Sunday, November 30, 2025

मॉडिफाईड साइलेंसरों पर बड़ी कार्रवाई – 50 साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा यातायात पुलिस ने मॉडिफाईड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 अवैध साइलेंसरों पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट किया। लंबे समय से शहरवासियों की शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मनचले बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाईड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज करते हुए शहर के मार्गों से गुजरते हैं, जिससे बुजुर्गों, मरीजों और आमजनों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इन शिकायतों को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा था कि शहर में शोर प्रदूषण फैलाने वालों और नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीमों का गठन किया गया। टीमों ने रोजाना कॉलोनियों के अंदरूनी मार्गों, बाजार गलियों और मुख्य स्थानों पर तैनाती कर बुलेट वाहनों की जांच शुरू की। पकड़े गए वाहनों को थाना यातायात लाकर साउंड लेवल मशीन से परीक्षण किया गया, और जिन साइलेंसरों का मॉडिफाईड होना पाया गया, उन्हें तुरंत वाहन से उतरवाकर जप्त किया गया।
यातायात थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 50 मॉडिफाईड साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें आज नगर पालिका के रोड रोलर से कुचलकर पूरी तरह नष्ट कराया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग नहीं हो सके।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि शोर प्रदूषण और नियम उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और ऐसे चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Friday, November 21, 2025

जिला जेल हरदा में गीता जयंती का आयोजन

रिपोर्ट तरुण सराफ 
जेल मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्दशानुसार दिनांक 07 से 25 नवम्बर 2025 तक गीता जयंती एवं विक्रमोत्सव मनाया जाना है। अतः दिनांक 15.11.2025 को जिला जेल हरदा में परिरूद्ध बंदियों एवं स्टॉफ के द्वारा गीता पाठ किया गया एवं मनीषा यादव, सहायक जेल अधीक्षक द्वारा गीता के उपदेशों को बताया गया एवं जीवन मे उक्त उपदेशो की उपयोगिता के सम्बंध में बताया गया।
कार्यक्रम में जिला जेल हरदा से  मनीषा यादव, सहायक जेल अधीक्षक, माखन सिंह, कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी, नेहा यादव थापा, फार्मासिस्ट, मनीष साध, जेल प्रहरी एवं अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहे। 

44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में हरदा की चिल्लौरी आइटम्स को मिली खास पहचान

रिपोर्ट तरुण सराफ 
प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में हरदा जिले के उत्पादों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, हरदा द्वारा चिल्लौरी आइटम्स से संबंधित स्थानीय उत्पादों का नाम प्रदर्शनी हेतु प्रस्तावित किया गया था, जिसे राज्य स्तरीय समिति द्वारा चयनित किया गया।

मेला प्रबंधन द्वारा हरदा जिले की चिल्लौरी आइटम्स को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के माध्यम से 20 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक निःशुल्क स्टॉल प्रदान किया गया है। इस स्टॉल में चिल्लौरी आइटम्स, हरदा की उद्यमी वर्षा सोलंकी द्वारा बनाए गए हैंड पेंटेड बेस एवं महुआ के लड्डू को प्रदर्शित किया जा रहा है।
हरदा जिले के पारंपरिक एवं विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध होने से स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। जिले के उत्पादों को मिल रही यह पहचान आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Thursday, November 20, 2025

बिश्नोई समाज मप्र का पांच दिवसीय वार्षिक आयोजन प्रतिभा सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ

रिपोर्ट तरुण सराफ 
समापन अवसर पर धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें समाज की वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल पटेल छिड़गांव ने की मंचासिन अतिथि जगदीश साहू अध्यक्ष बिश्नोई मंडल खातेगांव, गोविंद सारण अध्यक्ष चौकड़ी मंदिर समिति, रामनाथ पवार अध्यक्ष शहिद अमृता देवी विश्नोई गौशाला धनगांव, पूर्व अध्यक्ष बद्रीप्रसाद कालीराणा, रामदयाल झुरिया, वरिष्ठ समाज सेवी लक्ष्मीनारायण पंवार, मोहन साईं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरदा,
राजेश गोदारा जिला महामंत्री भाजपा, श्रीराम लोल राजस्थान, ब्रजमोहन गीला सरपंच नीमगांव, सभी अतिथियों का सम्मान मध्य क्षेत्र बिश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल उपाध्यक्ष गण राधेश्याम सारण, हरनारायण जांणी, रमेश बिश्नोई, रामसहोदर पंवार, सह सचिव वीरेंद्र भादू, सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण लोल, परमानंद गीला, सचिन गीला के द्वारा किया गया।
समाजिक विषयों पर अपनी बात रखने के लिए डॉ जगदीश सारण, प्रेमनारायण पंवार, धर्मवीर लोल, इंद्रपाल जाणी, दीपक जाणी, राजेश गोदारा, मोहन सांई, रामदयाल झुरिया, लक्ष्मीनारायण पंवार ने अपना उद्बोधन दिया।
समिति के द्वारा प्रतिभावान छात्रों और खिलाड़ियों का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
आचार्य डॉक्टर गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया की श्री गुरु जंभेश्वर भगवान ने प्रकृति एवं वन्य जीवों की रक्षा करते हुए मानव समाज के कल्याण के लिए 29 नियमों की आचार संहिता बनाकर बिश्नोई पंथ की स्थापना की। 
मानव जीवन का एकमात्र उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए जिसके लिए जंभेश्वर जी ने सबसे सुगम और सरल रास्ता दिखाया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
पॉलिथीन मुक्त मेले का विशेष आकर्षण जंभेश्वर सेवक दल के सदस्य रहे शांतिलाल सारण और उनकी टीम के द्वारा सभी लोगों के लिए तांबे के लोटे से जल की व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली गई। 
भोजन प्रसादी एवं मंदिर परिसर की व्यवस्था प्रवीण कुमार खोड, उमेश पटेल, ब्रजेश झुरिया, राजेश बेनीवाल, रामजीवन बेनीवाल, रामजीवन गोदारा, मुकेश कावा, अभिषेक गीला, देवेंद्र पंवार, मनोज लोल, भुजराम झुरिया,एवं हरि गीला और अन्य साथियों ने संभाली।
मध्य क्षेत्र बिश्नोई सभा के सचिव बलराम झुरिया ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन बृजमोहन जांणी और सुहागमल पंवार ने किया.

