Sunday, August 31, 2025

जिला पुलिस बल हरदा ने कॉम्बिंग गश्त कर पकड़े कई फरार आरोपी


रिपोर्ट तरुण सराफ 
कॉम्बिंग गश्त में समंस, वारंट, अवैध शराब, जुआ, आर्म्स, गुंडा बदमाश, ईनामी आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाहियां की गई
जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में जिला पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया । इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 30-31 की दरमियानी रात्री में कांबिंग गश्त का संचालन किया गया । काँबिंग गस्त के दौरान सभी थाना के प्रभारीयों द्वारा अपने अपने थाना स्टाफ की टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु रवाना किया गया इस दौरान पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे एवं जिले के समस्त आला अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहे । तलाशी अभियान में पुलिस बल द्वारा गुण्डे बदमाशों के घरों पर दबिश दी गई । रात्री में गस्त के दौरान रास्ते घूमने फिरते मिले लोगो से गहन पूछताछ की गई साथ ही जिले की सीमाओं से आने वाले वाहनो को चेक कर चालकों से पूछताछ की गई । काम्विंग गस्त के दौरान समंस, वारंट, अवैध शराब, जुआ, आर्म्स, गुंडा बदमाश, ईनामी आरोपियों, वाहन चेकिंग आदि प्रभावी कार्यवाहियां करते हुये सम्पूर्ण जिले के थानों में 24 बेमियादी वारंटी, 21 गिरफ्तारी वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया साथ ही 40 जमानती वारंट एवं 58 समन्सों की तामिली की गई । काम्बिंग गस्त के दौरान 25 गुंडा बदमाश , 12 निगरानी बदमाश चेक किये । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अवैध मादक पदार्थ की शातिर कारोबारी महिला चढ़ी सिराली पुलिस के हत्थे

रिपोर्ट तरुण सराफ 
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे सिराली पुलिस को अवैध मादक पदार्थ कारोबारी के विरूध्द  
कार्यवाही मे मिली सफलता । 

पूर्व मे भी अवैध मादक पदार्थ गांजे के कारोबार मे पकड़ी जा चुकी है शातिर महिला आरोपी रामवती पति मांगीलाल निवासी भगवानपुरा

आरोपिया से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 500 ग्राम कीमती 15000 रूपये का किया गया जप्त,
पुलिस अधीक्षक हरदा,अभिनव चौकसे व्दारा अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियो के विरूध्द प्रभावी कार्यावाही के निर्देश प्रदान किये गये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी खिरकिया रावर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रामसुमेर तिवारी व्दारा वरिष्ठ अधीकारीगणों के आदेश के पालन में थाना क्षैत्र मे अवैध मादक पदार्थ कारोबारियो की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई । 
दिनांक 30/08/2025 को मुखबीर सूचना पर सिराली पुलिस टीम व्दारा प्रभावी दबिश देकर भगवानपुरा-बीचपुरी रोड़ पुलिया पर एक संदिग्ध महिला को हाथ में झोला लेकर आते पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछते पर उसने अपना नाम रामवती पति मांगीलाल कलमे निवासी ग्राम भगवानपुरा का बताया। अवैध मादक पदार्थ के संबंध में नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों की प्रक्रिया का पालन करते रामवती के झोले को चेक करते इसमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। आरोपी महिला के कब्जे से कुल 01 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है, जिसकी कीमत 15,000/- रुपए है। महिला आरोपी रामवती पति मांगीलाल कलमे उम्र 40 साल निवासी ग्राम भगवानपुरा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के विरूध्द धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान मे लिया गया है।

नोट- महिला आरोपी रामवती पति मांगीलाल कलमे अवैध मादक पदार्थ विक्रय की शातिर आदतन कारोबारी है इसके विरूध्द पूर्व मे भी अवैध गांजे का प्रकरण दर्ज हुए है । 

