Wednesday, April 29, 2026

हरदा में अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत

बनारस-हड़पपुर-बनारस ट्रेन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा को बढ़ावा मिलेगा - केन्द्रीय राज्यमंत्री डी.डी. उइके
केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री डी.डी. उइके ने कहा कि बनारस हडपसर बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारम्भ होने से हरदा एवं आसपास के क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा का बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन आधूनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं सामान्य दर्जे के यात्रियों को होगा। उन्होने कहा कि इस ट्रेन के प्रारम्भ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हुई है। जिले में मिली इस सुविधा का स्वागत है। श्री उइके बुधवार को हरदा में पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुँचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, श्री सुयोग सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने हरदा रेल्वे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया एवं यहां से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने रेल चालक दल का भी शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत किया। अतिथियों ने इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी शुभकामनाएं दी।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि इस ट्रेन से जिले के यात्रियों को पूणे से बनारस के बीच आवागमन सुविधा मिलेगी। जिले के नागरिकों को इस ट्रेन की सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत एक्सप्रेस का गत दिवस बनारस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री अविराम खरे ने अपने संबोधन में बताया कि 110 कि.मी. प्रति घण्टे की स्पीड तक चलने वाली इस अमृत भारत एक्सप्रेस को अत्याधूनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस ट्रेन में प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग एवं स्नेक टेबल की सुविधा रहेगी। ट्रेन की सीटों को आरामदायक बनाया गया है। ट्रेन में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। 
 श्री खरे ने बताया कि गाड़ी संख्या 02531 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना में 05ः15 बजे पहुँचेगी तथा 05ः20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार रानी कमलापति में आगमन 07ः35 बजे, प्रस्थान 07ः40 बजे, नर्मदापुरम में आगमन 08ः50 बजे, प्रस्थान 08ः55 बजे, इटारसी में आगमन 09ः25 बजे, प्रस्थान 09ः30 बजे तथा हरदा में आगमन 10ः20 बजे तथा प्रस्थान 10ः25 बजे होगा। इसके पश्चात यह ट्रेन खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन 00ः55 बजे हडपसर पहुंचेगी। 
 इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया। कार्यक्रम में सीनियर डीबीएम वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री श्याम सिंह बरेडिया, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सहित रेल्वे के अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tuesday, April 28, 2026

अमृत भारत एक्सप्रेस का 29 अप्रैल को हरदा में होगा भव्य स्वागत

हरदा
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन विशेष सेवा का शुभारंभ किया। इसी के साथ गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 अप्रैल से प्रारम्भ हुआ।
प्रधानमंत्री के शुभारंभ के उपरांत गाड़ी संख्या 02531 उद्घाटन विशेष सेवा, 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 10ः20 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में स्वागत समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उईके शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त तेज, सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सुहागमल बिश्नोई खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा के प्रभारी नियुक्त

तरुण सराफ 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में प्रभारीयों की नियुक्तियां की जा रही है। इसी के तहत हरदा जिले के सक्रिय युवा कांग्रेस नेता व समाजसेवी सुहागमल बिश्नोई को खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
बिश्नोई की नियुक्ति पर हरदा जिला अध्यक्ष मोहन साईं, विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, अभिजीत शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, ओम पटेल, सुरेन्द्र जैन, हेमंत टाले, बद्री पटेल, आत्माराम पटेल, हीरालाल पटेल, सुभाष जायसवाल, श्यामलाल बाबल, गोविन्द सूरमा, रविशंकर शर्मा, सुगम भंडारी, गोविन्द व्यास, उमाशंकर खोड, सुरेन्द्र पटेल, राहुल पटेल, दीपक सारण, वीरेंद्र भादू, सूरज मांजू, राजू सियाग, भजन सियाग, सुनील कांवा, अभिषेक जांणी, भूपेश बाबल, संदीप सोलंकी एवं हरदा कांग्रेस परिवार के अनेक सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पार्टी द्वारा ऐसे जमीनी कार्यकर्ताओं को जबाबदारी देने से निश्चित ही पार्टी को आगामी समय में मजबूती प्रदान होगी।

