के साथ घटना दिनांक को उसका खेत मालिक रामदीन गाय-भैंस चराने गया था जो रामदीन दो-तीन घंटे बाद वापस आया था। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु खेत मालिक रामदीन से हिकमत-अमली से पूछताछ की गई जिसने बताया कि खेत मालिक रामदीन का मृतक सुखलाल की पत्नी से अवैध संबंध था एवं मृतक सुखलाल अपनी पत्नी को लेकर काम छोडकर जाने की बात कर रहा था तथा मृतक अपनी मजदूरी के 50000 रूपये की मांग कर रहा था। उक्त बात पर से उसने मजदूर सुखलाल की गाय-भैंस चराने के दौरान लाठी चेहरे पर मारकर हत्या कर दी। आरोपी खेत मालिक रामदीन मालवीय उम्र 58 साल निवासी ग्राम लालमाटी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई।

*सराहनीय भूमिका* उनि सीताराम पटेल थाना प्रभारी सिराली, उनि हेमंत पाण्डेय, सउनि कमल किशोर मांझी, संजय शर्मा, प्र०आर० तुषार धनगर, गजेन्द्र यादव, आरक्षक सुनील ईवने, मनमोहन यादव, उमेश पंवार, अनूप उईके, रवि तिवारी, गेंदालाल, अर्जुन एवं सायबर सेल टीम की विशेष भमिका थी।

*गिरफ्तारशुदा* आरोपी रामदीन मालवीय पिता बृजलाल मालवीय उम्र 58 साल निवासी ग्राम लालमाटी थाना सिराली

Tuesday, October 21, 2025

हरदा पुलिस लाईन में शहीद स्मृति दिवस पर वीर पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि



रिपोर्ट तरुण सराफ 
शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आज हरदा पुलिस लाईन में शहीदों को नमन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, तथा माननीय न्यायाधीशगणों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के अमर बलिदान को याद किया।
शहीदों के सम्मान में आयोजित समारोह में पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड का आयोजन किया गया। रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर के निर्देशन में पुलिस जवानों ने बंदूक झुकाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन एसआई प्रियंका पाठक ने किया।
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने शहीदों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीशगण, एसडीओपी, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने इस अवसर पर कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस बल के जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके अदम्य साहस और देशभक्ति की स्मृति में प्रत्येक वर्ष यह दिवस पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में 191 पुलिसकर्मी कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए हैं, जिनमें 11 मध्यप्रदेश के हैं।
कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिनमें शहीद इलाबसिंह पटेल के बड़े भाई गुमर सिंह पटेल तथा शहीद दीपसिंह चौहान के बड़े भाई अनारसिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Sunday, October 19, 2025

दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण


रिपोर्ट तरुण सराफ 
दीपावली पर्व के उपलक्ष में जिला पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा द्वारा आज हरदा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों — घंटाघर बाजार, सराफा ,फटाका बाजार एवं आसपास के व्यस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बाजार में भीड़-भाड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान सतर्कता एवं चौकसी बरतें, बाजारों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखें, फायरक्रैकर बाजार में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु निरंतर पेट्रोलिंग करें।

त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देने एवं नागरिकों को पुलिस की सहायता हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी हरदा शालिनी परस्ते, पुलिस उप अधीक्षक अरुणा सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती , सिविल लाइन थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी,थाना प्रभारी यातायात सूबेदार उमेश ठाकुर उपस्थित रहे

हरदा पुलिस द्वारा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित दीपावली पर्व मनाने हेतु पूर्ण तैयारी की गई

Friday, October 17, 2025

75 वर्षीय सुमन अवस्थी ने किया देहदान, पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर

तरूण सराफ 
हरदा शहर की वरिष्ठ नागरिक सुमन अवस्थी पति राकेश अवस्थी उम्र 75 वर्ष, निवासी अवस्थी कम्पाउंड, हरदा ने मृत्यु से पूर्व ही देहदान की घोषणा की थी। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार शुक्रवार को परिजनों की सहमति से घर पर क्रियाकर्म के बाद मृत शरीर को एम्स भोपाल भेजा गया, जहाँ डॉक्टर्स की निगरानी में देहदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। देहदान जैसे प्रेरणादायक कार्य के सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। गौरतलब है कि सुमन अवस्थी ने अपने जीवन के अंतिम दिनों तक समाज सेवा जारी रखी। वे महिलाओं को निशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सक्रिय रहीं।

Thursday, October 16, 2025

न्यायाधीश द्वारा की गई वाहनो की चेकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर 52 वाहनों पर चालानी कार्यवाही