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी व टीम -> उप निरी. खुशहाल बघेल, सउनि संजय शर्मा, सउनि कमलकिशोर मांझी, प्रआर 175 कमलेश, प्रआर 38 प्रवीण, प्रआर 223 रामनिवास, प्रआर 92 प्रमोद साहु, 206 उमेश पवार, आर 370 मनमोहन, आर 257 सुनील इवने, मआर 393 चांदनी व सैनिक धर्मेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से कर दी हत्या, आरोपी बेटे को टिमरनी पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ                
पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी टिमरनी के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन मे थाना टिमरनी के अंतर्गत मां की हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटो में पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
घटना का विवरणःदिनांक 30/08/25 को फरियादी रामसिह उर्फ रामू कहार नि. ग्राम पिपलिया कला व्दारा रिपोर्ट किया की हम अपने माता-पिता के तीन भाई है बजे भाई का नाम राजू है जो मेरे घर के बगल मे ही रहता है , मझला भाई विजय सिह कहार खातेगाँव मे अपने परिवार के साथ रहता है ,सबसे छोटा भाई मै हुँ जो गाँव मे ही अपनी माँ कमला बाई के साथ रहता हूँ आज दिनाँक 30/08/25 के सुबह 08 बजे मै पशुओ के लिए चारा लेने खेत गया था घर मेरी माँ कमलाबाई अकेली थी जब मै 09 बजे चारा लेकर घर वापस आया तो मैने देखा कि मेरी माँ कमलाबाई के सीने के उपर बैठकर मेरा बडा भाई राजू कहार उसके दोनो हाथो से माँ कमलाबाई का मुह एवं नाक दबा रहा था फिर मुझे देखकर भाई राजू कहान ने मेरी माँ की नाक मे पहना हुआ सोने की लोंग निकालकर चला गया मैने पास जाकर देखा तो मेरी माँ मर चुकी जिस पर से थाना टिमरनी में अपराध क्र 441/25 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है | 
 पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुचा और जांच पड़ताल शुरू जिसमें मां की हत्या कर फरार राजू कहार की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीमो का गठन पर संभावित स्थानों पर भेजा गया | मर्ग जांच में मौके की कार्यवाही , घटनास्थल का नक्शा मौका, साक्ष्य संकलन हेतु बारीकी से छानबीन की गई | आरोपी की पतारसी हेतु रवाना टीम द्वारा राजू कहार को तलाश कर राउंड उप किया गया है जिसके व्दारा मां कमलाबाई का मुहँ दबाकर हत्या करना कबुला । पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक हरदा,एसडीओपी टिमरनी के द्वारा टीम का मार्गदर्शन किया गया जिससे चंद घंटों में ही आरोपी की पतारसी की जा सकी |
भूमिका एसडीओपी आकांक्षा तलया,निरी. सुभाष दरश्यामकर, उनि कमलेश रघुवंशी,सउनि हेरम्ब पांडे, प्रआर 17 सुरजू उईके,प्रआर 121 अनुप कामले,आर.362 धर्मेन्द्र पटवारी,आर 363 शैलेन्द्र राजपूत, आर संजू चौहान,आर मुकेश धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Friday, August 29, 2025

अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 8.642 किलोग्राम के साथ एक आरोपी को हंडिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हंडिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संतोष उर्फ राकेश निवासी कोलीपुरा टप्पर को 8.642 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28.08.2025 को सउनि विनोद रघुवंशी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राम कोलीपुरा की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना हंडिया पुलिस टीम द्वारा त्वरित नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को ग्राम कोलीपुरा पुलिया के पास दस्तयाब किया गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संतोष उर्फ राकेश पिता भारत सिंह भिलाला उम्र 40 वर्ष निवासी कोलीपुरा तलाई टप्पर थाना हंडिया बताया। आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखा डोडा चूरा कुल वजन 8.642 किलोग्राम बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹42,500/- है। साथ ही आरोपी की शर्ट की जेब से सैमसंग कंपनी का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹10,000/- भी जप्त किया गया।
पूरी कार्यवाही स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत की गई। आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी की गई। इस संबंध में अपराध क्रमांक 278/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि अशोक अहिरवार, सउनि विनोद रघुवंशी, प्रआर 128 कंचन, प्रआर 01 शंकर, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर, प्रआर 274 रत्नेश देवड़ा, आर 276 मनोज, आर 86 नितेश कुशवाह।