Saturday, April 25, 2026

जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न

रिपोर्ट तरुण सराफ 
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा जिला जेल हरदा में शनिवार को विधिक सहायता शिविर और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला जेल, हरदा में निरूद्ध 34 दोषसिद्ध बंदियों से पैनल अधिवक्तागण व लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा वन-टू-वन काउंसलिंग की गई। बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें अपील प्रस्तुत करने के संबंध में निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही पैनल अधिवक्तागण व लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा विचाराधीन बंदियों से उनके प्रकरण के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें विधिक सहायता योजना के प्रावधानों के बारे में बताया गया। इस दौरान बताया गया कि वे भी निःशुल्क विधिक सहायता के पात्र है तथा यदि वे चाहे तो निःशुल्क विधिक सहायता अथवा सलाह, जिला प्राधिकरण द्वारा जिला जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में समय-समय पर प्राप्त कर सकते है।
शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे ने सभी दोषसिद्ध बंदियों से एक-एक कर उनके प्रकरणों की अपील किये जाने के संबंध में पूछताछ की गई तथा जिन बंदियों द्वारा अपील हेतु विधिक सहायता चाही गई उनके विधिक सहायता के आवेदन एवं दस्तावेज तैयार करवाये गए तथा विचाराधीन बंदियों को विधिक सहायता योजना, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, लीगल एड क्लीनिक योजना, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। शिविर में कुल 170 बंदियों को विधिक सलाह और 03 बंदियों को विधिक सहायता प्रदान की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, जिला क्षय अधिकारी श्री मृत्युंजय सिंह गहलोेद, ई.एन.टी श्री राजेश सतीजा, डॉ. दीपक कुमार ठाकुर (मेडिसिन), डॉ. सुदर्शन मेडिकल आफिसर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनू चोरे, सर्जन डॉ. मोहित गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुश्री शाह, नेत्र रोग सहायक दीक्षा काशिव एवं स्वास्थ्य विभाग की पैरामेडिकल टीम उपस्थित रही। टीम द्वारा महिला और पुरूष बंदियों की नाक, कान, गला, ब्लडप्रेशर, सुगर, टी.बी, दांत, हेपेटाईटिस की जांच की जाकर आवश्यकतानुसार दवाईयां वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 170 बंदियों 160 पुरूष एवं 10 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कोई भी बंदी विशिष्ट बीमारी एचआईव्ही, केंसर, टी.बी. हार्ट बीमारी आदि से ग्रसित नहीं पाया गया।
शिविर में उपस्थित सभी बंदियों के हेल्थ कार्ड (जिसमें उनकी बीमारी के विवरण के साथ, कैदी को क्या करना है, क्या नहीं करना है, क्या खाना है, क्या नहीं खाना है के विवरण सहित) तैयार करवाये गये तथा वितरित किये गये। कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक श्री संतोष हरयाल, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री जवाहर पारे, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अनीस खान, असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल श्रीमती अंतिमा चोलकर, पैनल लॉयर्स श्री आर.सी. सोनी और श्री अखिलेश राठौर, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री ए.के. खरे और श्री मोहन जाट, जेल एवं जिला प्राधिकरण का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Thursday, April 23, 2026

रात्रि में तेज आवाज में साउंड सिस्टम चलाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पर पुलिस की कार्यवाही

तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में तथा एसडीओपी हरदा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आर.एल. भारती को निर्देशित किया गया कि रात्रि 10:00 बजे के बाद तेज ध्वनि में साउंड बजने से आमजन को हो रही परेशानी संबंधी प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 23/04/2026 को रात्रि गश्त के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण करते हुए नारायण टॉकीज के पास, कोटक महिंद्रा बैंक एटीएम के पीछे, संजय वार्ड हरदा में तेज ध्वनि में साउंड बजने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर रात्रि करीब 01:30 बजे पहुंचकर देखा गया कि इकबाल पिता सलामत खान, उम्र 52 वर्ष, निवासी संजय वार्ड हरदा, अपने घर पर जमीन में दो बड़े साउंड सिस्टम एवं मिक्सर मशीन के माध्यम से तेज ध्वनि में साउंड बजा रहा था।
समझाइश देने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र की शादी होने के कारण साउंड बजाने की बात कही गई, किंतु उसके द्वारा कलेक्टर हरदा के आदेशों का उल्लंघन करते हुए ध्वनि प्रदूषण किया जाना पाया गया।
इस पर मौके से दो साउंड सिस्टम एवं एक मिक्सर मशीन जप्त की गई तथा आरोपी इकबाल को नोटिस तामील कराया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/26, धारा 223(ए) बीएनएस एवं ध्वनि प्रदूषण अधिनियम की धारा 7/15 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में एएसआई कपिल अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही।

70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती व उनकी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
दिनांक 23/04/2026 को मुखबिर सूचना पर थाना हंडिया पुलिस ने ग्राम उढाल, विष्णु कोरकू के खेत के पास नर्मदा घाट पर दबिश दी। मौके पर आरोपी छन्नू कोरकू पिता भावलाल कोरकू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम उढाल को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 70 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी शराब (कीमत लगभग ₹14,000/-) बरामद हुई। शराब को विधिवत नापतौल कर दो प्लास्टिक केनों में सीलबंद किया गया।
आरोपी से लाइसेंस संबंधी पूछताछ पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। जप्तशुदा माल थाना मालखाना में जमा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
 थाना हंडिया पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में एक बड़ी सफलता है, जो जनहित एवं कानून व्यवस्था की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण कदम है।

यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हुड़दंग करने वाला चालक पकड़ा गया


तरूण सराफ 
हरदा शहर में मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज फटाके जैसी आवाज निकालने एवं साइलेंसर से आग निकालते हुए हुड़दंग कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले चालक पवन पिता दिनेश सोलंकी, निवासी छीपानेर रोड, ग्वालनगर के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है।
ज्ञात हो कि , चालक द्वारा विगत रात्रि अपनी मोटरसाइकिल (बुलेट क्रमांक MP-09 QC 2982) में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में घूमते हुए फटाके जैसी आवाज निकालते एवं साइलेंसर से आग निकालते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। उक्त कृत्य से आमजन में भय एवं असुविधा की स्थिति निर्मित हो रही थी।
यातायात पुलिस द्वारा उक्त वीडियो के आधार पर चालक की लगातार तलाश की जा रही थी। आज पुलिस टीम द्वारा आरोपी चालक को ढूंढकर वाहन सहित पकड़ लिया गया। मौके पर ही वाहन से मॉडिफाइड साइलेंसर निकालकर जब्त किया गया।
उक्त चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूद्ध थाना सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश प्रदान किये गये है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस. तिवारी द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय सग्रहण व परिवहन करने वाले व्यक्तियो के विरूध कार्यवाही हेतु एक टीम का गठन किया गया जिसे अवैध मादक पदार्थ गांजा पकडने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

थाना सिविल लाईन हरदा में दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर सूचना अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय की प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर. एस. तिवारी के नेतृत्व में टीम के उनि संदीप यादव, प्र.आर. 21 दुर्गेश सेंगर, प्र.आर.20 उमेश राजपूत, आर. 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी, सैनिक 46 संतोष ओझा, म.आर. 78 कामिनी नाईक द्वारा सूचना तस्दीक की गई जो स्थान अमरलोक कालोनी के सामने एलबीएस कालेज रोड के पास पहुंचे जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का संदेही दिखा जो पुलिस को देखकर घबरा कर इधर उधर होने लगा जिसको रोककर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम विनोद पिता मंगतूलाल कुचबंदिया उम्र 40 साल निवासी टंकी मोहल्ला हरदा का होना बताया। संदेही विनोद कुचबंदिया के हाथ में रखे हरे रंग के थैले को चैक करने पर थैले में कुल 1 किलो 330 ग्राम कीमती करीबन 15000/- रुपये का मिलने पर NDPS ACT के प्रावधानो का पालन करते हुये जप्त किया गया आरोपी विनोद पिता मंगतूलाल कुबंदिया उम्र 40 साल निवासी टंकी मोहल्ला हरदा को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूधद थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्र 131/2026 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा।