शहर में मॉडिफाइड सायलेंसर पर शिकंजा, यातायात पुलिस ने तीन बुलेट मोटरसाइकिल जब्त कीं

रिपोर्ट तरुण सराफ 
शहर में मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर फटाके जैसी तेज आवाज निकालने वाले बुलेट चालकों पर यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है । चलाए गए विशेष अभियान में यातायात पुलिस द्वारा तीन बुलेट के मॉडिफाइड सायलेंसर निकलवाकर जप्त कर चालानी कार्यवाही की गई । 
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए मॉडिफाइड सायलेंसर का उपयोग करने वाले मनचलों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए । निर्देशों के बाद यातायात पुलिस ने अभियान की शुरूवात की है।
थाना यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर टीमों को तैनात किया गया है । पकड़े गए वाहनों को थाने लाकर साउंड लेवल मीटर से जांच की जा रही है। मॉडिफाइड सायलेंसर पाए जाने पर उन्हें तुरंत जब्त किया जा रहा है ।

मुंबई घूमने गए तीन दोस्त रहस्यमयी तरीके से लापता तीनो के फोन भी बंद, गुमशुदगी का मामला दर्ज

तरुण सराफ हरदा 

हरदा शहर की त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी तीन दोस्त 15 नवंबर को घूमने के लिए मुंबई गए थे जो अब लापता हो गए हैं। एक युवक के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुम हुए युवक के भाई अखिलेश राठौर ने बताया कि उनका बड़ा भाई सुनील राठौर अपने दो दोस्तों के साथ 15 नवंबर को पंजाब मेल से मुंबई के लिए निकला था। सुनील ने 17 नवंबर तक वापस लौटने की बात परिवार को कही थी, लेकिन उसके बाद से तीनों युवकों का कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रहे हैं, मगर सभी फोन बंद आ रहे हैं। अखिलेश ने यह भी बताया कि उनका एक दोस्त तीनों को 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गया था। जब 17 नवंबर को तीनों युवक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सिटी कोतवाली थाने के एसआई सोहन सिंह राजपूत ने बताया कि अखिलेश राठौर की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लापता युवकों की तलाश में जुट गई है।

Wednesday, November 19, 2025

पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ,पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन व यातायात नियमों की दी महत्वपूर्ण जानकारी

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। डीएसपी महिला सेल अरुणा सिंह द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या आपराधिक हरकत का सामना होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें स्वयं नियमों का पालन करने एवं परिजनों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, हिट एंड रन प्रतिकार योजना एवं कैशलेस उपचार योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर द्वारा छात्राओं को ध्यान (मेडिटेशन) करने की विधि एवं उसके लाभों के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई।

सिराली पुलिस की बड़ी कार्रवाई 30 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ 
थाना प्रभारी सिराली उनि. सीताराम पटेल के नेतृत्व में गठित टीम व्दारा दिनांक 16/11/25 को मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स पाउडर की तस्करी करने वाले व्यक्ति से 149 ग्राम एम.डी. ड्रग्स (MEPHEDRONE) पाउडर कीमती 30,00,000 रुपये एंव एक एंड्रायड मोबाईल कीमती 10,000 रु कुल कीमत 30,00,000 रुपये के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना का विवरण -* दिनांक 16/11/25 को विश्वनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीक पर सिराली -आमासेल रोड पर पहटकला जोड के पास रोड किनारे आरोपी विनोद पिता फुलचन्द पाटीदार उम्र 39 साल नि. मयूर नगर मुसाखेडी इंदौर के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (MEPHEDRONE) पाउडर कुल 149 ग्राम किमती करीबन 30,00,000/- रूपये बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी विनोद पाटीदार को मौके से गिरफ्तार किया जाकर थाना सिराली मे अपराध क्र 319/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना की गई।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* दौरान विवेचना के आरोपी विनोद पाटीदार से पुछताछ कर मेमोरेंण्डम कथन लेख किये गये जिसने जप्तशुदा एमडी ड्रग्स पाउडर को फिरदोस पठान निवासी करणावत जिला देवास के माध्मय से देवलजी प्रतापगड राजस्थान के सलमान लाला से लेकर आना बताया है, आरोपी फिरदोस पठान को दिनाक 19/11/25 को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी सलमान लाला फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास हेतू टिम रवाना की गई है।