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा। न्यायालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 16/10/2025 को शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन बनाए रखने हेतु मजिस्ट्रियल वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लवलेश वर्मा सिंह एवं जेएमएफसी एस.के. भदकारिया द्वारा छिपानेर चौक पर वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई।
      
वहीं दूसरी टीम में जेएमएफसी संजीव रंगडाले एवं जेएमएफसी प्रेमदीप शाह सम्मिलित रहे, जिन्होंने बागवान होटल के सामने वाहन चेकिंग की कार्यवाही संपन्न की।
माननीय न्यायाधीशगण द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के बीमा, रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, आदि दस्तावेजों की जांच की गई तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, नाबालिग चालकों ,पात्रता से अधिक सवारी बैठाना एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही की गई।
चैकिंग के दौरान कुल 52 चालान बनाये गये जिसमें 69700 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया ।इस दौरान जिला पुलिस बल एवं यातायात पुलिस का सहयोग प्राप्त हुआ।

जिला व तहसील स्तरीय इंसिडेंट रेस्पॉंस टीम रेस्क्यू टास्कफोर्स सदस्यों का आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण सम्पन्न



तरुण सराफ हरदा 
जिला एवं तहसील स्तर पर इंसिडेंट रेस्पॉंस टीम रैस्क्यू टास्कफोर्स सदस्यों का गुरूवार को अग्नि एवं विस्फोट दुर्घटना के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के तहत अग्नि एवं विस्फोट दुर्घटना से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का प्रदर्शन होमगार्ड व एसडीईआरएफ के माध्यम से किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने किया। उन्होने इस दौरान प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया तथा आपदा उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर आपदा उपकरणों की जानकारी ली। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रामकृष्ण गुर्जर ने अग्नि दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को प्रथमोपचार के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड जे.एल. कोठारी ने आग आपदा राहत खोज एवं बचाव तकनीकी विषय पर जानकारी दी। कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड इन्दल उपनारे, प्लाटून कमाण्डर जे.एल. कोठारी सहित होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान उपस्थित थे।

Tuesday, October 14, 2025

दीपावली पर घंटाघर बाजार बनेगा ‘नो व्हीकल जोन’,17 अक्टूबर से लागू होगी विशेष यातायात व्यवस्था, वाहनों के मार्ग में होगा परिवर्तन



रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को नियंत्रित करने और बाजार क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस हरदा द्वारा विशेष यातायात योजना लागू की जा रही है।
घंटाघर बाजार क्षेत्र को 17 अक्टूबर 2025 से दीपावली दिवस तक ‘नो व्हीकल जोन’ बनाया जावेगा । इस अवधि में किसी भी प्रकार के चारपहिया या दोपहिया वाहनों का बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल यात्री ही बाजार क्षेत्र में आवागमन कर सकेंगे।
वाहनों के लिए अस्थायी मार्ग परिवर्तन इस प्रकार रहेगा:
• खेड़ीपुरा नाका की ओर जाने वाले वाहनों को जामा मस्जिद – हाजी चौक – शनि मंदिर – खेड़ीपुरा नाका मार्ग से होकर संचालित किया जाएगा।
• खेड़ीपुरा नाका से हरदा शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरसूद वाली गली – जैसानी चौक – गणेश चौक – टाँक चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
वाहन पार्किंग की व्यवस्था
बाजार आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग स्थल निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं –
• नार्मदेव धर्मशाला परिसर
• जामा मस्जिद के सामने ग्राउंड
• शनि मंदिर के पास स्थित पार्किंग स्थल
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें, तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें, ताकि दीपावली पर्व पर शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनी रहे।

Monday, October 13, 2025

रहटगाँव पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, रुपए के लेन देन पर हत्या आरोपी गिरफ्तार




रिपोर्ट तरुण सराफ 
घटना का विवरणः दिनांक 10/10/25 को सुबह लगभग 08 बजे रहटगाँव पुलिस को सूचना मिली की बडझिरी बोबदा रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव रोड किनारे पड़ा हुआ है, सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी रहदगाँव अपने बल के साथ मौके पर रवाना हुए और मर्ग जांच प्रारम्भ की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से FSL अधिकारी को बुलाया जाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाया गया। मर्ग जांच करते मृतक की पहचान बिच्छापुर निवासी दयाराम मौर्य उम्र 54 वर्ष के रूप में हुई, मौके पर मृतक के परिजन भी उपस्थित हुए जिनके समक्ष मर्ग जॉच की आवश्यक कार्यवाही कर पुलिस ‌द्वारा आरोपी की तलाश पतारासी के प्रयास शुरू किये गए। घटना पर से थाना रहटगांव में मर्ग क्र 39/25 धारा 194 BNSS का पंजीबद्ध कर जांच से लिया गया। शव के पोस्टमोर्टम से स्पष्ट हुआ की मृतक की हत्या कर उसे जलाया गया है।

