Saturday, May 30, 2026

बलात्कार का आरोपी पुलिस से अपनी उपस्थिति छुपाने के लिए लाइट बंद कर दीवान पलंग के अंदर छुपा लेकिन बच न सका पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंधेरे में दीवान के अंदर से श्वास लेने की आवाज़ें आने पर धरा गया

थाना सिवनी मालवा नर्मदा पुरम में 19 वर्षीय छात्रा द्वारा रिपोर्ट की गई की विवेक पिता विष्णु सराठे द्वारा उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिए गए थे, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म किया गया। उक्त घटना की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद होकर थाना सिविल लाइन हरदा को अनुसंधान हेतु प्राप्त हुआ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं, इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं एसडीओपी महोदय हरदा द्वारा आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आर एस तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

थाना सिविल लाइन टीम द्वारा उक्त अपराध का तत्परता से अनुसंधान कर आरोपी की तलाश उसके मिलने के हर संभावित स्थान पर की गई।

तकनीकी सहायता से आरोपी विवेक सराठे की घेराबंदी एक मकान में की गई। घर में मौजूद परिजनों द्वारा आरोपी का घर में नहीं होना बताया जा रहा था। पुलिस दबिश की सूचना मिलते ही आरोपी लाइट बंद कर दीवान पलंग (बिस्तर पेटी) के अंदर छुप गया, पलंग के अंदर से श्वास लेने की आवाज़ें आने पर शंका हुई बिस्तर हटाकर दीवान खोलकर देखा गया तो आरोपी विवेक छुपा मिला। 

आरोपी विवेक सराठे द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया मेडिकल संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी विवाहित होकर एक बच्चे का पिता है।

थाना प्रभारी निरीक्षक आर एस तिवारी व टीम उप निरीक्षक संदीप यादव, प्रधान आरक्षक महेश शर्मा, उमेश पवार, आरक्षक वीरेंद्र सिंह राजपूत, सैनिक संतोष ओझा का सराहनीय कार्य रहा।

Friday, May 29, 2026

जाम्भाणी संस्कार शिविर का हुआ समापन,‌ शिविरार्थियों को किया पुरस्कृत


नेमावर। जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संस्कार शिविर का आज गुरु जंभेश्वर मंदिर विश्नोई संत आश्रम नेमावर में समापन हुआ। अध्यक्षता शिविर संयोजक स्वामी आत्मानंद जी ने की। मुख्य अतिथि मध्य क्षेत्र बिश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, विशेष अतिथि कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, लक्ष्मीनारायण पवार, राहुल पटेल, साहित्य अकादमी की ओर से राजस्थान से आए प्रशिक्षक हरिराम खीचड़ अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शिविरार्थियों को मार्गदर्शन दिया। नेमीचंद बेनीवाल ने शिविर प्रतिवेदन का वाचन कर शिविर में संपन्न हुई गतिविधियों से परिचित कराया। शिविरार्थियों ने जंभेश्वर भगवान द्वारा दिए गए उपदेश, 29 नियमों की व्याख्या, शिक्षा, संस्कार, योग एवं खेल का महत्व, स्वास्थ्य, पर्यावरण, व्यक्तित्व विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आदि के बारे में विस्तार से जाना और सीखा। जाम्भाणी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय संगठन सचिव पूनमचंद पवार, कैलाश गोदारा, कैलाश आंजना, मनमोहन पवार, अमृतलाल पूनिया, दिनेश सारन गुरु जी, रामसुख बेनीवाल, राजेंद्र भादू, नेमीचंद बेनीवाल, ईश्वर स्याग, उमेश बेनीवाल, डॉ इंद्रपाल जानी, योगेश जानी, पूनम जानी ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पांच दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थियों की क्षमता वृद्धि हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें सभी के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी शिविरार्थियों व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और बेग देकर सम्मानित किया। जंभेश्वर भगवान के साहित्य एवं केप से अतिथियों का सम्मान किया गया।
--------------------------------------------------------
आत्माराम पटेल ने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता का आजीवन सम्मान करें और उनकी सेवा करे। इससे बड़ा पुण्य इस धरती पर कोई दूसरा नहीं है। हरिराम खीचड़ ने शिविर से सीखी बातों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। लक्ष्मीनारायण पवार ने मनुष्य के जीवन में शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व विकास की महत्ता बताकर एक संस्कारवान नागरिक बनाने की सीख दी। स्वामी आत्मानंद ने समाज के बच्चों में संस्कार की अलख जगाने और उनके जीवन को एक सही दिशा देने के लिए संस्कार शिविर का महत्व बताया और अंत में शिविर को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों, दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
-----------------------------------------------------
बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश-
शिविर स्थल के पास नेमावर में स्थित ग्वाल टेकरी पर फैले कचरे को साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया। यहां बड़ी मात्रा में डिस्पोजल आइटम, पॉलिथीन बिखरी हुई थी जिसको शिविरार्थियों ने जोश के साथ एकत्रित किया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

