Monday, August 31, 2026

दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट तरूण सराफ 
हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिले में अतिक्रमण, बिजली बिलों की बकाया राशि तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, अपर कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम कुमार, सुश्री अनुपमा चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
 कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए कि हरदा नगरीय क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दिनवार रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों के सामने सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहे, ताकि सार्वजनिक मार्गों पर सुगम आवागमन बना रहे।
 बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित निगरानी कर प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
 कलेक्टर ने समयावधि के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासन स्तर से प्राप्त पत्रों एवं निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करें तथा कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं। बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

महिला के अंधे कत्ल व लूट के अपराध का एक सप्ताह में टिमरनी पुलिस ने किया खुलासा


रिपोर्ट तरुण सराफ                                                 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी व्दारा लूट सहित हत्या का खुलासा कर आरोपी कि गिरफ्तारी
*घटना का विवरण:* दिनाँक 24/08/26 को फरियादी अनुराग गौर निवासी वार्ड क्र 13 टिमरनी ने रिपोर्ट किया मेरी बडी बहन पुष्पा बाई उम्र 57 वर्ष वार्ड नं. 7 ठाकुर बाबा के पास बने स्वय के पुराने मकान में अकेली रहती थी जिसके पति व बेटे का देहात काफी समय पहले हो गया था दिनांक 24/08/26 को सुबह लगभग 7/30 बजे मोबाईल पर सूचना प्राप्त हुई कि दीदी की तबयीत कुछ गडबड लग रही है दीदी हलचल नही कर रही है दरवाजा भी खुला पडा है फिर में पुष्पा के घर पहुचा मेने देखा तो दरवाजा खुला पडा था पुप्षा कमरे के अंदर पलग पर चित अवस्था में मृत पडी हुई थी उनके गले में हरे रंग का लाईट का तार कसा हुआ था व गले की सोने के मोतियो की माला व कान के कुंडल नही थे सोने का एक मोती पलग के नीचे पडा था पुष्पा के दो मोबाईल भी पडे हुए थे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी बहन पुष्पा के घर में घुसकर बायर से पुष्पा का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी है एव पुष्पा के गले में पहने सोने की मोतियो की माला व कान के कुंडल लूट कर ले गया है की रिपोर्ट पर से थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 491/26, धारा 332(b),311,103(1),309(6) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस व्दारा की गई कार्यवाही*- प्रकरण की विवेचना के दौरान अलग अलग टीमो का गठन कर सभी को पृथक पृथक कार्य आवंटित किये जाकर दिन प्रतिदिन प्रकरण में प्रगति की समीक्षा की गई, घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्र के लग भग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर लगभग 100 घंटो की फुटेज देखी गई गई तथा तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से संदिग्ध व्यक्तियों से सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपी मधुसुदन गौर पिता बाबूलाल गौर उम्र 60 साल निवासी वार्ड क्र 07 ठाकुर बाबा मोहल्ला टिमरनी बताया व पुष्पा से अपना पुराना प्रेम प्रसंग होना व मृतिका का कही और शादी कर टिमरनी छोडकर जाने की बात को लेकर के हत्या की गई थी आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी की गई एवं आरोपी से मृतिका के लूटे गये सोने के मोती व टापस जप्त किए गए लूट सहित हत्या की घटना से टिमरनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी पुलिस व्दारा 07 दिन में लूट सहित हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी कर अपनी व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है जिससे पुलिस में जनता का विश्वास स्थापित हुआ है और पुलिस की सकारात्मक छवि भी क्षेत्र में स्थापित हुई है ।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* इस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, विवेचक निरीक्षक मुकेश गौड़, उनि मनोज दुबे, उनि संतोष श्रीवास्तव,उनि प्रियंका पाठक, सउनि दिनेश,प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, अनुप, विजय, राहुल, बुदेश, आरक्षक सजन ठाकुर, शैलेन्द्र परमार,अभिलेश, पिन्टू सुनिल, प्रतीक,शैलेन्द्र राजपूत,अर्जुन,महेन्द्र रघुवंशी,बाबूराव,सूरज, सायबर टीम से मनोजकी सक्रिय भूमिका रही।

Sunday, August 30, 2026

हरदा के बहुचर्चित जघन्य अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य फरार आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल गिरफ्तार

 
रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित मिश्रा के निर्देशन में हरदा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। हरदा जिले के बहुचर्चित एवं जघन्य अनिल माणिक हरियाकांड में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा तलया के नेतृत्व में गठित एसआईटी द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

उल्लेखनीय है कि थाना टिमरनी में वर्ष जनवरी 2023 में घटित उक्त जघन्य अपराध के संबंध में अपराध क्रमांक 13/2023 धारा 302, 201, 120-बी भादवि एवं धारा 3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

*गोपनीय सूचना पर एसआईटी ने की प्रभावी कार्रवाई*

आज दिनांक 30.08.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 13/2023 का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल अपनी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से गोपनीय रूप से अपनी ससुराल में आकर छिपा हुआ है।

प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष जांच दल (SIT) द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। प्रकरण की विवेचक एवं एसआईटी का नेतृत्व कर रही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, टिमरनी आकांक्षा तलया के नेतृत्व में पुलिस टीम संभावित स्थानों पर पहुंची।

एसआईटी में जिले के 03 निरीक्षक स्तर के अधिकारी, 05 उप निरीक्षक, 04 सहायक उप निरीक्षक, 08 प्रधान आरक्षक एवं 15 आरक्षक सम्मिलित थे।

पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए ग्राम रातातलाई, थाना हंडिया में दबिश दी गई, जहां से उक्त बहुचर्चित जघन्य अपराध के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया जा रहा है।