सराहनीय योगदान - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, उनि संदीप यादव, प्र.आर. 21 दुर्गेश सेंगर, प्र.आर.20 उमेश राजपूत, आर. 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी, सैनिक 46 संतोष ओझा की विशेष भूमिका रही।

Wednesday, April 22, 2026

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी कार सहित गिरफ्तार

तरूण सराफ 
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में, तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा निरीक्षक रोशन लाल भारती के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जप्त करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 21/04/2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं शराब की पतारसी के दौरान ग्राम रन्हाई कलां में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अखिलेश पिता रामकृष्ण पटवारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी रन्हाई कलां, थाना हरदा बताया। संदेह के आधार पर उसके कब्जे में रखी थैली की तलाशी लेने पर 01 किलो 71 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,000/- है, बरामद हुआ। उक्त मादक पदार्थ को मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी अखिलेश पटवारे से पूछताछ में उसने उक्त गांजा ग्राम अर्चनागांव निवासी संतोष कीर से खरीदना बताया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फोर लाइन ब्रिज के पास छीपानेर रोड, ग्राम अबगांव खुर्द में दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में वाहन सहित मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतोष कीर पिता भारत कीर, निवासी अर्चनागांव बताया। वाहन की तलाशी लेने पर 01 किलो 138 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹15,500/- है, बरामद किया गया।
साथ ही आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की हुंडई कंपनी की कार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,00,000/- है, जप्त की गई। इस प्रकार कुल मशरूका ₹8,30,500/- का जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है।
उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली हरदा से निरीक्षक रोशन लाल भारती, सउनि दिनेश शेखावत, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक 368 दीपक जाट, प्रधान आरक्षक हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक 75 प्रदीप मालवीय, आरक्षक 268 नीलेश पटेल, महिला आरक्षक 374 मीना यदुवंशी, आरक्षक कमलेश परिहार (सायबर सेल) एवं प्रधान आरक्षक चालक 76 नीलेश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

Monday, April 20, 2026

व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोरों को चंद घंटो मे थाना सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार किया

रिपोर्ट तरुण सराफ 
दिनांक 19/04/26 को फरियादी सौरभ पिता सुंदरलाल सोनी उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र 04 सेक्टर 05 नया हरसूद थाना हरसूद जिला खंडवा ने थाना सिविल लाईन पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि वह व्यवसाय के सिलसिले में हरदा आया था बोहरा मस्जिद के पास लोडिंग पिकअप में सामान लोड करवा रहा था पिकअप के दोनो साईड के कांच खुले थे इसमे बेग रखा हुआ था जिसमें अंदर मेरे दस्तावेज एवं एक मोबाईल Narzo कंपनी ब्लू रंग का जिसमें 9753503354 जियो की सिम लगी हूई रखी थी कीमती 12000/-रूपये तथा 6000 करीबन रुपये उस बैग में रखे हुए थे जो कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्र 126/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवचेना में लिया गया । 
पुलिस द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की धरपकड़ हेतु निरीक्षक रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को चंद घंटे में ही पकड़ा जाकर कब्जे से चोरी गया संपूर्ण मशरूका (लेदर बैग में रखें करीबन ₹6000 एक मोबाइल हैंडसेट कीमती 12000/-रूपये दस्तावेज एटीएम क्रेडिट कार्ड इत्यादि) जप्त करने मे उल्लेखनीय सफलता पाई है । आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । यहाँ उल्लेखनीय है कि आरोपियो द्वारा बेग चुराने की घटना मे नावालिक बच्चे का उपयोग किया गया है ।
सराहनीय योगदान - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि सुनील बिसौने, आर 326 वीरेन्द्र राजपूत, सायबर सेल से आर. 305 कमलेश परिहार, सैनिक 139 सूरज पासी की विशेष भूमिका रही । 
*गिरफ्तार आरोपी*
(1) विष्णु पिता जगन्नाथ निवासी डबल फाटक के पास थाना कोतवाली हरदा 
(2) सजन पिता राजू बाबा सोलंकी जाति पारदी उम्र 22 साल निवासी तहसील के सामने सिवनी मालवा