*जप्ती सम्पत्तीः-* 149 ग्राम एम. डी. ड्रग्स पाउडर कीमतों करीबन 30,00,000 रुपेय एव एक एंड्रायड मोबाईल कीमती 10,000 रु कुल कीमत 30,00,000 रुपये

*सराहनीय भूमिका -* थाना प्रभारी उनि सीतारम पटेल, उनि खुशहाल बघेल, उनि हेमत पाण्डे, सउनि संजय शर्मा, प्र.आर. 38 प्रवीण रघुवंशी, आर. 206 उमेश, आर 160 इसांत, आर. 257 सुनिल, डीएसबी शाखा प्र.आर. 116 तुषार सायबर टीम आर 305 कमलेश, आर 167 लोकेश सातपुते, आर, सजन ठाकुर, आर. शैलेन्द्र परमार, सैनिक 60 धर्मेंद पटेल

*गिरफ्तार‌ आरोपी -* (1) विनोद पिता फुलचन्द पाटीदार उम्र 39 साल नि. मयूर नगर मुशाखेडी इंदौर (2) फिरदोस पिता अख्तर पठान उम्र 28 साल निवासी करणावत जिला देवास

हरदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 68 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स जप्त तस्करी करने वाला आरोपी फरार



रिपोर्ट तरुण सराफ 
*घटना का विवरण* दिनांक 17.11.25 को भाटपरेटिया रोड तिराहा पर स्कूटी क्रमांक यूपी 14 सीजे 3205 के चालक पंकेश पिता बनवारी लाल झवर उम्र 38 साल निवासी पोस्ट आफिस के सामने हरदा को रोकने का प्रयास किया जो घबरा कर भागने की कोशिक किया उक्त व्यक्ति का आचरण संदिग्ध प्रतीत होने से तत्काल उपस्थित पंचान एवं स्टाफ की मदद से पकडकर हिकमत अमली से तलाशी ली गई संदिग्ध चालक की जींस की पेन्ट के पीछे की जेब से एक पारदर्शी पन्नी में 2.61 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। आरोपी पंकेश झबर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 528/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट कायम विवेचना में लिया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* आरोपी पंकेश झबर ने अपने मेमोरेण्डम कथन में महेश उर्फ पप्पू खिलेरी निवासी छोटी हरदा से उक्त एमडी ड्रग्स लाना बताया। आरोपी पंकेश झबर को माननीय न्यायालय पेश कर एक दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया बाद आरोपी के मेमोरेण्डम कथन अनुसार महेश उर्फ पप्पू खिलेरी निवासी छोटी हरदा के घर मय डाग स्काड एवं स्टाफ पंचान के तलाशी पर घर पीछे बने टीन शेड में रखी लकडी की ड्रेसिंग के उपरी भाग में एक काली पन्नी के अंदर अवैध मादक पदार्थ कुल 341 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमती करीबन 68,20,000/- (68 लाख बीस हजार) रूपये की बरामद हुई है। आरोपी महेश उर्फ पप्पू खिलेरी तलासी के समय उपस्थित नही मिला जिसकी तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार किया जावेगा। एवं आरोपी पंकेश झबर से पूछताछ के दौरान शहर के कई लोगो के साथ उठना बैठना व मादक पर्दार्थ का सैवन करना बताया है जिसकी तस्दीक कर अग्रिम कार्यवारी की जाती है।
नाम आरोपी गण (1) पंकेश पिता बनवारी लाल झवर उम्र 38 साल निवासी पोस्ट आफिस के सामने हरदा - गिरफ्तार (2) महेश उर्फ पप्पू खिलेरी पिता नारायण खिलेरी निवासी छोटी हरदा -फरार

*आरोपीयों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी:-*
आरोपी पप्पू खिलेरी का आपराधिक रिकार्ड

1. अपराध क्रमांक 427/12 धारा 399,402 भादवि थाना हरदा
2. अपराध क्रमांक 377/14 धारा 294,323,506,427,186,353,332 भादवि थाना हरदा
3. अपराध क्रमांक 407/16 धारा 342,294,323,506,34 भादवि थाना हरदा
4. अपराध क्रमांक 703/16 धारा 341,294,323,506 भादवि थाना हरदा
5. अपराध क्रमांक 622/17 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना हरदा
6. अपराध क्रमांक 354/18 धारा 294,323,506 भादवि, एससी/एसटी एक्ट थाना हरदा
7. अपराध क्रमांक 88/19 धारा 13 जुआं एक्ट थाना हरदा
8. अपराध क्रमांक 416/19 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना हरदा
9. अपराध क्रमांक 383/20 धारा 307,294,323,324,506,34 भादवि थाना हरदा