Monday, May 25, 2026

श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान की स्त़ुति के साथ जाम्भाणी संस्कार शिविर शुरू

हरदा :जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के तत्वावधान में मां नर्मदा के पावन तट पर श्रीविश्नोई संत आश्रम नेमावर में सोमवार से पांच दिवसीय आवासीय जाम्भाणी संस्कार शिविर का आयोजन शुरू किया गया। संस्कार शिविर में शामिल होने के लिए समाज के 90 बच्चों ने अपना पंजीयन कराया है। शिविर का शुभारंभ विश्नोई संत आश्रम नेमावर के स्वामी आत्मानंद महंत एवं न्याय समिति अध्यक्ष हीरालाल खोखर द्वारा भगवान श्रीगुरु जंभेश्वर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित के साथ आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान से पधारे हरिराम खीचड़, बालकिशन खोखर, श्यामलाल बेनीवाल, पूनमचंद पवार, लक्ष्मीनारायण लोल एवं बालकों के अभिभावकों के साथ शिक्षक कैलाशचंद गोदारा, मनमोहन पवार, कैलाश आंजना, राजेंद्र भादू उपस्थित रहे। इस शिविर बच्चों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था आश्रम में ही की गई है। शिविर में 10 से 16 वर्ष के बालकों को शामिल किया गया है। शिविर के प्रभारी कैलाश गोदारा व सह प्रभारी उमेश बेनीवाल ने बताया कि शिविर प्रातः 9 बजे से शुरू किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि संस्कार से ही जीवन सफल होगा। बच्चों में सम्मान, अनुशासन, ईमानदारी और सहयोग की भावना तभी आएगी जब इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। शिविर के माध्यम से बच्चों को सही गलत की पहचान तथा अच्छे आचरण की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही योग खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय बनाते हैं। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा की भावना विकसित होती है। जाम्भाणी संस्कार शिविर बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।

Sunday, May 24, 2026

नेमावर में आज से शुरू होगा पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर

हरदा : जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के तत्वावधान में श्रीविश्नोई संत आश्रम नेमावर में सोमवार से पांच दिवसीय आवासीय जाम्भाणी संस्कार शिविर का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस शिविर के लिए विश्नोई समाज के 85 बच्चों ने अपना पंजीयन कराया है। बच्चों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था आश्रम में ही रहेगी। शिविर में 10 से 16 वर्ष के बालकों को शामिल किया जा रहा है। शिविर के प्रभारी कैलाश गोदारा व सह प्रभारी उमेश बेनीवाल ने बताया कि शिविर में शिविर में जाम्भाणी साहित्य का अध्ययन कराने के लिए राजस्थान से हरिराम खीचड़ नेमावर आश्रम में आ चुके हैं। सभी बालकों को सोमवार प्रातः 9 बजे तक नेमावर विश्नोई संत आश्रम में पहुंचना है। इसके लिए सभी पालकों से भी समय का ध्यान रखने की बात कही गई। शिविर में 10 से 16 वर्ष के बालकों को शामिल किया जा रहा है। संस्कार से ही बच्चों में सम्मान अनुशासन ईमानदारी और सहयोग की भावना बढ़ती है। बच्चों को सही गलत की पहचान तथा अच्छे आचरण की प्रेरणा मिलती है। योग खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय बनाते हैं। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा की भावना विकसित होती है। जाम्भाणी संस्कार शिविर बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।