Friday, April 17, 2026

मामी के प्यार में भांजा बना हत्यारा अवैध संबंध में मामा की हत्या

रिपोर्ट तरुण सराफ 
दिनांक 15.04.2026 को मृतक के पुत्र कन्हैया गाठे (उम्र 18 वर्ष, निवासी रन्हाईकला) द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ लोगों ने सूचना दी कि उनके पिता विश्राम गाठे का मुकेश दोगने के खलिहान के गेट के सामने एक्सीडेंट हो गया है और वे घायल अवस्था में पड़े हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा गया कि विश्राम गाठे के सिर, दाहिनी आंख एवं मुंह पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। उन्हें तत्काल डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया, जहां डाक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 20/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से प्राप्त जानकारी में स्पष्ट हुआ कि मृतक को आई चोटें एक्सीडेंट से नहीं हो सकतीं। इसके बाद मृतक के गांव से घटना स्थल तक एवं अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

जांच में सामने आया कि दिनांक 14.04.2026 की रात मृतक के भांजे अजय बिल्लौरे को एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से आते-जाते देखा गया था। साथ ही यह तथ्य भी सामने आया कि मृतक की पत्नी क्षमाबाई का अजय बिल्लौरे से पूर्व में संबंध था और उसका घर में आना-जाना भी रहता था। मृतक के पुत्र द्वारा भी अपने कथन में उक्त बातों की पुष्टि की गई।

उक्त तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 103(1), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अजय बिल्लौरे (उम्र 26 वर्ष, निवासी सामरधा मोहल्ला, ग्राम सोडलपुर, थाना टिमरनी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसका अपनी मामी क्षमाबाई से पिछले 6 वर्षों से संबंध था। इस बात से नाराज होकर मृतक विश्राम गाठे उसकी मामी के साथ मारपीट करते थे और उसे घर से बाहर जाने नहीं देते थे।

इसी कारण अजय बिल्लौरे ने अपने साथी सचिन निषोद (उम्र 23 वर्ष, निवासी कान्हा बाबा चौक, सोडलपुर, थाना टिमरनी) के साथ मिलकर 14.04.2026 को हत्या की योजना बनाई। रात करीब 8 बजे दोनों मोटरसाइकिल से रन्हाईकला पहुंचे और क्षमाबाई के फोन का इंतजार करने लगे। रात करीब 11 बजे फोन आने पर सूचना मिली कि विश्राम गाठे खलिहान की रखवाली के लिए निकले हैं।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल से मृतक का पीछा किया। जैसे ही मृतक ने मुकेश दोगने के खलिहान के सामने मोटरसाइकिल रोकी, सचिन निषोद ने उन्हें पकड़ लिया और अजय बिल्लौरे ने लोहे के हथौड़े से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।
प्रकरण में दोनों आरोपियों अजय बिल्लौरे एवं सचिन निषोद को दिनांक 16.04.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय योगदान :-
आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, उपनिरीक्षक सोहन सिंह राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, आरक्षक सजन एवं आरक्षक शैलेन्द्र, आरक्षक कमलेश सायबर सेल हरदा का विशेष योगदान रहा।

Wednesday, April 15, 2026

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हरदा पुलिस की सख्त कार्यवाही

तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान ब्रीथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान, वाहन जब्ती तथा आवश्यकतानुसार न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है