*सराहनीय भूमिकाः-*
आरोपी की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की जप्ती एवं बरामदगी के सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक पुरूषोत्तम गौर थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सउनि जितेन्द्र राजपूत, सउनि अनिता शर्मा, प्रधान आरक्षक हरप्रसाद पटेल, शैलेन्द्र धुर्वे, प्रआर नीलेश तिवारी, आरक्षक नीलेश पटेल, रामनरेश गुर्जर, दीपक बरकडे, सायबर सेल से मनोज दोहरे, लोकेश सातपुते, कमलेश परिहार, डाग स्काड आरक्षक राजकुमार इवने 6 बटालियन, डाग तारा की सराहनीय भूमिका रही।

Tuesday, November 18, 2025

2.6 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

 तरुण सराफ हरदा 
सिटी कोतवाली पुलिस ने रन्हाई कलां के चौराहे से 2.61 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को पकड़ा। जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 25 हजार रुपए है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। इधर, पुलिस ने आरोपी पंकेश के एक और साथी को हिरासत में ले लिया है। दोनों शहर के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एसआई पुरुषोत्तम गौर ने बताया पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले आरोपी पंकेश (38) पिता बनवारी लाल झंवर को रन्हाई कलां चौराहे के पास से पकड़ा। पुलिस टीम एक आरोपी की तलाश में गई थी।

इसी दौरान पंकेश स्कूटी के साथ संदिग्ध हालत में खड़ा नजर आया। पूछताछ में आरोपी हड़बड़ा गया। उसकी जेब चेक की तो 2.61 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने पंकेश के एक साथी को भी हिरासत में लिया है।
स्रोत डीबी 

संतान को अच्छे संस्कार दो उन्हें अनुशासन सिखाना चाहिए : डा. गाेवर्धनराम शिक्षा शास्त्री-नीमगांव में जाम्भाणी जारी, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे विश्नोई समाज के लोग

हरदा : नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में विश्नोई समाज का पांच दिनी अगहन महोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह हवन यज्ञ के बाद दोपहर एक बजे से जाम्भाणी हरिकथा की जा रही है। मंगलवार को तीसरे दिन कथा की शुरुआत श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव गायन के साथ किया गया। कथा का वाचन करते हुए आचार्य संत डा. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री ने कहा कि खेत में खड़ी फसल से हम सीधे रोटी नहीं बना सकते। इसके लिए पहले हमें फसल काटनी होगी। इसके बाद उसे साफ कर खाने योग्य बनाना होता है। इसी तरह हमें जीवन में पुण्य कमाने के लिए कर्म करना होता है तभी जीवन सफल होता है। आचार्यश्री ने कहा कि हमें अपनी संतान को अच्छे संस्कार देना चाहिए। बेटी हो या बेटा उन्हें अनुशासन सिखाना चाहिए। हमें अपने आहार पर भी ध्यान देना चाहिए। अपने हाथों से स्वयं भोजन बनाकर ग्रहण करना चाहिए। श्रीगुरु जम्भेश्वर द्वारा रचित 29 नियमों को जो नहीं मान रहा है उनके हाथ से बना भोजन नहीं करना चाहिए। मालूम हो कि बुधवार शाम 6 बजे से नीमगांव में श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन रात 9 बजे से मंदिर में रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 20 नवंबर को कथा की पूर्णाहुति के साथ साथ प्रसादी का वितरण किया जाएगा। अगहन महोत्सव के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह भी किया जाएगा।

तांबे के लोटे से पिला रहे पानी :
कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल सारन अगहन महोत्सव के पहले दिन से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हवन व कथा सुनने आने वाले लोगों को तांबे के लोटों से पानी पिला रहे हैं। इसके अलावा पूरे परिसर को प्लास्टिक मुक्त रख रहे हैं। उनके साथ पर्यावरण सेवक भी इस काम में जुटे हैं। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव को रान्याखेड़ी निवासी सुभाष सारन ने 10 पीतल के लोटे भेंट किए।

हरदा यातायात पुलिस ने 400 ट्रैक्टर ट्रालियों में लगाए रिफ्लेक्टर स्टीकर


हरदा पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अति पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कुमार मिश्रा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात सुरक्षा को मजबूत करने हेतु सूबेदार उमेश ठाकुर थाना प्रभारी यातायात एवं अन्य स्टाफ के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंडी क्षेत्र में आए लगभग 400 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए।

ज्ञातव्य है कि रात्रि के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े वाहन दृश्यता कम होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। ऐसे में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने से वाहनों की पहचान दूर से ही हो सकेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उचित प्रकाश व्यवस्था रखने एवं रात्रि में सावधानीपूर्वक ड्राइविंग के लिए जागरूक भी किया। अभियान में शामिल पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि मंडी में आए सभी भारी वाहनों को सुरक्षित चलाने हेतु आवश्यक चिन्ह और रिफ्लेक्टर लगाए जाएँ।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करें एवं दुर्घटना-रहित यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करें।

Sunday, November 16, 2025

भगवान के आशीर्वाद से ही हमें कथा में शामिल होने का सौभाग्य मिलता है : डा. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री-नीमगांव जम्भेश्वर मंदिर में विश्नोई समाज का पांच दिवसीय अगहन महोत्सव शुरू