पुलिस कार्यवाहीः घटना की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पुलिस ‌द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL से मौके एवं शव का निरीक्षण करवाया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे और दिशा निर्देश दिए। मृतक की पहचान वहां उपस्थित एक व्यक्ति ‌द्वारा की गई बाद आधार कार्ड व परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि की गई। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव, थाना टिमरनी एवं साइबर सेल हरदा का विशेष दल गठित कर कार्यवाही शुरू की गई मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता से मिले साक्ष्यों के आधार पर यह पाया गया की मृतक को अतिम बार सलीम उर्फ सल्लाम पिता शब्बीर शाह निवासी लाइन पार टिमरनी के साथ दिनांक 09/10/25 को देखा गया था, उसके बाद से ही वो लापता था। साक्ष्य एवं मृतक के परिजनों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया सलीम उर्फ सल्लाम पिला शब्बीर शाह को हत्या का आरोपी पाया गया जिसने पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते बताया की उसका नृतक के साथ पैसो का लेन देन था, मृतक अपने पैसे वापस मांग रहा था जिससे तंग होकर आरोपी ने मृतक को योजना बनायी और उसे बहला फुसलाकर जंगल की तरफ के ले जाकर नशा करवाया और मौका देखकर डंडे से उसके सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ‌द्वारा प्रकरण में थाना रहटगांव में अपराध क्र 302 धारा 103(1), 238 BNS का पंजीबद्ध कर आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया गया है। रहटगांव पुलिस ‌द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी की गिरफलारी कर व्यावसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है।

विशेष भूमिका एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव मनोज दुबे उनि अजय रघुवंशी, सउनि ब्रजमोहन सोलंकी, सउनि भूपेंद्र वाडिवा प्र आर देवेन्द्र सूरमा प्र आर बुदेश जोठे आर कमलेश परिहार आर चालक सोनू, आर चालक संजू, आर. मुकेश धुर्वे, आर, महेंद्र रघुवंशी, आर ब्रजेश चौहान आर. राकेश पटेल, कैलाश की आरोपी की धरपकड़ एवं अंधे कत्ल के खुलासे में विशेष भूमिका रही।

Wednesday, October 8, 2025

हरदा जिले मे मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण



रिपोर्ट तरुण सराफ 
छिंदवाडा जिले में घटित घटना जिसमें खॅासी की दवाई काफड्रिल से मृत्यु होने की शिकायत पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार हरदा जिले में औषधि विक्रेताओं की जॉच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन द्वारा की गई। इस दौरान प्रतिबंधित औषधि एवं श्रीसन फार्मा तमिलनाडू के अन्य औषधि उत्पाद की हरदा जिले में अनुपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विक्रेताओं के यहॉ निरिक्षण किया गया तथा सर्दी खॉसी के कफ सीरप के नमूने लिए गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच पी सिंह के निर्देश पर बच्चों के चिकित्सक के आस पास के सभी औषधि विक्रेताओं का निरीक्षण प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि बुधवार को हरदा के माधूरी मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकोज, दीपक मेडिकोज, सोमानी मेडिकल स्टोर, तृप्ती मेडिकल स्टोर, न्यू हरि मेडिकल स्टोर, कुमार मेडिकल स्टोर हरदा का निरीक्षण किया गया, जहॉ से कफ सीरफ के सेम्पल भी जॉच हेतु लिए गये। जिले में संबंधित कंपनी का कोई भी स्टॉक नही पाया गया है। जिले मे मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण निरंतर किया जावेगा।

स्मार्ट मीटर के सबंध में महाप्रबंधक ने दी अहम जानकारियां स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने हरदा में आयोजित पत्रकार वार्ता


रिपोर्ट तरुण सराफ

हरदा में 698 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सितंबर माह में मिली 01 लाख 53 हजार की TOD रियायत
 
