Monday, March 31, 2025

सिविल लाइन थाना पुलिस ने 8 साल की गुमशुदा बालिका को चंद घंटों में तलाश कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया चेहरे पर लौटी मुस्कान

रिपोर्ट तरुण सराफ थाना सिविल लाईन हरदा मे आज दिनांक 31.03.2025 को गोपाल पिता नत्थू पारधी उम्र 40 साल निवासी ग्राम जमनीटोला थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम् हाल डेरा डाबल फाटक के पार बंगाली कालोनी ने थाना सूचना दिया कि वह आज ईदगाह खेडीपुरा हरदा पर भिक्षा मांगने अपने परिवार के साथ आये थे जो उनकी नबालिग लडकी रागनी उम्र 8 साल कही चली गई जिसकी तलाश काफी किया नहीं मिली सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिनय चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी अर्चना शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन हरदा संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन हरदा से टीम का गठन किया गया जो टीम के द्वारा लगातार गुमशुदा बालिका की तलाश थाना सिविल लाईन क्षेत्र में लोगो को फोटो दिखाकर की गई जो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त बालिका अकेली नहालखेडा रोड तरफ जाते हुए दिखी है जो सूचना पर बालिका को नहालखेडा रोड तरफ तलाश किया गया तब बालिका नहालखेडा रोड पर अकेले जाती हुई मिली जिसे थाना लाकर सकुशल अपने परिजनों के सुपुर्द किया गया।

महत्पूर्ण भूमिका निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, प्र.आर 24 कुलदीप सिंह भदौरिया, प्र.आर. 371 ब्रजेश यादव आरक्षक 237 राहुल वर्मा, आर. 361 सुनील वर्मा, मआर 402 रविना उईके, सैनिक 111 भगवानदास, नगर रक्षा समिति अध्यक्ष भैयालाल राठौर की रही है।

Sunday, March 30, 2025

हरदा में आकाश इंस्टीट्यूट का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा - हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर रविवार को जीपी मॉल में फीता काट कर आकाश इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर हरदा विधायक डॉ आरके दोगने,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रभुशंकर शुक्ला,रीजनल हेड आकाश इंस्टीट्यूट जेन थॉमस जॉन उपस्थित रहे।हरदा विधायक डॉ आरके दोगने ने कहा कि उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों का सफल बनाता है।आकाश इंस्टीट्यूट से विद्यार्थी मार्गदर्शन प्राप्त कर हरदा का नाम रोशन करे।साहित्यकार डॉ प्रभुशंकर शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थी दृढ़ संकल्प लें वहीं अनुशासन का भी पालन करें।इस दौरान आकाश इंस्टीट्यूट के रीजनल हेड थॉमस जॉन ने इंस्टीट्यूट की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपना उद्देश्य निर्धारित करे,हम उचित मार्गदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि संस्थान नीट,आईआईटी जेईई परीक्षा की तैयारी के लिए जयपुर, प्रयागराज एवं इंदौर से बेहतर फेकल्टी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करा रहा है।कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास ने किया।आभार नरेंद्र सिंह तोमर ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में मनीष विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह राजपूत,नरेंद्र सिंह राजपूत, दिग्विजय सिंह राजपूत एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके माता पिता,शिक्षक उपस्थित रहे।

"विक्रमोत्सव-2025" के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न


रिपोर्ट तरुण सराफ 
नववर्ष प्रतिपदा, विक्रम सम्वत् 2082 के शुभारंभ अवसर पर रविवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में "विक्रमोत्सव-2025" कार्यक्रम" आयोजित किया गया। इस अवसर पर भोपाल की आहान शिक्षा, संस्कृति एवं समाज सेवा समिति के कलाकारों द्वारा शोभा चटर्जी के निर्देशन में सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाटक का मंचन भी हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत की सीईओ सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत और नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने उपस्थित सभी नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में ‘‘भारत का नववर्ष विक्रम संवत’’ पुस्तिका का वितरण भी किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" का शुभारंभ किया


रिपोर्ट तरुण सराफ 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए 30 मार्च से "जल गंगा संवर्धन अभियान" प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जल स्रोतों के गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार जैसे कार्य किए जाएंगे। जिले में इस अभियान का शुभारंभ रविवार को हरदा शहर स्थित अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान कर किया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल और कलेक्टर आदित्य सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि अजनाल नदी तट पर सौंदर्यीकरण, स्टोन पिचिंग, वृक्षारोपण और गहरीकरण के कार्यों के लिए लगभग ढाई करोड रुपए स्वीकृत हुए हैं। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम हरदा कुमार शानू देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार और जिला शिक्षा अधिकारी डी एस रघुवंशी भी मौजूद थे।