हरदा : नीमगांव स्थित सौ वर्ष से भी अधिक पुराने श्रीगुरु जम्भेश्वर भवागन के मंदिर में विश्नोई समाज के पांच दिनी अगहन महोत्सव की शुरुआत हुई। आयोजन के पहले दिन मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में समाज के आचार्य संत डा. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री सहित सैकड़ो सामाजिक लोगों ने सुबह करीब साढ़े सात बजे से हवन यज्ञ शुरू किया। सभी ने मिलकर श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान द्वारा रचित 120 शब्दों का उच्चारण कर हवन में आहुतियां दी। इसी के साथ दोपहर डेढ़ बजे से जाम्भाणी हरिकथा का आयोजन शुरू किया गया। कथा वाचक आचार्य डा. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री सहित अन्य संतों व गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कथा का शुभारंभ करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि एक बार फिर हम सब को भगवान जम्भेश्वर के इस पवित्र मंदिर में कथा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान के आशीर्वाद से ही हम सब को कथा में शामिल होने का मौका मिला है। किसी भी वस्तु को पाने के लिए जीवन में परिश्रम करना पड़ता है। संतों का सानिध्य अगर हमें जीवन में मिल जाए तो हमारा जीवन सफल हो सकता है। कथा के दौरान आचार्यश्री ने भगवान जम्भेश्वर के जीवन से जुड़े चमत्कार व अन्य बातें बताईं। कथा में सैकड़ों की संख्या में विश्नोई समाज के लोग शामिल हुए। कथा का आयोजन दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक किया गया।
19 को निकलेगी शोभायात्रा :
19 नवंबर शाम 6 बजे से नीमगांव में श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन रात 9 बजे से मंदिर में रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 20 नवंबर को कथा की पूर्णाहुति के साथ साथ प्रसादी का वितरण किया जाएगा। अगहन महोत्सव के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह भी किया जाएगा। 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक तथा उच्च शिक्षा के साथ खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले विश्नोई समाज के खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। समापन अवसर पर समाज की वार्षिक गतिविधियों के आय व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसी के साथ समाज सुधार की दिशा में चिंतन किया जाएगा।

Friday, November 14, 2025

नीमगांव में जाम्भाणी हरिकथा और शब्दवाणी हवन यज्ञ 16 नवंबर से शुरू

हरदा जिले के नीमगांव में पांच दिवसीय जाम्भाणी हरिकथा एवं शब्दवाणी हवन यज्ञ का आयोजन 16 नवंबर से शुरू होगा। आयोजन को लेकर श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर को विशेष सजाया गया है। इसके अलावा पार्किंग, पेयजल, बैठक सहित साफ सफाई व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। 16 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह साढ़े 7 बजे से शब्दवाणी हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 16 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े 4 बजे तक आचार्य संत गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री जाम्भाणी हरिकथा का वाचन करेंगे। 19 नवंबर शाम 6 बजे से नीमगांव में श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 नवंबर की रात 9 बजे से मंदिर में रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 20 नवंबर को कथा की पूर्णाहुति के साथ साथ प्रसादी का वितरण किया जाएगा। अगहन महोत्सव के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह भी किया जाएगा। 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक तथा उच्च शिक्षा के साथ खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले विश्नोई समाज के खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। समापन अवसर पर समाज की वार्षिक गतिविधियों के आय व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसी के साथ समाज सुधार की दिशा में चिंतन किया जाएगा। मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल सहित सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक लोगों से कथा और हवन यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। निवेदक मप्र मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा नीमगांव

तापमान में आई गिरावट के कारण अब प्रातः 9 बजे से लगेंगे जिले के स्कूल


हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में तापमान में आई गिरावट के कारण जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय तथा माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जारी आदेश अनुसार जिले में संचालित कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक के प्रातः कालीन पारी में संचालित सभी विद्यालयों के समय प्रातः 9 बजे से किया गया है। यह आदेश 17 नवम्बर से प्रभावशील होगा।

Thursday, November 13, 2025

बिजली के तार चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को छीपाबड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 लाख का एल्यूमीनियम तार जप्त