Thursday, August 28, 2025

हरदा पुलिस द्वारा देर रात चलाया गया संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान

 
रिपोर्ट तरुण सराफ  पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में देर रात्रि हरदा पुलिस द्वारा शहर के खंडवा बाईपास चौराहे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में ट्रैफिक थाना, सिविल लाइन थाना एवं हरदा थाना की पुलिस टीमें सम्मिलित रही।

अभियान के दौरान लगभग 55 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 07 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों एवं 01 ब्लैक फिल्म लगे वाहन के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

वाहनों की जांच के पश्चात हाईवे पर स्थित सभी ढाबों की सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हरदा पुलिस द्वारा यह अभियान आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था में सुधार एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित किया गया।
उक्त चेकिंग अभियान में एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते , थाना प्रभारी हरदा रोशनलाल भारती , थाना प्रभारी सिविल लाइन संतोष चौहान , थाना प्रभारी यातायात उमेश ठाकुर एवं समस्त थानों को बल उपस्थित रहा ।

अवैध रेत परिवहन पर हंडिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 6 ट्रैक्टरों को ट्रॉली सहित किया जब्त

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हंडिया द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 06 आरोपियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़े जाने में सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक 28 अगस्त 2025 को थाना हंडिया पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल छः आरोपियों को विभिन्न स्थानों से खनिज सामग्री के अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।, जिसमें प्रथम प्रकरण में आरोपी अमित कीर पिता भीमसिंह कीर एवं राजकुमार कीर निवासी मनोहरपुरा को चौकी बेसवा रोड टेकरी के पास से पकड़ा गया, जिनके कब्जे से न्यू हालेंड कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47AH1636 मय रेत भरी ट्राली तथा स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47AH1501 मय रेत से भरी ट्राली बरामद किया गया। दूसरे व तीसरे प्रकरण में आरोपी बबलू कीर एवं भीमसिंह कोरकू को ग्राम हंडिया स्थित बेसवा रोड पुलिया के पास से पकड़ा गया, जिनके कब्जे से क्रमशः जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47ZE583 मय रेत भरी ट्राली एवं जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47ZE5832 मय रेत भरी ट्राली बरामद किए गए। चौथे और पांचवे प्रकरण में बैडी रेलवे रोड ग्राम बैडी से आरोपी विकास कीर एवं पुरुषोत्तम कीर को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47AG9818 मय रेत भरी ट्राली तथा जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP47ZD3782 मय रेत भरी ट्राली बरामद किया गया। । सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना हंडिया में धारा 303(2) BNS एवं 4/21 खान-खनिज अधिनियम के अंतर्गत अपराध क्रमांक 273/2025, 274/25, 275/25, 276/25 तथा 277/25 पंजीबद्ध किया गया है । 

महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि महेश पासी, सउनि देवकरण उईके, प्र.आर. 202 मनीष सिंह ठाकुर एवं प्र.आर. 128 कंचन सिंह राजपूत, प्रआर 26 ब्रजेश साहू, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर आर 276 मनोज बाउस्कर, आर 86 नितेश कुशवाह, आर 271 राहुल राजपूत, सैनिक 102 अशोक नागले, सैनिक 06 जितेन्द्र,

Tuesday, August 26, 2025

गोली चला कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार-सिविल लाइन थाना पुलिस ने की कार्रवाई