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने धार्मिक स्थानों पर पक्षियों के सकोरे भेंट किए

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा :कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव एक अभियान चलाकर पक्षियों के लिए निश्शुल्क सेकोरे उपलब्ध करा रही है। टीम के मप्र प्रभारी नीमगांव निवासी शांतिलाल सारन ने शनिवार को नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर, हरदा बैरागढ़ स्थित गुप्तेश्वर मंदिर, उंडावा राम मंदिर, स्टेशन स्थित गुरुद्वारा, इंदौर रोड स्थित हनुमान मंदिर, अबगांवकलां नवनिर्मित शिव मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर चारुवा, मसनगांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर सहित एक मस्जिद में भी पक्षियों के लिए सकोरे दिए। अमावस्या के अवसर पर नीमगांव मंदिर में विश्नोई समाज ने सुबह से हवन यज्ञ कर पवित्र पाहल बनाया। इस कार्यक्रम में टीम प्रभारी शांतिलाल विश्नोई खमुराम विश्नोई के मार्गदर्शन में समाज के संत और सामाजिक लोगों को सकोरे उपलब्ध कराए। प्रभारी विश्नोई ने बताया कि गर्मी तेज हो गई है। पक्षियों के लिए आसानी से पानी उपलब्ध हो इसके लिए निश्शुल्क सकोरे दिए जा रहे हैं। शनिवार को ही करीब पचास सकोरे बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पक्षियों के लिए सकोरे रखकर नियमित पानी की व्यवस्था करना चाहता है वह इस 9754607281 नंबर पर संपर्क कर निश्शुल्क प्राप्त कर सकता है।

Wednesday, March 26, 2025

अवैध हथियार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार 5 देशी पिस्टल,1 देशी कट्टा 2 कारतूस बरामद

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया राबर्ट गिरवाल के निर्देश एवं थाना प्रभारी सिराली संदीप यादव के नेतृत्व में सिराली पुलिस के द्वारा चार आरोपियों से पाँच नग देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा तथा दो नग जिंदा कारतूस कीमती 1 लाख 42 हजार /-रूपये व एक ऐन्ड्राईड मोबाईल फोन कीमती 15000/- रुपये का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