Friday, May 22, 2026

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चंद घंटों में किया चोरी का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार


तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो के रोकथाम व धर पकड़ करने व अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश प्रदान किये गये है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा एवं श्रीमान एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस. तिवारी के नेतृत्व में उनि संदीप यादव एवं टीम द्वारा चोरी का खुलासा कर मशरूका जप्त कर आरोपी को चंद घंटो मे गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ में अन्य दो चोरीयो का खुलासा किया गया ।

दिनांक 19/05/26 को फरियादी भरत विश्नोई निवासी डोमनमऊ ने थाना सिविल लाईन पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मैं खेती किसानी करता हूं। मैने गेहू एवं मक्के की फसल बेची थी जिसके 1 लाख 50 हजार रूपये जो की 500-500 की दो गड्डी एवं 100 की तीन गड्डी एवं 500 के 40 नोट घर में गोदरेज के लाकर में रख दिये थे लाकर में मेरी एक सोने की चेन जिसका बजन लगभग दो तोले के करीबन होगी लाकर में रखी हुई थी तथा मेरी पत्नि एवं मेरे सोने चांदी के आभूषण भी रखे हुये थे गोदरेज की चाबी उसके ऊपर ही रखी रहती है दिनांक 18/05/2026 को मैं एवं मेरी भांजा बहू को चेकअप कराने मेरी पत्नि सहित इंदौर डॉक्टर के पास चेकअप कराने गये हुये थे। चेकअप कराने के बाद मैं इंदौर से हरदा रात में 12/30 बजे करीब वापस घर आ गये थे। दिनांक 19/05/2026 को मैने हार्वेस्ट वाले को पैसे देने के लिये गोदरेज अलमारी खोली जिसमें लाकर में रखे पैसे नही मिले एवं मेरी सोने की चेन भी नही मिली। मैने घर में मेरी मां व पत्नि से पूछा लाकर में रखे पैसे 1 लाख 50 हजार रूपये नही मिल रहे है किसी अज्ञात व्यक्ति के व्द्वारा दिनांक 18/05/26 की रात में गोदरेज की अलमारी खोल कर 1 लाख 50 हजार रूपये व सोने की चेन जिसकी कीमती 2 लाख रूपये करीब की चोरी कर ले गया है। चोरी गया कुलमशरूका 3 लाख 50 हजार रूपये है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र183/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का कायम कर विवचेना में लिया गया।

पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की धरपकड़ हेतु निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा तत्प्रता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को चंद घंटे में ही पकड़ा जाकर कब्जे से चोरी गया मशरूका 1,33600 रूपये नगद एवं एक सोने की चेन जप्त करने मे उल्लेखनीय सफलता पाई है। आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ करने थाना सिविल लाईन के दो तीन माह पूर्व मे हुई चोरीयो का भी खुलासा हुआ जो दो अन्य आरोपीगण को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सराहनीय योगदान - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, उनि संदीप यादव, प्रआर. कमलेश, प्रआर. दुर्गेश, प्रआर. मोहन मीणा, सायबर सेल से आर. कमलेश परिहार, आर. लोकेश सातपुते की विशेष भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*
(1) विष्णु पिता चम्पालाल पाटिल उम्र 22 वर्ष निवासी मोजबाडी हाल
डोमनमऊ
(2) टाटू लाल पिता बुद्ध कास्ट्रे उम्र 35 साल निवासी मोजबाडी हाल डोमनमऊ
(3) गौरीशंकर पाटिल पिता भिलिया पाटिल उम्र 19 वर्ष निवासी महेन्द्रगांव हाल डोमनमऊ