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी हरदा में थाना सिविल लाईन हरदा के अपराध क्रमाक 289/25 धारा 125 बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट में आज दिनांक 26.08.2025 आरोपीगणों को धमेन्द्र उर्फ धरमू पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 23 साल निवासी बेडी थाना हंडिया शुभम पिता ईश्वरलाल विश्नोई उम्र 21 साल निवासी नहाल खेड़ा को के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद कलर की शिफ्ट कार एमपी 09 जेड डब्लू 2289 एवं घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल जप्ती की कार्यवाही की जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। न्यायलय द्वारा आरोपीगणों को जिला जेल निरूध्द किया गया घटना दिनांक 21.08.2025 के रात्री 10.30 बजे ग्राम नहाल खेड़ा से 100 डायल पर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी तत्काल थाना प्रभारी सिविल लाईन संतोष चौहन एवं उनि पवन कुमरे घटना स्थल पहुंचे जहा पर फरि. बस्तीराम विश्नोई द्वारा घटना की पुष्टि की गई ग्रमीणों द्वारा गोलिया चलने की बात बताई गई मामले की गंभीरता को लेते हुऐ उक्त घटना में थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबध्द किया गया थाना सिविल लाईन की टीम ने संपूर्ण मामले में उत्कृष्ट विवेचना कर अज्ञात आरोपीगणों की पहचान कर आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त कार एवं पिस्टल जप्त कर गिरफ्तारी की संपूर्ण कार्यवाही की गई। संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उनि संजय ठाकुर, प्रआर. करण साहू, प्रआर, अनिल मर्सकोले, प्रआर. विजय प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

Saturday, August 23, 2025

शातिर आदतन अपराधी को 60 लीटर अवैध शराब के साथ सिराली पुलिस ने किया गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ 
👉अवैध शराब का शातिर कारोबारी चढ़ा सिराली पुलिस के हत्थे । 
👉वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे सिराली पुलिस को अवैध शराब कारोबारी के विरूध्द कार्यवाही मे मिली सफलता । 
👉पूर्व मे भी अवैध शराब के कारोबार मे पकड़ा जा चुका है शातिर आरोपी संतोष पिता चैनसिह कोचलकर निवासी भीमपुरा 
👉आरोपी से हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब 60 बल्क लीटर कीमती 12000 रूपये की गई जप्त,

पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे व्दारा अवैध शराब कारोबारियो के विरूध्द प्रभावी कार्यावाही के निर्देश प्रदान किये गये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी खिरकिया रावर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रामसुमेर तिवारी व्दारा वरिष्ठ अधीकारियोगणो के आदेश के पालन मे थाना क्षैत्र मे अवैध शराब कारोबारियो की धरपकड हेतु टीम गठित की गई । 

आज दिनांक 23/08/2025 को मुखबीर सूचना पर भीमपुरा मोरगढी तिराहे रोड किनारे पर एक सदिग्ध व्यक्ति को दो नीले रगं की ड्रम लिये पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछते पर उसने अपना नाम संतोष पिता चेनसिगं कोचलकर उम्र 34 साल निवासी ग्राम भीमपुरा का होना बताया जिसके कब्जे से दो नीले रंग के केन जो 30-30 लीटर क्षमता के मिले जिनके ढक्क्न को खुलवाकर देखा जो पूरे भरे हुये मिले जिसमे तीखी महुआ शराब की गंध युक्त कच्ची हाथ भटटी महुआ शराब भरी होना पाया गया । मौके पर नीले रगं के प्लास्टिक की केन जिसकी क्षमता 30-30 लीटर होकर इसमे कुल शराब की मात्रा 60 बल्क लीटर की आरोपी संतोष पिता चेनसिगं कोचलकर उम्र 34 साल निवासी ग्राम भीमपुरा कब्जे से जप्त की गई । जिसकी कीमत 12000 हजार रूपये की है । आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आब एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है । 
आरोपी संतोष पिता चेनसिगं कोचलकर अवैध शराब का शातिर आदतन कारोबारी है इसके विरूध्द पूर्व मे भी अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हुए है । 
*सराहनीय भूमिका –* थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी व टीम -> सउनि संजय शर्मा, सउनि कमलकिशोर मांझी, प्रआर 92 प्रमोद साहू , आर 257 सुनील इवने, मआर 393 चांदनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हरदा पुलिस लाईन में केन्टीन का शुभारंभ