*कार्यवाही की विस्तृत जानकारी* दिनाक 25.03.25 को थाना सिराली स्टाफ मुखबिर सूचना पर रवाना होकर हरदा रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंचा मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये का लड़का जो आसमानी रंग की हुडी उसी रंग की जीन्स पहने जिसे तलाश करते हरदा रोड तरफ से पैदल आते दिखाई दिया जो पुलिस को देख कर इन्द्रा नगर कालोनी सिराली की तरफ भागा जिसे घेराबंदी कर जिसने अपना नाम संदीप पिता तोताराम साकल्ले उम्र 21 साल निवासी ग्राम नांद्रा चौकी करताना थाना टिमरनी का होना बाताया जिसकी मौके पर जामा तलाशी लेने पर उसके कमर में बाई तरफ एक देशी पिस्टल खुसा मिला जिसकी मेग्जीन को चेक करने पर उसके अन्दर एक जिन्दा कारतूस रखा था जिसके रखने के संबंध में वैध लायसेन्स का पूछने पर नहीं होना पाया आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का दण्डनिय पाया जाने से मौके पर उक्त देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस को विधिवत समय 12.45 बजे विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपी ने अपने मेमो पर बताया कि उसने देशी पिस्टल साईं कुचबंदिया निवासी हरदा से खरीदना, सिराली मे बेचने कि नियत से आना बताया। जो पुलिस स्टाफ आरोपी सांई कुचबंदिया की तलाश हेतु हरदा रवाना हुआ। आरोपी सांई कुचबंदिया को टिमरनी हरदा मुख्य मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के पास रोड की पुलिया पर घेराबंदी कर के मौके पर पकडा आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम सांई पिता दिलीप कुचबंदिया उम्र 24 साल निवासी जयप्रकाश कालोनी नारायण वार्ड 01 सिविल लाईन हरदा का होना बताया जिसके बगल मे रखी लाल रंग की थैली को सांई द्वारा छुपाने का प्रयास किया जिसे मौके पर साई कुचबंदिया के कब्जे से लेकर चेक करने पर उसके अन्दर दो नग देशी पिस्टल एवं एक नग पुराना लोहे का देशी कट्टा मिला। उक्त दोनों देशी पिस्टल एवं एक देशी पुराना लोहे का कट्टा, एक नग एन्ड्रायड फोन काले रंग का ओप्पो कंपनी का जिसे विधिवत जप्त किया। जप्त शुदा माल किमती करीबन 80000/ रु। आरोपी साँई कुचबंदिया का मेमो लिया, जिसमें आरोपी सांई द्वारा एक देशी पिस्टल शुभम कीर निवासी निवासी नान्द्रा चौकी करताना को बेचना बताया एवं एक देशी पिस्टल राकेश कीर निवासी कुसिया थाना हंडिया को बेचना बताया एक देशी पिस्टल शुभम कीर निवासी ग्राम चारुवा को बेचना बताया उक्त सभी हथियार उसने व्ही. के. कलोसिया निवासी हरदा से बहुत पहले क्रय किये थे। बाद आरोपियोंके ग्राम कुशिया पहुंचा जहां आरोपी साई कुचबंदिया द्वारा राकेश को जरिये मोबाईल के बुलाया जाने पर घेराबंदी कर हरदा हंडिया हाईवे रोड पर ग्राम कुशिया में घेराबंदी करके पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राकेश पिता हरिप्रसाद कीर उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुशिया थाना हंडिया का होना बताया गिरफ्तार किया व जिसके कमर के पीछे खुसा एक देशी पिस्टल मिला जिसे मौके पर जप्त किया गया। आरोपी राकेश कीर को पिस्टल सांई कुचबंदिया से खरीदना बताया आरोपी को साथ लेकर अन्य आरोपी की तलाश में ग्राम चारुवा हरिपुरा पहुंचे जहां शुभम कीर की तलाश किया जो शुभम कीर कृषि उपज मंडी हरिपुरा के पीछे वाले रास्ते से जाता दिखाई दिया जिसे आरोपी सांई द्वारा पहचान करने पर घेराबंदी कर के पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शुभम पिता मुकेश कीर उम्र 20 साल निवासी ग्राम हरीपुरा चारुवा का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर सामने की तरफ कमर मे एक देसी पिस्टल मिला व दाहिने तरफ की जेब में एक जिन्दा कारतुस मिला आरोपी से पूछताछ कर मेमो लिया जिसने उक्त देशी पिस्टल व कारतूस सांई कुचबंदिया से लेना बताया बाद सभी कार्यवाही के जप्त शुदा माल कुल 05 नग देशी पिस्टल एवं 01 नग देशी पुराना कट्टा, 02 नग जिन्दा कारतुस, 01 नग एन्ड्रायड मोबाईल कीमती करीबन 157000/-रु एवं गिरप्तार शुदा आरोपियो को साथ लेकर थाना सिराली वापस आये एवं आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 100/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

*आरोपी-* 1. संदीप पिता तोताराम साकल्ले उम्र 21 साल निवासी ग्राम नांद्रा चौकी करताना थाना टिमरनी 2. सांई पिता दिलीप कुचबंदिया उम्र 24 साल निवासी जयप्रकाश कालोनी नारायण वार्ड 01 थानासिविल लाईन हरदा 3. राकेश पिता हरिप्रसाद कीर उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुशिया थाना हंडिया 4. शुभम पिता मुकेश कीर उम्र 20 साल निवासी ग्राम हरीपुरा चारुवा थाना छीपाबड

*पुलिस टीम मे -* उप निरीक्षक संदीप यादव थाना प्रभारी सिराली, सउनि संजय शर्मा, सउनि जितेन्द्र राजपूत, प्रधान आर. 116 तुषार धनगर, 81 वीरेन्द्र, 92 प्रमोद आरक्षक 255 अनूप, 302 सत्येन्द्र ,271 राहुल, 315 शुभम, 307 गौतम शामिल थे।

Saturday, March 22, 2025

हरदा जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित नलकूप व हेण्डपम्प खनन के लिये अब लेना होगी अनुमति