Tuesday, May 19, 2026

जाम्भाणी संस्कार शिविर के लिए बच्चों के किए जा रहे पंजीयन -नेमावर श्रीविश्नोई संत आश्रम में 25 से 29 मई तक होगा आयोजन


हरदा :जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के तत्वावधान में देशभर में संस्कार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के लिए यह शिविर 25 मई से 29 मई तक नेमावर स्थित श्रीविश्नोई आश्रम में आयोजित किया जाएगा। शिविर में विश्नोई समाज के 10 से 16 वर्ष के बालकों को शिविर में आवासीय सुविधा भी दी जाएगी। शिविर के प्रभारी कैलाश गोदारा व सह प्रभारी उमेश बेनीवाल ने बताया कि शिविर में सौ बच्चों काे शामिल करने का लक्ष्य है। मंगलवार तक कुल 25 बच्चों को पंजीयन हो चुका है। पांच दिवसीय शिविर पूर्ण आवासीय है, जिसमें जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर से दो शिक्षक आएंगे, जो पांचों दिन शिविर में सेवाएं देंगे। साथ ही अकादमी की ओर से ही बच्चों को पठन पाठन सामग्री भी निश्शुल्क दी जाएगी। शिविर के संयोजक स्वामी आत्मानंद महाराज नेमावर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान द्वारा प्रदत्त वाणी और विश्नोई साहित्य का बाल्यकाल में ही अध्ययन कराना है, बच्चों को पूरी जिंदगी काम आएंगे। शिविर में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल करने अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। बच्चों के आनलाइन और आफ लाइन दोनों प्रकार से पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। गांवों में घर घर जाकर पंजीयन किए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस की कार्यवाही नियमों का उल्लंघन कर रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 35 हजार रुपये का जुर्माना

तरुण सराफ 
हरदा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जिले में यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 17 मई 2026 को छीपानेर रोड स्थित अवगांव अंडर ब्रिज के समीप की गई वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस ने एक ऐसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, जिसमें नियमों की अनदेखी के कई गंभीर मामले सामने आए। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP47ZD2352 को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक अनिल ढोके पिता छगन ढोके निवासी ग्राम नांदवा, जिला हरदा ट्रॉली के माध्यम से खनिज रेत का परिवहन करता पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की मांग किए जाने पर चालक वैध ड्रायविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, पीयूसी प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
प्रारंभिक जांच में ही यह तथ्य सामने आया कि संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉली कृषि कार्य हेतु पंजीकृत थी, लेकिन उसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य से खनिज रेत परिवहन में किया जा रहा था। इतना ही नहीं, वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट के बिना संचालित किया जा रहा था, जो नियमों के उल्लंघन को और गंभीर बनाता है।
मामले की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि वाहन स्वामी रामदास पिता लाल सिंह निवासी ग्राम मांदला, तहसील खिरकिया द्वारा बिना वैध ड्रायविंग लाइसेंस वाले चालक को वाहन संचालन हेतु उपलब्ध कराया गया था। यातायात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्रकरण की सुनवाई के उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा चालक एवं वाहन स्वामी पर संयुक्त रूप से 35 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा वाहनों का उपयोग निर्धारित नियमों और पंजीयन शर्तों के अनुरूप ही करें, जिससे सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Friday, May 15, 2026

टिमरनी पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार


तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्ग दर्शन मे थाना टिमरनी के अंतर्गत हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में टिमरनी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है |
                                  