हरदा पुलिस लाईन का परिसर आज एक विशेष अवसर का साक्षी बना, जब पुलिस परिवारों की सुविधा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस केन्टीन की शुरुआत की गई। इस केन्टीन का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ला ने पारंपरिक रिबन काटकर किया। इससे पहले पंडितजी द्वारा विधिविधान से पूजन एवं मंगलाचरण कराया गया, 
*केन्टीन से मिलेगा सस्ता और सुलभ सामान*
इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारों को उचित दामों पर आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई जाना है 
पुलिस लाईन में इस केन्टीन के शुरू होने से पुलिसकर्मी और उनके परिजन आसानी से एक ही स्थान से किराना, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ और अन्य सामान ले सकेंगे। इससे न केवल उनकी आर्थिक बचत होगी बल्कि उन्हें समय की भी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह सुविधा उनके लिए किसी घर के सहारे से कम नहीं है। इससे वे निश्चिंत होकर अपनी सेवाएँ दे सकेंगे और परिवार की आवश्यकताओं की चिंता कम होगी।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा सहित पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

Thursday, August 21, 2025

वैदिक विद्या पीठम छीपानेर के परिसर में अवैध रूप से घुसकर रुपयों की अडीबाजी और मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


रिपोर्ट तरुण सराफ 
दिनांक 19/08/2025 को फरियादी धीरज पिता गुरुशरण विश्वकर्मा ने रिपोर्ट किया कि वह छीपानेर स्थित वैदिक विद्यापीठम में निर्माण कार्य देखता है एवं वही निवास भी करते है। दिनांक 19/08/2025 को प्रातः करीब 07.30 बजे वैदिक विद्यापीठम के परिसर में एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और कहने लगा कि निरंजन शर्मा कहा है, नाम पता पूछने पर उपना नाम जगदीश गोल्या निवासी अबगांवखुर्द बताया और बोला कि मुझे हरदा से आनंद जाट ने भेजा है, इतना कहकर जगदीश गोल्या फरियादी के साथ झूमा झटकी, मारपीट करता हुआ निरंजन शर्मा जी के कक्ष की तरफ भागा और बोलने लगा कि तुम लोग बहुत पैसे कमा रहे हो, मुझे एक लाख रुपये दो नही तो जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी ने जगदीश गोल्या को रोकने की कोशिश की और मदद के लिये आवाज लगाई तब वैदिक विद्यापीठम के अन्य अध्यापकगण एकत्रित हुये तो अधिक लोगों को आता देख जगदीश गोल्या वहां से भाग गया। झूमा झटकी मारपीट से फरियादी धीरज विश्वकर्मा साधारण चोट भी आई थी।

*कार्यवाही का विवरणः*
उपरोक्तानुसार घटनाक्रम की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस बल मौके पर उपस्थित हुआ व थाना टिमरनी में प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुये दिनांक 19/08/2025 को ही आरोपी (1) जगदीश गोल्या जाति जाट निवासी अबगाँव खुर्द थाना कोतवाली हरदा एवं (2) आनंद जाट निवासी कडोला थाना सिविल लाईन हरदा को गिरफ्तार कर दिनांक 20/08/2025 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तारी उपरांत पूछताछ में भी आरोपी जगदीश गोल्या द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उसे आरोपी आनंद जाट के द्वारा ही शराब पिलाकर घटना करने हेतु उकसाया था व जगदीश गोल्या के मोबाईल से ही कुछ भ्रामक पोस्ट भी सोशल मीडिया में आनंद जाट द्वारा प्रसारित की गई थी, जो कि बाद में हटा दी गई है। आनंद जाट आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके उपर अलग अलग जिलों में पूर्व से भी 09 अपराध पंजीब्ध्द है एवं आनंट जाट के विरूध्द समय समय प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट अनुसार आरोपीगण जगदीश गोल्या व आनंद जाट के विरूध्द प्रथम दृष्ट्या धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 119 (1), 61 (2) बी.एन.एस. का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है एवं माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल हरदा दाखिल किया गया है।