इस अभियान के तहत कल रात्रि में एक कार को रोक कर ड्राइवर को ब्रीथ एनीलाइजर मशीन से चेक किया जो नशे की हालत में पाया गया उक्त वाहन चालक पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए वाहन को जप्त कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ माननीय न्यायालय द्वारा वाहन चालक पर 10000 रुपये का जुर्माना किया है ।

हरदा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि एक गंभीर अपराध भी है जो जानलेवा साबित हो सकता है।

“सुरक्षित रहें, सतर्क रहें – शराब पीकर वाहन न चलाएं।”
जिला पुलिस हरदा

Friday, April 10, 2026

घंटाघर बाजार में गूंजा पुलिस बैंड, युवाओं को आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के लिए किया प्रेरित

7वीं बटालियन की आकर्षक प्रस्तुति से युवाओं में उत्साह, 679 पदों पर भर्ती—05 से 19 अप्रैल तक आवेदन

रिपोर्ट तरुण सराफ 
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के लिए आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसी क्रम में युवाओं को जागरूक एवं प्रेरित करने हेतु 7वीं बटालियन द्वारा शहर के घंटाघर बाजार क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा दी गई आकर्षक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बैंड की धुनों से माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए।
इस अवसर पर अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए पुलिस बैंड में भर्ती के अवसरों, आवश्यक योग्यताओं एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
बताया गया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी iforms.mponline.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर पुलिस विभाग का हिस्सा बनें और देश सेवा में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर हरदा पुलिस से अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शालिनी परस्ते, रनि. श्रीमति रजनी गुर्जर, थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री रामसुमेर तिवारी, कोतवाली प्रभारी श्री रोशनलाल भारती एवं यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर उपस्थित रहे।

Thursday, April 9, 2026

हरदा पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा मोबाइल चोरों को, चोरी के मोबाइल और मोटर साइकिल जप्त


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा दिनांक 08/04/26 को फरियादी अखिलेश कड़ोले एवं सुभान खान द्वारा थाना कोतवाली हरदा पर उपस्थित आकर रिपोर्ट की की शाम करीब पौने सात बजे घर आते समय ओप्पो कंपनी का मोबाइल से बात करते आते समय दो मोटर सायकल सवारों ने मेरा तथा इंडस्ट्रियल एरिया से लोकेश सूतार का मोबाइल वीवो कंपनी का मोबाइल एवं फरियादी अखिलेश कड़ोले ने रिपोर्ट की की घर जाते समय मोबाइल पर बात करते में छीपानेर कलारी के सामने से वीवो कंपनी का मोबाइल तथा बघेल हॉस्पिटल के पास से निकुंज पाटिल का एक एप्पल कंपनी का मोबाइल झपट कर ले गए जिनकी कीमत लगभग 112000/- होगी रिपोर्ट पर क्रमशः अप क्रमांक 217/26,218/26 धारा 304(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
        
यह है कि उक्त अपराध के अज्ञात आरोपियों की पता राशि हेतु पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी के मार्गदर्शन दर्शन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन मे दो टीम गठित की गई ।
उक्त अपराधों के आरोपियों की पतारसी हेतु घटना स्थलों के आसपास के करीब 80-100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तथा तकनीकी सहायता से उक्त दोनों आरोपियों 01. मोहम्मद नदीम पिता नईम खान 22 साल निवासी देव कॉलोनी हरदा 02. शेख मोहम्मद मुस्तफा पिता मुहम्मद तस्लीम 26 साल निवासी ग्राम कोषद सूरत गुजरात को रात्रि में गिरफ्तार किया छीने गए चारों मोबाइल कीमती करीब 1,12,000/- रुपए के एवं अपराध में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बिना नंबर की काली पल्सर को जप्त किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में सनि. सोहन सिंह सउनि. जितेंद्र राजपूत,सउनि. संजय ठाकुर, प्रआ. करण साहू,आर प्रदीप मालवीय,आर वीरेंद्र सिंह राजपूत,आर सजन राजपूत,आर शैलेन्द्र की उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही हैं

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...