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आदित्य सिंह ने म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 एवं संशोधित अधिनियम 2022 के तहत हरदा जिले को 31 जुलाई 2025 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। जारी आदेश अनुसार सम्पूर्ण हरदा जिले में नलकूप व हैण्डपम्प के खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। अब बिना सक्षम अनुमति के कोई भी व्यक्ति प्रायवेट ट्यूबवेल या हैण्डपंप का खनन नहीं कर सकेगा और इस अवधि के दौरान बिना सक्षम अनुमति के जल स्रोतों से कृषि हेतु सिंचाई तथा औद्योगिक कार्य हेतु उपयोग नहीं किया जा सकेगा। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाकर दंडित किया जायेगा। नलकूप खनन एवं सिंचाई की अनुज्ञा जारी करने के लिये संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि आगामी ग्रीष्मकाल में अत्याधिक गर्मी व तापमान संभावित होने के फलस्वरूप जल स्तर में अधिक गिरावट संभावित है। गिरते भू-जल स्तर को ध्यान में रखते हुये म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत निजी नवीन नलकूप खनन तथा जल स्रोतों से सिंचाई पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव के कार्य अद्वितीय, लोगों को प्रेरणा देने वाले : कमल पटेल। नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में नर्मदा परिक्रमण पूर्ण करने वाले भक्तों के लिए भंडारा कार्यक्रम हुआ, जुड़े सैकड़ों लोग

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा :विश्नोई समाज के नर्मदा भक्तों की परिक्रमा पूर्ण होने पर शनिवार नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज सहित अन्य समाजों के लोग पहुंचे और परिक्रमावासियों के पैर छूकर उन्हें भेंट स्वरूप में श्रीफल सहित अन्य सामग्री दी। कार्यक्रम में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने अभियान चलाया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को तांबे के लोटों में पानी पिलाया। जो लोग प्लास्टिक की पन्नियों में श्रीफल या कोई उपहार सामग्री लेकर पहुंचे उन्हें प्लास्टिक का उपयोग न करने का निवेदन करते हुए कपड़े के बैग दिए गए। टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने खुद अपने हाथों से तांबे लोटों से लोगों को जलपान कराया। 
लोगों को कपड़े के बैग और पक्षियों के लिए सकोरे बांटे। पटेल ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव तथा प्रभारी शांतिलाल विश्नोई के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कि देश के जाने माने पर्यावरण विद् राजस्थान के जोधपुर निवासी खमुराम विश्नोई के नेतृत्व में यह जो काम किया जा रहा है व अद्वितीय है। इससे न केवल लोगों को पर्यावरण संरक्षण, गौरेया संरक्षण, जूठन न छोड़ने और प्लास्टिक का उपयोग न करने जैसी महत्पूर्ण सीख मिल रही है बल्कि युवा और बच्चे भी इस पवित्र अभियान से जुड़ रही है ऐसी सभी को सीख मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान आरआई पुरुषोत्तम विश्नोई, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशुल गोयल, बंटी पवार, राजेश गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी तांबे के लोटों में लोगों को जलपान कराया और अभियान की प्रशंसा की। टीम प्रभारी विश्नोई ने कहा कि इस अभियान में उनकी टीम के साथी पर्यावरण सेवक सुंदरलाल लोल मिर्जापुर, देवीलाल पंवार नीमगांव, रामनिवास मांजू अबगांवकलां, गजानंद सारन कांकरिया, तनीष पोट्लया नीमगांव अंशुल बेनीवाल नीमगांव तथा माधव विश्नोई ने अपनी सेवाएं दी।

Thursday, March 20, 2025

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने प्रतिभावान छात्र का सम्मान किया -उपहार में पक्षियों के लिए सकोरे दिए

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा :पर्यावरण संरक्षण, गौरेया संरक्षण, प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाने तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए तांबे के लोटों में पानी पिलाने जैसे अन्य जागरूकता कार्यों को अंजाम देने वाली कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव अब हौनहार और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नीमगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई और उनके सहयोगियों ने नीमगांव निवासी छात्र विष्णु पिता हरिशंकर विश्नोई का साफा पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मान किया। छात्र विष्णु का शिकागो की नार्दर्न ट्रस्ट कार्पोरेशन कंपनी में विश्लेषक के रूप में हुआ है। कंपनी का भारत के पुणे में कार्यालय है, जहां विष्णु की नियुक्ति हुई है। चर्चा में विष्णु ने बताया कि नार्दर्न ट्रस्ट कार्पोरेशन एक वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय शिकागो, इलिनोइस में है, जो दुनिया भर में निगमों, संस्थानों, परिवारों और व्यक्तियों को धन प्रबंधन, परिसंपत्ति सेवा, परिसंपत्ति प्रबंधन और बैंकिंग समाधान प्रदान करती है। इस दौरान सम्मान कार्यक्रम में टीम प्रभारी शांतिलाल विश्नोई ने उपस्थित सभी को पक्षियों के लिए सकोरे दिए ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को आसानी से जल प्राप्त हो सके। इस दौरान पर्यावण सेवक सुंदरलाल लोल, केवलराम पंवार, विष्णु गोदारा, देवीलाल पंवार, नक्क्ष जाणी, तनीष पोटलिया, अंशुल बेनीवाल आदि मौजूद थे।