Tuesday, August 19, 2025

शिक्षक ने जन्मदिन पर छात्र-छात्राओं को पौधारोपण करने की दी प्रेरणा

रिपोर्ट तरुण सराफ 
शासकीय माध्यमिक शाला पलासनेर में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्र -छात्राओं को जन्मदिन जैसे सुअवसरों पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की प्रेरणा दी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही शाला में पदस्थ शिक्षक रमेश विश्नोई का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षक मुकेश मुरलिया, प्रफुल्ल पस्टारिया, जगदीश बिल्लौरे सहित शाला स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने जन्मोत्सव मनाते हुए शाला परिसर में पौधारोपण किया। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शिक्षक रमेश विश्नोई को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे अवसरों पर पौधारोपण करने की बात कही।

सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज, हरदा में कैशलेस ट्रीटमेंट की योजना शुरू

रिपोर्ट तरुण सराफ 
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की सक्रिय भागीदारी से मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 162 के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों हेतु कैशलेस उपचार योजना – 2025 को अधिसूचित किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से अधिकतम 07 दिनों की अवधि तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक पीड़ित को अधिकतम रु. 1.5 लाख तक का निःशुल्क उपचार निर्धारित अस्पतालों में प्राप्त होगा।
जिला हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर उपचार के अभाव में किसी भी घायल की जान न जाए।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जिले में आम नागरिकों को इस योजना की जानकारी देने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दुर्घटना की स्थिति में आमजन तुरंत डायल 112/108 या नजदीकी थाना/चौकी को सूचित करें, ताकि घायल को शीघ्र अस्पताल पहुँचाकर कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
जिला हरदा में निम्नलिखित अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है –
• बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हरदा
• भगवती नर्सिंग होम, हरदा
• सिटी हॉस्पिटल, हरदा
• सिटी नर्सिंग होम, हरदा
• जेएमडी हॉस्पिटल, हरदा
• काका जी हॉस्पिटल, हरदा
• मां रेवा हॉस्पिटल, हरदा
• मंकर ट्रॉमा एंड मैटरनिटी केयर सेंटर, हरदा
• मिशाय नेत्रालय, हरदा
• ऑर्किड हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, खिरकिया
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मकड़ाई
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नौरसार
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रनहाईकला
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनतलाई
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रहटगांव
• प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसंगांव
• रघुवंशी हॉस्पिटल, टिमरनी
• सद्भावना फ्रैक्चर हॉस्पिटल, हरदा
• श्री वेंकटेश हॉस्पिटल, हरदा
• श्री साई हॉस्पिटल, हरदा
• सोमानी हॉस्पिटल, हरदा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आएँ।

स्कूल बसों की जाँच में सक्रिय हुई यातायात पुलिस – सुरक्षा मानकों को लेकर की गई कार्यवाही

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा में संचालित स्कूल बसों की सुरक्षा एवं मानक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों से संचालित बसों की गहन जाँच की गई।
जाँच के दौरान स्कूल बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, आपातकालीन निकास तथा बच्चों की सुरक्षित बैठने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कई बसों में सुरक्षा एवं दस्तावेज़ संबंधी प्रावधान पूरे पाए गए, वहीं जिन वाहनों में आवश्यक व्यवस्थाएँ अधूरी पाई गईं उन्हे प्रथम बार में शीघ्र ही पूर्ण करने की हिदायत दी गई साथ ही बस संचालकों को यह भी हिदायत दी गई कि विद्यालयीन बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाए तथा समय-समय पर सभी दस्तावेज़ अद्यतन रखे जाएँ। साथ ही, बसों में हमेशा अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स व निर्धारित संख्या में सहायक स्टाफ उपलब्ध होना चाहिए।