स्मार्ट मीटर उपभोक्तारओं को नए टैरिफ आर्डर के अनुसार अब खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपयोग की गई बिजली पर 20 प्रतिशत की छूट मिल रही है। हरदा वृत्त में 698 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सितंबर 2025 माह में 01 लाख, 53 हजार की छूट प्रदान की गई है। इनमें से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जा रही है। यह उपभोक्ता श्रेणियों के लिए विशिष्ट नियमों और शर्तों के आधार पर दिन के विभिन्न समय के दौरान खपत की अवधि के अनुसार ऊर्जा शुल्क पर लागू होगी। यह बात मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) सी.के.पवार ने स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ तथा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ता हित में चलाई जा रही शासन की योजनाओं जैसे ग्रामीण क्षेत्र में 5 रुपये में नवीन कनेक्शन, सोलर रूफटॉप आदि को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, हरदा में आयोजित मीडिया कार्यशाला में कही। इस अवसर पर महाप्रबंधक हरदा विनीत कुमार बागड़े, उपमहाप्रबंधक संजय सिंह चंदेल, भागीरथ मंडल, उपमहाप्रबंधक (उत्तर संभाग) हरदा संजय यादव, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी, जिला जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) श्री सी.के. पवार ने कहा कि हरदा सर्किल में कुल 47 हजार 360 स्मार्ट मीटर स्थापित किये जाने हैं, जिसमें से अब तक 1033 स्मार्ट मीटर स्थापित किये जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर सभी के लिए फायदेमंद और उपभोक्ताओं के हित में हैं, इसलिए सभी को स्मार्ट मीटर लगाने में कंपनी का सहयोग करना चाहिए। कार्यशाला के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आव्हान किया तथा कार्यशाला में मीडिया के प्रश्नों के जबाव देते हुए मीडिया से प्राप्त फीडबैक के अनुसार कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा दिये गये सुझावों को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए अमल में लाने का आश्वासन दिया।
*परिसर में रीडिंग लेने आने की आवश्यकता नहीं*
मध्यर क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) श्री सी.के. पवार ने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया कि शहर के लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर जो भ्रांतियां हैं, उन्हें दूर करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विद्युत स्मार्ट मीटर लगने के बाद परिसर में रीडिंग लेने आने की जरूरत नहीं होती है, ऑटोमेटिक सटीक रीडिंग होती है। मानवीय हस्तरक्षेप नहीं होने से गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होती है। उपभोक्ता अपनी प्रतिदिन की विद्युत खपत स्मार्ट मीटर के माध्यम से देख सकता है। उन्होंने बताया कि दैनिक के साथ-साथ सप्ताहिक अथवा मासिक खपत आसानी से देखी जा सकती है, और बिजली की कितनी खपत हो रही है, अगले महीने उसका कितना बिल आ सकता है, उसका पूर्वानुमान भी आसानी से लगाया जा सकता है।
*अब तक कहीं कोई गड़बड़ी नहीं आई*
महाप्रबंधक श्री पवार ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाते हुए लगभग 1 वर्ष पूर्ण हो गया है। अब तक पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र के सोलह जिलों में 03 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अभी तक कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई भ्रांतिया पैदा नहीं हुई हैं। ऑटोमेटिक माध्यम से सटीक रीडिंग होने के बाद प्रतिमाह 01 तारीख के बाद मोबाइल अथवा ईमेल पर बिल जारी किया जाता है। स्मार्ट मीटर के पहले उपभोक्ताओं को पता ही नहीं चलता था कि उनकी विद्युत खपत कितनी हैं, जब स्मार्ट मीटर लगे तब उन्हें सही खपत का पता चला और उसका डेटा भी विद्युत विभाग के पास उपलब्ध हुआ है।
*हर पंद्रह मिनिट में डाटा अपडेट*
उपभोक्ता अब उपाय एप के जरिए स्मार्ट मीटर के माध्यम से अपने घर का लोड देख सकते हैं। मीटर में भी के.डब्ल्यू लिखा रहता हैं जो घर का पूरा लोड बताता है, तथा केडब्ल्यूएच खपत (यूनिट) बताता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वयं के यहाँ पर कितना किलोवॉट का लोड चल रहा हैं। इसके साथ ही उपाय एप के स्मार्ट मीटर में इंडिकेटर के माध्यम से यह अंदाजा लगाया जाना आसान हो गया कि किस-समय, किस प्रकार के उपकरण चलाए गए ताकि हरी लाइन से पता चल सकता है कि उस दौरान कितनी बिजली खपत हुई। स्मार्ट मीटर हर पंद्रह मिनिट में डाटा अपडेट करता है।
*रियल टाइम डेटा उपलब्ध*
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर के फायदे बताते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर से रियल टाइम डेटा प्राप्त किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को सटीक और समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जा रही है। कंपनी ने बताया कि जहां-जहां भी स्माार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं वहां पर बिलिंग तथा रीडिंग निर्धारित समय पर हो रही है, इससे सभी उपभोक्ता संतुष्ट हैं।
*रीडिंग में कोई गड़बड़ी नहीं*