तरुण सराफ हरदा। थाना छीपाबड में दिनांक 18.09.2025 को सूचना प्राप्त हुई की दिनांक 12.09.2025 की रात्री में 33/11 केव्ही सबस्टेशन टेमलावाडी से निकलने वाला ।। केव्ही डेडगाव पंप फीडर के टेमलावाडी रोड सोनू गंगडाडे के खेत के पास से 08 पीसीसी पोलों को तोडकर उनके 02 किमी के तार (एसीएसआर कंडक्टर) एवं एल टी लाईन के 06 पोल के 1.5 किमी. के एसीएसआर कंडक्टर काट कर अज्ञात व्यक्तियओं के द्वारा तार काटकर चोरी कर लिया गया है। जिसकी सूचना पर थाना छीपाबड में अपराध क्र. 412/25 पारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था बाद दिनांक 04.11.2025 थाना छीपाबड पर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 30.10.2025 की रात्री में छीपाबड पहट टेपिंग फीडर की 6 स्पान जो कि लगभग 2 किलोमीटर ए.सी.एस.आर. कंडक्टर को अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चोरी कर लिये गये है। जिसकी सूचना पर थाना छीपाबड में अपराध क्र. 477/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। बाद दिनांक 04.11.2025 को थाना छीपाबड पर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 03.11.2025 की रात 33/11 केव्ही सबस्टेशन चारूवा से निकलने वाला 11 केव्ही मोरगडी पंप फीडर के जटपुरा रोड से 25 केव्हीए पुष्पा बाई के खेत के पास से 09 नं. पीसीसी पोलों के 2.2 किमी. के 11 केव्ही तार एसीएसआर कंडक्टर काट कर अज्ञात लोगो के द्वारा चोरी कर लिया गया जिसकी सूचना पर थाना छीपाबड मे अपराध क्र. 478/25 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम कर पंजीबद्ध किया गया। उक्त तीनो अपराधो में अज्ञात आरोपियो की तलाश पतारसी की गई। जिसमें ज्ञात हुआ कि थाना कोतवाली हरदा के अपराध धारा में आरोपीगणो 01. बसंत पिता सुन्दरलाल केवट उम्र 24 साल निवासी गांव पुनासा डैम थाना नर्मदानगर जिला खंडवा 02. प्रदीप पिता चंदू पवार उम्र 40 साल निवासी गांव पुनासा डैम थाना नर्मदानगर जिला खंडवा 03. शाहरूख खान पिता शफी खान जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी गांव पुनासा डैम थाना नर्मदानगर जिला खंडवा को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ मेमोरेण्डम में थाना हाजा के अपराध क्र. 412/25,477/25,478/25 में चोरी करना स्वीकार किया गया है जिन्हे न्यायालय हरदा से पी. आर. प्राप्त कर थाना हाजा पर लाकर मामले में पूछताछ कर माल मशरूका लगभग 05 क्विंटल कीमत लगभग 5 लाख का माल मशरुका बरामद कर आरोपगणो को न्यायालय हरदा पेश किया गया न्यायालय द्वारा आरोपीगणो का जेल वारंट बनने से आरोपीगणो को जिला जेल हरदा दाखिल किया गया। मामले की विवेचना जारी है।

महत्तवपूर्ण भूमिकाः थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उनि आदित्य करदाते, सउनि के, के, दीक्षित, 29 सईद खान, आर. 376 सौरभ राजपूत, आर. 391 उदय सूर्यवंशी, आर. 118 हीरालाल सोलंकी, आ. 346 प्रफुल्ल धुर्वे, आर. 347 चालक हेमुलाल जमरे की रहीं।

Tuesday, November 11, 2025

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा , रखीं छह महत्वपूर्ण मांगे


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर जिला इकाई हरदा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जफर अंसारी एवं महासचिव अखिलेश बिल्लौरे एवं प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पत्रकारों के हितों से जुड़ी छह प्रमुख मांगें शामिल की गईं। ज्ञापन सौंपते समय संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का सशक्त स्तंभ है, जो शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
---
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

संघ ने अपनी पहली मांग में प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल लागू करने की आवश्यकता बताई। पत्रकारों का कहना है कि सच्चाई दिखाने वाले कलमकारों को लगातार उत्पीड़न और हमलों का सामना करना पड़ता है, इसलिए सुरक्षा कानून अब समय की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि, जिसे पूर्व सरकार ने वापस ले लिया था, उसे दोबारा पत्रकारों को लौटाया जाए।
---
पेंशन, स्वास्थ्य और सुविधा संबंधी सुझाव

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पत्रकार पेंशन योजना (श्रद्धा निधि योजना) में अधिमान्यता की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए और इसे आजीवन लागू किया जाए। इसके अलावा, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार भवन हेतु निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई।
साथ ही, पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त करने तथा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को निशुल्क करने का सुझाव भी दिया गया।
संघ ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इन मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करेंगे और प्रदेश के पत्रकारों के हित में सकारात्मक कदम उठाएंगे।

ज्ञापन सौपते समय जिले के सभी ब्लॉकों के पत्रकार साथी सहित कलेक्टर कार्यालय में फैयाज़ खान, मोहन गुर्जर, नौशाद खान,कपिल शर्मा,मुकेश दुबे, प्रशांत शर्मा, आनंद गौर, शेख अफ़रोज़, संजय दुबे, विक्की शर्मा, सौरभ ओसले, मनीष पवार, डॉ रविंद्र कुशवाहा, सईद खान (मुन्ना पटेल ),संजय नामदेव, कीर्तन ओनकर, वसीम खान,सुनील मालाकार, मेहमूद चिस्ती, तरुण सराफ, अभिषेक दमाड़े आदि समस्त जिले के पत्रकार शामिल थे।

Monday, November 10, 2025

दिल्ली में हुए धमाके की घटना के बाद हरदा पुलिस अलर्ट शहर में सघन चेकिंग अभियान शुरू

 
रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अति पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा सोमवार देर रात तक व्यापक वाहन जाँच अभियान (सघन चेकिंग) चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी सतत भ्रमण करते रहे ।

शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर वाहनों की गहन तलाशी की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आवश्यक दस्तावेज़ों की जाँच भी की गई।

पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नज़दीकी थाने या डायल 112 पर दें।
चेकिंग के दौरान एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते , थाना प्रभारी हरदा रोशनलाल भारती , थाना प्रभारी सिविल लाइन रामसुमेर तिवारी , थाना प्रभारी यातायात सूबेदार उमेश ठाकुर एवं अन्य स्टाफ शामिल रहा ।