Friday, August 15, 2025

हरदा जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा जिले में स्वतंत्रता दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान मिडिल स्कूल ग्राउण्ड हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण भी एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। कलेक्टर श्री जैन ने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। उन्होने कार्यक्रम में आये स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, उनके परिजनों, शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों को शॉल व श्रीफल प्रदान कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री जैन ने कार्यक्रम में जिले के विकास व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बधाई संदेश का वाचन भी किया। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिडिल स्कूल ग्राउन्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्री अनुराग पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेवा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, वन मण्डलाधिकारी श्री अनिल चौपड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, पार्षदगण सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
*बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति*
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने प्रथम, तक्षशिला एकेडमी हरदा ने द्वितीय व होलीफेथ स्कूल हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर हरदा व सनफ्लॉवर हायर सेकण्ड्री स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
*आकर्षक परेड सम्पन्न*
आज आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षक परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक सुश्री रजनी सिंह गुर्जर ने किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस पल, जिला होमगार्ड, एनसीसी दल बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनसीसी दल बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा व महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्काउट गाइड दल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा का गाइड दल व रेडक्रास दल, शौर्य दल व पुलिस बैण्ड ग्रुप भी शामिल हुआ। परेड में सीनियर दल में विशेष सशस्त्र बल ने प्रथम, जिला पुलिस बल ने द्वितीय व जिला होमगार्ड दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर दल में एन.सी.सी. बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने प्रथम, एन.सी.सी. बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय तथा महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्काउट दल तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*कलेक्टर श्री जैन ने शहीद गेलरी का अवलोकन किया*
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित शहीद गेलरी का अवलोकन किया व देश की आजादी के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जैन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
*कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, कलेक्टर निवास व अन्य कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम श्री अशोक डेहरिया, सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका परिषद में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने ध्वजारोहण किया।

Wednesday, August 13, 2025

जिला पुलिस हरदा द्वारा मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा निर्माण

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा – आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिला पुलिस हरदा द्वारा नेहरू स्टेडियम में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस बल, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सदस्यों तथा शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत का नक्शा बनाकर एक अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जिला पुलिस बल से रक्षित निरीक्षक श्रीमति रजनी गुर्जर द्वारा तिरंगा फहराया गया एवं उपस्थित सभी को देश में स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

इस आयोजन का उद्देश्य जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता – दोनों ही हमारे कर्तव्य हैं।

Tuesday, August 12, 2025

जिलेभर में गूंजा देशभक्ति का स्वर – जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस हरदा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा दिनांक 12 जुलाई 2025 को जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस हरदा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा मिडिल स्कूल ग्राउन्ड से प्रारंभ होकर तिवारी कोचिंग, अस्पताल तिराहा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टैण्ड, घंटाघर, खेडीपुरा, वायपास, प्रताप टॉकीज, नई सब्जी मंडी होते हुए पुनः मिडिल स्कूल ग्राउन्ड पर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में यात्रा देशभक्ति गीतों, नारों और जनभागीदारी से सराबोर रही । मध्यप्रदेश शासन द्वारा 11 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान" चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक घर पर गौरवपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराना और इस महापर्व को स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाना है। इसी अभियान के अंतर्गत इस यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों को देश की आजादी के महत्व, राष्ट्रध्वज के सम्मान और स्वच्छता की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया ।
रैली में जिला पुलिस बल, एसएएफ बल, होमगार्ड, एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखने और देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई।