घटना का विवरणः- दिनांक 08/05/26 को सुभाष गौर पिता मूलचन्द्र गौर जाति कुचबंदिया निवासी वार्ड क्र 01 लाईनपार टिमरनी की रिपोर्ट किया कि मै उपरोक्त पते पर रहता हूँ कपडे बेचने का धंधा करता हूँ दिनाँक 08/05/26 को रात्रि 09/00 बजे करीब की बात है मेरे घर के सामने मेरे छोटे भाई दिलीप का लडका विशाल उम्र. 19 साल करीब शराब के नशे मे आया मुझसे गंदी गंदी गालिया देकर बोला तेरा लडका पवन को समझा देना हमारे घर के झगडा मे नही बोलेगा मुझे एक थप्पड मार दिया इतने मे मेरा लडका पवन उम्र 22 वर्ष घर के अंदर से बाहर आया विशाल को बोला कि तूने मेरे पापा को थप्पड क्यो मारा तो पवन को भी गंदी गंदी गालिया देकर बोला तुझे बताता हूँ उसके जेब मे रखी छुरी से मेरे लडके पवन पर वार किया छुरी पवन के पेट में बाये तरफ लगने से खून निकलने लगा जिसके ईलाज हेतु उसे सरकारी अस्पताल टिमरनी लाये जहा से हरदा रेफर किया गया ।
पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः- 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र टिमरनी पहुची,पवन को गंभीर चोट होने से पुलिस व्दारा मौके पर देहाती नालसी लेकर थाना टिमरनी में असल अपराध क्र 256/26 धारा-296(बी) ,115(2),118(1) ,351(3) बीएनएस आरोपी विशाल पिता दिलीप कुचबंदिया के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया,विवेचना के दौरान आरोपी विशाल कुचबंदिया की तलाश की गई जो कि अपने निवास स्थल से फरार हो गया था । घायल पवन की जिला अस्पताल हरदा में दिनांक 12/05/26 को ईलाज के दौरान झगडे में आई चोटो के कारण मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस(हत्या) का ईजाफा किया गया । आरोपी विशाल कुंचबिदया घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश पतारसी हेतु एसडीओपी टिमरनी व्दारा अलग अलग टीमे गठित कर आरोपी की तलाश पतारसी हर संभव स्थानो पर की गई । थाना प्रभारी टिमरनी के नेतृत्व में दिनांक 15/05/26 को आरोपी विशाल को घेराबंदी कर पकडा गया । विवेचक उनि रामविलास करपे व्दारा आरोपी विशाल से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने पवन के साथ पुराने झगडे को लेकर मारपीट कर छुरी से वार करना जिससे पवन की मृत्यु हो जाना स्वीकार किया। आरोपी विशाल से घटना में उपयोग की गई एक छोटी छुरी जप्त कर ली गई है और आरोपी विशाल को मेडिकल परिक्षण के उपरांत माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
भूमिका निरी. मुकेश गौड,उनि रामविलास करपे,प्रआर 125 अनूप कामले,आर 291अर्जुन लोवंशी,आर. 342 प्रतीक यादव, आर 289सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Saturday, May 2, 2026

सवा दो लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा निरीक्षक आर.एल. भारती द्वारा एक विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
दरम्यानी रात्रि थाना स्टाफ द्वारा फरार आरोपियों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कस्बा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान छोटी हरदा की ओर जाते समय हरदा खुर्द सर्विस रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए, जिनके पास एक पीले रंग की थैली एवं दो मोटरसाइकिल (एक टीवीएस अपाची एवं एक बुलेट) खड़ी थीं।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम इस प्रकार बताए
अंकित पिता अजय सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी हरिनगर, सांई मंदिर के पीछे, हरदा
सौरभ पिता दीपक शर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भादूगांव
बसीम पिता कादिर खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी प्यादापुरा, हंडिया
मौके पर संदिग्ध पीली थैली की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ एम.डी. पाउडर (कुल मात्रा 11.07 ग्राम, पन्नी सहित) पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक टीवीएस अपाची एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
जप्त मशरूका में एम.डी. पाउडर की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,25,000/- एवं दोनों मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग ₹2,00,000/- आंकी गई है। इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹4,25,000/- है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 281/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्यवाही उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दीपक जाट, प्रधान आरक्षक मनीष पठारिया, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आर रामनरेश,आर नीलेश पटेल प्र आर चालक नीलेश तिवारी एवं आर कमलेश साइबर सैल

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...