Friday, November 7, 2025

बिजली के तार चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, एल्यूमीनियम तार और वाहन जप्त

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते के नेतत्व में जिले के अलग अलग थानो से एल्यूमिनियम के तार चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने मे सराहनीय कार्य किया गया है।

कुल पंजीबद्ध अपराधों का विवरण - दिनाँक 21.10.25 को फरियादी अरुण पिता सुरेश चंदेले सहायक प्रबंधन एमपीईबी हरदा ने रिपोर्ट कराई की दिनाँक 19-20.10.2025 की दरम्यानी रात अज्ञात
व्यक्तियों द्वारा ग्राम भाटपरेटिया के पास से 11 केवी फीडर के एल्यूमीनियम तारो को काट कर चोरी कर लिया है जिसकी लम्बाई (0).91 किमी है । जिस पर अपराध क्रमांक 478/25 धारा 303(2) बीएनएस कायम किया गया एवं दिनाँक 9.09.2025 को पवन बारस्कर सहा प्रबंधक विधत विभाग हरदा द्वारा रिपोर्ट पर डगावानीमा रोड से तार चोरी होने पर अपराध क्रमांक 439/25 धारा 303(2) बीएनएस कायम किया गया।
*पलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
 हरदा जिले में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई जिनके द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं शहर, गाँवों के सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किया एवं तकनीकी साक्ष्यो की मदद ली गई। तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपियो को भाट परेटिया जोड के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिन्होने थाना कोतवाली के उक्त अपराध एवं जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से तार चोरी करना स्वीकार किया । *आरोपियो से जप्त माल:-* आरोपियों से दोनो प्रकरणों में प्रयुक्त कार मारूती आर्टिका एमपी 09 सीएल 4512,45 किलो एवं 325 किलो चोरी गया तार ,तार काटनें में उपयोग तीन लोहे के कटर, एक रस्सी, तीन मोबाईल कुल मशरूका कीमती करीबन 8 लाख रूपये के जप्त किये गये।

*नाम आरोपी -*
(1) शाहरूख खान पिता सफी खान उम्र 30 साल निवासी पुनासा जिला खण्डवा
(2) बंसत केवट पिता सन्दरलाल केवट उम्र 24 साल निवासी नर्मदानगर खण्डवा
(3) प्रदीप पिता चंद पवार उम्र 24 साल निवासी पुनासा जिला खण्डवा 
(4) अजीम पिता अंसार खान उम्र 30 साल निवासी खेडीपरा हरदा
(5) मुकेश प्रजापति निवासी पुनासा जिला खण्डवा ( गिरफ्तारी शेष )

*आरोपियो का घटना कारित करने का तरीकाः-* आरोपियो द्वारा रेकी करके घटना स्थल चिन्हित करने के बाद रात्रि के समय डीपी चेक करके लाईट की सप्लाई बंद होने पर विद्युत पोल के उपर चढकर लोहे के कटर से तार काटकर घटना को अंजाम दिया जाता था उक्त आरोपियो में शामिल मुकेश प्रजापति पूर्व में बिजली विभाग में आउट सोर्स कर्मचारी रह चुका है जिसे बिजली के संबंध में जानकारी एवं तार काटने का अनुभव है।

*सराहनीय भूमिकाः*
आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक आर.एल. भारती, उनि. रिपुदमन सिंह, उनि.पुरुषोत्तम गौर, उनि सोहन सिंह राजपत, सउनि जितेन्द्र सिंह राजपुत, प्रआर दीपक जाट,करण साहू, आरक्षक प्रदीप मालवीय, दर्गेश लोवंशी, वीरेन्द्र राजपूत, नीलेश पटेल. आर .लोकेश सातपुते, आर.कमलेश परिहार, मनोज दोहरे सायबर सेल, ब्रजेश मोगा की सराहनीय भमिका रही।

Wednesday, November 5, 2025

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने गुरुद्वारा में दी अपनी सेवाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

रिपोर्ट तरुण सराफ 
गुरु नानक जयंती के अवसर पर कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने हरदा के गुरुद्वारा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सेवा प्रदान की। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के राष्ट्रीय प्रभारी एवं वरिष्ठ पर्यावरणविद् खमूराम विश्नोई जोधपुर के नेतृत्व एवं आह्वान पर प्रदेश प्रभारी शांतिलाल सारन विश्नोई के मार्गदर्शन में नीमगांव के सुंदरलाल लोल, रितिका लोल, युग लोल, माधव सारन नहालखेड़ा, नर्मदापुरम जिला प्रभारी ईश्वर विश्नोई ने सेवा दी। पॉलिथीन डिस्पोजल के स्थान पर लोटों से जल सेवा प्रदान की। जुठन ना छोड़ने, प्रकृति की रक्षा करने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही धरती मां को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का भी संदेश दिया गया। कपड़ों से निर्मित थेले वितरित करके पालीथीन का प्रयोग ना करने की सीख दी। इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा हरदा के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खनूजा, सचिव नरेंद्र मलोहत्रा, राजेंद्र खनूजा, देवेन्द्र दुआ, शैंकी खनूजा व साथियों ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के सभी सेवकों का साफा पहनकर सम्मान किया तथा अमूल्य योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Tuesday, November 4, 2025