Wednesday, March 19, 2025

सिविल लाईन थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी:पुलिस देख भागा बदमाश


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एसडीओपी के मार्गदर्शन में निरीक्षक संतोष सिंह चौहान थाना प्रभारी लाना सिविल लाईन हरदा के नेतृत्व में दिनाँक 19.03.25 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की थाना सिविल लाईन क्षेत्र पेडीघाट पर एक कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है जिसका लंग सिल्वर हे।
*सूचना की तस्दीक* सूचना पर थाना सिविल लाईन हरदा से टीम का गठन कर टीम को रवाना किया गया टीम के व्दारा मुखबिर के बतौर स्थान पर पुलिस टीम द्वारा कार का इंतजार किया जो नार्मदीय धर्मशाला के पास से एक सिल्वर कार तेजी से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम के सदस्यो द्वारा घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया जो नही रुका जो खेड़ीपुरा अखाडे के पास कार खड़ी कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा पहचाना गया कि यह कुचबंदिया मोहल्ले का रहने वाला आदतन अपराधी घनश्याम कुचबंदिया है जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 
*तस्दीक एवं पूछताछ* कार को हमराही साक्षी की मदद से चेक कराया जिसमें 4 पेटी पावर बियर प्रत्येक पेटी में 24 कीमती 13920/- रूपये एवं 3 पेटी प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर 180 एमएल शराब कीमती 11250-रूपये कुल 75 लीटर शराब कीमती 25170/- रूपये एवं सिल्वर कलर की कार हुंडई एक्सेंट कमांक MP04EE3128 को मौके पर जा कर कब्जा पुलिस लिया गया।

*आरोपी* घनश्याम कुचबंदिया निवासी कुचबंदिया मोहल्ला हरदा

*सराहनीय भूमिका -* निरीक्षक संतोष सिंह चौहान उनि पवन कुमरे,प्रआर 24 कुलदीप भदोरिया, प्रआर 26 ब्रजेश साहू प्रआर चालक 31 ब्रजेश यादव आर. 237 राहुल वर्मा, आर. 206 उमेश पवार,आर. 75 प्रदीप मालवीय, सैनिक 46 संतोष ओझा की रही।

Tuesday, March 18, 2025

हरदा शहर के होटल में हुई थी चोरी कोतवाली पुलिस ने 6 दिन मे किया पर्दाफाश तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में पिछले 06 दिन में चोरी के आरोपी को पकड़ने में सराहनीय कार्य किया गया है।

*घटना का विवरण:-* दिनाँक 12.03.2025 को फरियादी गोपाल शर्मा जो विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में शर्मा होटल का संचालन करते है। दुकान बंद करके घर चले गये थे, दिनाँक 13.03.2025 को सुबह फरियादी के द्वारा दुकान खोलने पर पाया गया कि अज्ञात चोर रात्रि में मुंह में गमछा बांधकर पीछे का सटर तोडकर दुकान में गल्ले में रखे एक लाख रूपये नगदी तथा फरियादी का वीवो कम्पनी का मोबाईल कुल 1,35,000 रूपये का माल चोरी होने की सूचना पर थाना हरदा में अपराध क्रमांक 136/25 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः* घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा अर्चना शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये, कैमरे देखने के आधार पर आरोपी गधों का चेहरा कद काठी तथा नाम स्पष्ट हुये। पुलिस द्वारा दबिश देने पर तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी गया एक लाख रूपये नगदी तथा मोबाईल जप्त किया गया है और आरोपी गणो को गिरफ्तार किया गया है।