Saturday, August 9, 2025

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को पौधे वितरित किए

रिपोर्ट तरुण सराफ हरदा
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक विशेष मुहीम शुरू की। टीम ने बहनों को निशुल्क पौधे सौंपे, जिन्हें बहनों ने अपने भाइयों को भेंट किए। टीम के मप्र प्रभारी नीमगांव निवासी शांतिलाल सारन ने बताया कि टीम के राष्ट्रीय प्रभारी पर्यावरणविद् खमुराम विश्नोई के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके पीछे लोगों को पौधारोपण से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोगों की सहभागीता बढ़ाना है। अभियान के दौरान नीमगांव में बहनों को पौधे दिए गए। निस्वार्थ भाव से पर्यावरण संरक्षण व मानव स्वास्थ्य सुधार का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहनों को निश्शुल्क पौधों के अलावा कपड़े के बैग और पक्षियों के लिए सकोरे भी वितरित किए। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हुए भाइयों को उपहार स्वरूप पौधे दिए और उन्हें पेड़ बनाने तक रखरखाव करने का संकल्प लिया। निवेदक शांतिलाल सारन नीमगांव

बहनों ने भाइयों को बांधा हेलमेट रूपी रक्षा सूत्र हरदा यातायात पुलिस की अनूठी पहल


रिपोर्ट तरुण सराफ 
रक्षा बंधन भाई और बहन के प्रेम का त्यौहार है जिसमें बहन भाई के हाथों में रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। मगर यह ज़रूरी है कि रक्षा के वचन को पूर्ण करने के लिए भाई को सुरक्षित रहना होगा। वर्तमान परिदृश्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली वृद्धि और दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की मृत्यु संख्या को देखते हुए रक्षा बंधन के पुनीत पर्व पर यातायात पुलिस हरदा का अभियान त्यौहार पर बहनों को ले जा रहे भाइयों पर केंद्रित रहा। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा का अनूठा संगम हरदा में देखने को मिला। यातायात पुलिस हरदा द्वारा एक विशेष पहल के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे भाइयों को सुरक्षा का संदेश देते हुए “हेलमेट रूपी रक्षा सूत्र” पहनाया गया। यातायात विभाग की इस अनूठी पहल के तहत बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चला रहे भाइयों को समझाया गया कि बहनों की रक्षा का वचन तभी पूरा हो सकता है जब आप सुरक्षित हों लेकिन बिना हेलमेट आप खुद ही सुरक्षित नहीं है।

इसके पश्चात यातायात थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर द्वारा 30 हेलमेट निःशुल्क प्रदान कर बहनों से भाइयों को हेलमेट रूपी रक्षा सूत्र पहनवाया गया और भाई से शपथ कराई गई कि मैं हेलमेट पहन कर सदैव सुरक्षित वाहन चलाऊंगा ताकि अपने रक्षा के वचन को निभा सकूं।

Friday, August 1, 2025

आठ वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वांरटियों को सिराली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी खिरकिया के निर्देशन में स्थाई वांरटियों की धरपकड़ कर न्यायालय प्रस्तुत करने के संबंध में आदेशित किया गया। थाना प्रभारी थाना सिराली निरीक्षक आर. एस तिवारी व्दारा आदेश के पालन हेतु टीम गठित की गई। टीम व्दारा काम्बिंग गस्त में प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीबन आठ वर्षों से फरार तीन वारंटियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटी (1) राजेश पिता पटेल कोरकू निवासी उमरी (2) मंशाराम पिता विश्राम कोरकू निवासी सुंदरपानी तथा (3) नवलसिंह पिता सुताराम निवासी कुम्भिखेड़ा है, जिन्हे गिरफ्तार न्यायालय हरदा प्रस्तुत किया गया है। फरार अपराधियों को विरुध्द प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
 थाना सिराली की धरपकड़ टीम के ASI सुरेंद्र श्रीवास्तव, आरक्षक 349 राजकुमार, आरक्षक 398 सौरभ मिश्रा आरक्षक 370 मनमोहन, आरक्षक 343 रवि तिवारी, आरक्षक 206 उमेश तथा सैनिक 39 रामदीन थाना सिराली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...