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ट्राफिक वार्डन , नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को दिया यातायात जागरूता प्रशिक्षण

 

रिपोर्ट तरुण सराफ 
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के कुशल निर्देशन में थाना यातायात द्वारा सेमिनार हाल में यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 160 ट्रैफिक वार्डन, नगर रक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने सुरक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता एवं यातायात नियमों के पालन की अपील की साथ ही उन्होंने “राहवीर योजना” की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन आवर” में अस्पताल पहुँचाकर जान बचाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाता है ।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर ने कहा कि सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस विभाग का अभिन्न अंग हैं और वे समाज में पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यों को न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करने, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को भी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रेरित किया।
थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने यातायात नियमों के साथ-साथ भारत सरकार की राहवीर योजना, हिट एण्ड रन प्रतिकर योजना एवं कैशलेस उपचार योजना की विस्तृत जानकारी दी साथ योजनाओ के सबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया । 
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, रनि. रजनी गुर्जर, सूबेदार उमेश ठाकुर, प्र.आर. 151 महेश शर्मा, आर. 235 अभिषेक, आर. 279 नीरज तिवारी, आर. 318 रतन एवं आर. 353 ललित गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Monday, November 3, 2025

सट्टे के खिलाफ छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 7 जुआरी गिरफ्तार 13 हजार रुपए जप्त

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक श्री शषांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग खिरकिया रावर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी छीपाबड संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड से अवैध जुआ/सट्टा पर कार्यवाही हेतु थाना छीपाबड में टीम का गठन किया गया जो टीम के द्वारा दिनांक 02.11.25 को ग्राम पोखरनी में अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना मिलने पर टीम के द्वारा ग्राम पोखरनी खंडवा रोड पर बबली के खेत पर घेराबंदी कर दबिश दी गई जिसमें 07 व्यक्तियों को हार जीत का दाव, जुआ खेलते हुये पकड़ाए जिनसे फड से 52 ताश पत्ते एवं नगदी 13030 रूपये जप्त कर थाना छीपाबड में अपराध क्रमांक 474/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण 01. कन्हैया ओनकर पिता दुर्गाप्रसाद ओनकर उम्र 22 साल, 02. कमलेश भैसारे पिता राजाराम भैसारे उम्र 36 साल,  03. हीरा सोलंकी पिता चन्दन सोलंकी जाति लोहार उम्र 32 साल, 04. अख्तर खान पिता नौशेर खान उम्र 38 साल, 05. कल्लु निहाल पिता हरेलाल सिंह निहाल उम्र 45 साल, 06. मजीद खान पिता सलामत खान उम्र 40 साल, 07. साहिल नाथ पिता बब्लु नाथ उम्र 19 साल सभी निवासी पोखरनी को सूचना पत्र तामील किया।    

महत्वपूर्ण भूमिका-थाना प्रभारी निरी. संतोष सिंह चौहान, उनि. आदित्य करदाते, उनि. दिनेश रावत, सउनि. राजेन्द्र मीणा, सउनि. के.के. दीक्षित, प्र.आर. 29 सईद खान, प्रआर. 277 रविन्द्र गोयल, आर. 392 परमानंद गुर्जर आर. 361 सुनील शर्मा, आर. 376 सौरव राजपूत एवं थाना स्टाफ छीपाबड की रही।

Saturday, November 1, 2025

समारोह पूर्वक मनाया गया "मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस



रिपोर्ट तरुण सराफ 
मध्य प्रदेश का 70 वा स्थापना दिवस हरदा जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया।
इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, कलेक्टर सिध्दार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीसाबंदी बाबू खान, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ "मध्यप्रदेश गान" के साथ हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उ.मा.वि. हरदा, महात्मा गांधी हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारा प्रदेश बड़ा गौरवशाली है क्योंकि आज हम 70 वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस बना रहे हैं। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को आज ही के दिन मध्यप्रदेश का गठन हुआ था। आज हम सबको संकल्प लेना होगा जिससे हमारा प्रदेश विकसित बने व समृद्ध बनें। हमारे देश के विकास में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है इसलिए आप सभी देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए केवल शासकीय प्रयासों की ही नहीं बल्कि सभी नागरिकों के मिले-जुले प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को मध्यप्रदेश के विकास के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान का संकल्प लेना चाहिए।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए हम सभी को आज अपने-अपने स्तर से हर संभव योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। आज स्थापना दिवस के अवसर पर हमसब मिलकर संकल्प लें "आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश"। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने-अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए भी योगदान देना चाहिए जिससे देश विकसित हो। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनए आज मध्य प्रदेश में संचालित कर नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय राजू कमेड़िया ने अपने उद्बोधन में सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे मध्यप्रदेश में त्योहार के रूप में बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग पुरुष, महिला, बच्चे सभी हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। महिलाओं को लिए तो बहुत ही लाभकारी योजनाएं बनाई गई है जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की लगी प्रदर्शनी
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। वन विभाग द्वारा निर्मित एक जिला एक उत्पाद के तहत बांस शिल्पकार, कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...