मध्यं क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्य क्षेत्रांतर्गत जब से स्माचर्ट मीटर स्थापित करने शुरू किये हैं तभी से स्मार्ट मीटर के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में ऊर्जा खपत की सटीक तथा अद्यतन जानकारी मिल रही है, साथ ही रीडिंग में किसी तरह की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के परिसर में जाकर रीडिंग लेने की जरूरत भी नहीं है, क्यों कि निर्धारित तिथि पर ऑटोमेटिक रीडिंग करके उपभोक्तााओं के पंजीकृत मोबाइल पर बिल जारी किया जा रहा है।
*उपभोक्ता स्वयं कर रहे खपत की निगरानी*
मध्यक क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि स्मार्ट मीटर के फायदे अनेक हैं। जहां-जहां भी स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं वहां पर निर्धारित समय पर तथा सटीक रीडिंग हो रही है। उपभोक्ता स्वयं भी ऊर्जा खपत की निगरानी कर सकते हैं, इसके लिए हर 15 मिनट में डाटा अद्यतन हो रहा है, ताकि यह समझने में आसानी रहे कि किस समय कितनी ऊर्जा की खपत हुई है। इससे बिजली खपत को नियंत्रित करने में आसानी हो रही है।
*बिलों में त्रुटि की संभावना नहीं*
स्मार्ट मीटरों से बिजली के बिलों में त्रुटि की संभावना बहुत कम हो गई है और बिजली की चोरी रोकने में भी स्मार्ट मीटर मददगार साबित हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर वास्तविक समय में अपनी बिजली की खपत पर नज़र रखने में मदद करते हैं, जिससे उपभोक्ता स्वयं भी अपनी खपत को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और गैरजरूरी उपकरणों को बंद करके ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।
*दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की छूट*
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि नए टैरिफ आर्डर के अनुसार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपयोग की गई बिजली पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जा रही है। कंपनी ने कहा है कि यह उपभोक्ता श्रेणियों के लिए विशिष्ट नियमों और शर्तों के आधार पर दिन के विभिन्न समय के दौरान खपत की अवधि के अनुसार ऊर्जा शुल्क पर लागू होगी।
सामान्य मीटर उपभोक्ताओं को सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइटपीक ऑवर्स (सुबह) 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसी तरह औद्योगिक ऑफ पीक/ सौर समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उपरोक्त दोनों ही श्रेणियों में यह छूट 10 किलोवाट से अधिक स्वीकृत लोड / अनुबंध मांग वाले उपभोक्तागओं को ही मिलेगी। वहीं स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जिसमें सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट और एलटी औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए ऑफ पीक/ सौर समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड / अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी।
*स्मार्ट मीटर के फायदे*
1. ऊर्जा की खपत को ट्रैक कर नियंत्रित करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है।
2. बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है, जिससे बिल में कोई गलती नहीं होती।
3. एप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं।
4. ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है, ताकि ऊर्जा की खपत को बेहतर बना सकते हैं।
5. ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन ट्रैक करने और नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।
6. ऊर्जा की खपत को कम करने से पर्यावरण पर पड़ने वाला प्रभाव कम होता है।

Thursday, October 2, 2025

पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट तरुण सराफ 
विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन हरदा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने परंपरागत तरीके से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Wednesday, October 1, 2025

मध्य प्रदेश में अब पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्यवाही


रिपोर्ट तरुण सराफ
मध्य प्रदेश में अब सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी या निजी काम के दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने वालों पर न केवल चालानी कार्रवाई होगी बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई और लाइसेंस निरस्ती भी की जाएगी। पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि कई बार पुलिसकर्मी बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं। इससे सड़क हादसों में गंभीर चोटें आने के साथ कई मौतें भी हो चुकी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, जिससे पुलिस की छवि प्रभावित होती है।

परिपत्र में थानों, पुलिस लाइन और सभी इकाइयों में रोलकॉल या गणना के समय हेलमेट पहनने के लिए पुलिसकर्मियों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पकड़े गए पुलिसकर्मी पर मोटरयान अधिनियम की धारा 194-डी के तहत चालान बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। नियमों की अनदेखी दोहराने पर संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि यह कदम सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के लिए अनुकरणीय उदाहरण बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...