Friday, November 6, 2026

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

   

धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित पब्लिकेशन Exampedia के लेखक और समाजसेवी धर्मवीर बिश्नोई जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला उटपड़ाव, धनगांव पहुंचकर विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन एवं मां लक्ष्मी जी की तस्वीरें भेंट कीं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके बीच खुशियां बांटना रहा।

धर्मवीर बिश्नोई ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सेवा और बच्चों के साथ खुशियां साझा करके मनाया। उनका मानना है कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों एवं बच्चों के बीच सेवा और सहयोग के माध्यम से मनाना सार्थक पहल है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...