*नाम आरोपीगणः-*
*01-* संजय पिता घाटू भदरेले उम्र 28 साल निवासी बसोड मोहल्ला हरदा
*02-* अर्जन पिता केदारनाथ चौबे उम्र 20 साल बसोड मोहल्ला हरदा
*03-* सोनू पिता कुन्दन नाथ उम्र 35 साल निवासी शीतला माता मंदिर के पास हण्डिया

*सराहनीय भूमिकाः* आरोपीगणों की गिरफ्तारी मे सराहनीय कार्य मे निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, प्रभार कमलेश कुमार, प्रआर करण साहू, प्रआर, विजय प्रजापति, प्रआर दीपक गौर, आर. वरिन्द्र राजपूत, आर दीपक बरकडे, सैनिक सूरज पासी थाना कोतवाली हरदा, सैनिक शिवम गौर सीसीटीव्ही कंट्रोल कम हरदा की सराहनीय भूमिका रही।

Monday, March 17, 2025

इंदौर से रेंज रोवर कार लेकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 17/03/25 को पुलिस कन्ट्रोल रुम इंदौर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति RANGE ROVER कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP 09 ZZ8977 को इंदौर से चोरी कर हरदा तरफ आ रहा है जिसके खण्डवा के रास्ते महाराष्ट्र तरफ निकलने की सूचना है उक्त वाहन की चोरी संबंधी रिपोर्ट थाना पलासिया जिला इंदौर में अपराध क्रमांक 90/2025 धारा 306 बीएनएस पर दर्ज है।

उक्त चोरी किये गये वाहन की पता तलाश हेतू पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा आर.डी. प्रजापति के मार्गदर्शन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व मे थाना कोतवाली हरदा, थाना सिविल लाईन एवं थाना छीपाबड से संयुक्त टीमे गठित की गई एवं चोरी किये गये वाहन RANGE ROVER रजिस्ट्रेशन नंबर MP-09-ZZ8977 सफेद रंग को संयुक्त टीमो के प्रयासो से भिरंगी रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर पकडा गया तथा आरोपी चालक दुर्गेश पिता करण सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी ग्राम मुजवाडी हरसूद जिला खण्डवा को अभिरक्षा मे लिया जाकर इंदौर पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने कार में लगे जीपीएस की मदद से वाहन को ट्रेस किया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, थाना प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन संतोष चौहान, थाना प्रभारी छीपाबड निरीक्षक मुकेश गौंड, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम गौर, उप निरीक्षक आदित्य करदाते, उप निरी अनिल गुर्जर, उप निरीक्षक जितेन्द्र वैष्णव, प्रआर 259 कमलेश अहिरवार, प्रआर 217 करण साहूं, प्रआर 365 जगदीश पाण्डव, आर 326 वीरेन्द्र राजपूत, आर. 233 संजू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Saturday, March 15, 2025

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने पक्षियों के लिए बनवाए जलपात्र

तरुण सराफ हरदा कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार कर रही है। चाहे वह प्लास्टिक के विरूद्ध राष्ट्र व्यापी अभियान हो या तांबे के लोटों में लोगों जलपान कराने का काम हो। इसी तरह टीम ने अब गर्मी के दिनों में पक्षियों को प्यास से बचाने को अभियान शुरू किया है। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई निवासी नीमगांव ने बताया कि उन्होंने खुद के खर्च पर पक्षियों को पानी पिलाने के मिट्टी के करीब 300 जलपात्र बनवाए हैं। जलपात्रों को कलर कर सजाया जा रहा है ताकि वह आकर्ष दिखे। इसके अलाव हर जलपात्र पर कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव लिखा जा रहा है ताकि लोगों को भी इस तरह के काम करने की प्रेरणा मिल सके। मप्र प्रभारी विश्नोई ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण विद् व टीम के प्रमुख खमुराम विश्नोई के नेतृत्व में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव मध्य प्रदेश में यह अभियान चला रही है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौरैया बचाव अभियान के तहत गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंदे जल पत्र निश्शुल्क वितरण किए जा रहे हैं। जिस किसी को भी पक्षियों के लिए यह पात्र निःशुल्क चाहिए वह उनके मोबाइल नंबर 7974841091 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा जलपात्र प्राप्त करने के लिए टीम के नर्मदापुरम प्रभारी ईश्वर विश्नोई, पर्यावरण सेवक देवीलाल पवार नीमगांव, विष्णु गोदारा कांकरिया तथा सुंदरलाल लोल मिर्जापुर नीमगांव से भी संपर्क किया जा सकता है।

Tuesday, March 11, 2025

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहित महिला ने दी जान, परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति सहित सास-ससुर,नंदोई गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस डी.ओ.पी टिमरनी के निर्देशन में थाना रहटगांव जिला हरदा गठित टीम व्दारा अपराध क्रमाक 74/25 धारा 80(2), 3(5) बीएनएस (दहेज मृत्यु) के आरोपीयो 1. पति विष्णु तवर पिता महेश तवर उम्र 32 साल 2. सास धापूबाई उर्फ मिश्री तंवर पति महेश तवर उम 50 साल 3. ससुर महेश तवर पिता रामकिशन तवर उम्र 59 साल सभी निवासी रहटगांव 4 नदोई राजेश तवर पिता मागीलाल तवर उम्र 38 साल निवासी पिपलानी थाना किल्लोद जिला खडवा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
*घटना का विवरण*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 06/03/25 को शासकीय अस्पताल रहटगाँव सूचना प्राप्त हुई कि निशा तवर पति विष्णु तवर उम्र 30 साल निवासी ग्राम रहटगाँव द्वारा कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया हे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल रहटगाँव लेकर आये थे जिसकी मृत्यु हो गई है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर रहटगाँव थाना प्रभारी उप निरी. मानवेन्द्र सिंह भदौरिया व कार्यवाहक उप निरी संतोष बामने शासकीय अस्पताल रहटगाँव पहुंचे जहाँ मौके की कार्यवाही उप निरी संतोष बामने द्वारा की जाकर देहाती मर्ग नालसी धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत ली गई जिसकी असल मर्ग कायमी थाने पर मर्ग क्र. 08/25 धारा 194 बी.एन.एस. के तहत की गई, मामला नवविवाहिता सबंधी होने से एस.डी.ओ.पी. महोदय टिमरनी आकांक्षा तलया को सूचना से अवगत कराया जिनके द्वारा घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनो के कथन लिये कथनो में मृतिका निशा तवर पति विष्णु तवर उम्र 30 साल निवासी रहटगाँव का विवाह 11 माह पूर्व होना बताया एवं मृतिका के ससुराल पक्ष पति विष्णु, ससुर महेश सास मिश्रीबाई व नंदोई राजेश द्वारा दहेज के लिए प्रताडित करना जिससे परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर निशा तवर की मृत्यु होना बताया परिजनों के कथन के आधार पर पृथम दृष्ट्या मामला अपराध धारा 80(2),3(5) बीएनएस (304बी) आई.पी. सी देहेज मृत्यु का पाया जाने से मर्ग जाँच पर से असल अपराध क्र. 74/25 धारा 80(2).3(5) बीएनएस का आरोपीयो 1. पति विष्णु तवर पिता महेश तवर उम्र 32 साल 2. सास धापूबाई उर्फ मिश्री तवर पति महेश तवर उम्र 50 साल 3. ससुर महेश तवर पिता रामकिशन तवर उम्र 59 साल सभी निवासी रहटगाय 4. नंदोई राजेश तवर पिता मांगीलाल तवर उम्र 38 साल निवासी पिपलानी किल्लोद खड़या के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया मामला गभीर व नवविवाहिता का होने से मामाले की विवेचना एस डी ओ पी. आकांक्षा तलया द्वारा की गई जो आज दिनांक को थाना रहटगांव की गठित टीम एस.डी.ओ.पी के निर्देशन में आरोपीगण 1. पति विष्णु तंवर पिता महेश तंवर उम्र 32 साल निवासी रहटगांव 2. सास धापूबाई उर्फ मिश्री तंवर पति महेश तंवर उम्र 50 साल निवासी ग्राम रहटगांव 3. ससुर महेश तंवर पिता रामकिशन तंवर उम्र 59 साल निवासी रहटगांव, सभी निवासी रहटगांव 4. नंदोई राजेश पिता मांगीलाल तंवर उम्र 38 साल निवासी ग्राम पिपलानी किल्लोद खडवा को तलाश पतारसी कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाये व जिनकी गिरफ्तारी एस डी ओ.पी द्वारा की जाकर न्यायालय टिमरनी पेश किया गया।

*मुख्य भूमिका* - एस.डी.ओ.पी. आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी उप निरी मानवेन्द्र सिह भदौरिया, कार्य उप निरी संतोष बामने, स.उ.नि अभय मवासे, 291 अजुर्न,, आर. 348 ब्रजेश महिला आर. 383 ललि

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...