उक्त कार्रवाई के माध्यम से हरदा पुलिस ने गंभीर एवं जघन्य अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता, व्यावसायिक दक्षता एवं कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

*सराहनीय भूमिका*

आकांक्षा तलया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, टिमरनी
निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती
निरीक्षक रोशनलाल भारती
निरीक्षक निकिता विल्सन
उप निरीक्षक – प्रकाश सोलंकी, मानवेन्द्र भदौरिया, पुरुषोत्तम गौर, अशोक अहिरवार, अजय रघुवंशी
सहायक उप निरीक्षक – हेरंब पांडेय, महेश टेकाम, जितेंद्र राजपूत, चंदन शाह, विनोद रघुवंशी 
प्रधान आरक्षक – तुषार धनगर, दीपक जाट, बुदेश जोठे, नितेन्द्र, हरिप्रसाद, हरिओम, नितेश, रत्नेश, शिवराम, निलेश
आरक्षक – शैलेंद्र, प्रदीप, मुकेश, वीरेंद्र, एकता, कल्पना, जया, सलोनी
सैनिक – जितेंद्र
कोर्ट मुंशी – सुमेरएवं पुलिस टीम के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका रही।

Wednesday, August 26, 2026

हरदा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, हरदा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण
दिनांक 24.08.2026 को लक्ष्मी नारायण जाट द्वारा रिपोर्ट किया था कि उसके भाई को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर अपने साथ बंधक बनाकर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563 ऑब्लिक 26 धारा 140(3) bns का कायम कर विवेचना में लिया गया दोहराने विवेचना थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रात भर परमानंद जाट की तलाश आसपास के क्षेत्र में किया जो सुबह ग्राम कोलवा भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में परमानंद जाट मिला जिसके शरीर में गंभीर एवं प्राण घातक चोटे थी मौके पर थाना कोतवाली पुलिस एवं fsl टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सब पंचायत नमक कार्रवाई कर मृतक का पीएम कराकर सब परिजनों के कथन लिए इसके आधार पर जिसके आधार पर मामले में धारा 103, 309, 311,61,3(5) बीएस का इजाफा किया.

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। प्राप्त 

साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों—
कमल पिता रामेश्वर निमोरे, निवासी कोलवा
हरिओम पिता सूरजलाल पारधी, निवासी ग्राम गूठानिया, थाना रहटगांव
अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी, निवासी ग्राम गूठानिया, थाना रहटगांव

से गहनता एवं बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी राशि ₹1,90,500/- (एक लाख नब्बे हजार पांच सौ रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरार जप्त किए गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने में—
निरीक्षक रोशन लाल भारती,निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती,उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया,उप निरीक्षक अजय रघुवंशी,उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी,आरक्षक प्रदीप मालवीय,आरक्षक रामनरेश,आरक्षक नीलेश पटेल साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Monday, August 24, 2026

हरदा सहित मप्र में नौ केंद्रों पर होगी जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा-अभिभावक अपने बच्चों के 31 अगस्त तक करा सकेंगे पंजीयन

तरूण सराफ 
हरदा :जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के तत्वावधान में जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा-2026 का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जा रहा है। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। परीक्षा में विश्नोई समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के इच्छुक अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। परीक्षा तीन वर्गों में आयोजित होगी। वर्ग ए में कक्षा 5 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थी, वर्ग बी में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी तथा वर्ग-सी में 12वीं उत्तीर्ण, स्नातक व स्नातकोत्तर सहित सभी आयु वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा की संभावित तिथि 18 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का पंजीकरण शुल्क 20 रुपये निर्धारित किया गया है, जो केंद्र प्रभारी अथवा सह प्रभारी के पास जमा करवाना होगा। पाठ्यक्रम आधारित पुस्तक प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करवाकर पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। आनलाइन परीक्षा का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों को भी अन्य विद्यार्थियों के साथ परीक्षा केंद्र पर बैठकर परीक्षा देनी होगी। जाम्भाणी साहित्य अकादमी के संगठन सचिव व मप्र परीक्षा प्रभारी पूनमचंद्र पंवार ने बताया कि मप्र में परीक्षा के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें इंदौर, खातेगांव, नेमावर, हरदा, खिरकिया, खमलाय, नीमगांव, गाडरवारा तथा उदयपुरा केंद्र शामिल हैं। पंवार ने बताया कि जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा बच्चों को जाम्भाणी साहित्य, संस्कारों और गौरवशाली जाम्भाणी परम्परा से परिचित कराने का अनुपम अवसर है। इससे बच्चों में अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति आत्मीय अनुराग, गौरवबोध और वैचारिक चेतना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि आज जाम्भाणी ज्ञान से जुड़ने वाला प्रत्येक बालक भविष्य में साहित्य, संस्कृति एवं परम्परा का सजग संवाहक बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण करवाएं और अन्य परिवारों को भी इस ज्ञानयज्ञ से जोड़ें।

प्रेषक :
पूनमचंद्र पंवार
जाम्भाणी साहित्य अकादमी संगठन सचिव व मप्र परीक्षा प्रभारी
मोबाइल - 98260 52653

Sunday, August 23, 2026

सेवा देने वाले पर्यावरण सेवकों का सम्मान किया

तरूण सराफ 
हरदा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत कोशिश पर्यावरण टीम नीमगांव के पर्यावरण सेवकों का रविवार को सम्मान किया गया। शहर के खंडवा रोड स्थित शासकीय आइटीआइ के पास टीम के पर्यावरणसेवकों ने स्टाल लगाकर कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान कड़ोला व हरदा के युवाओं ने स्टाल लगाकर कावड़ियों को दूध पिलाया। कोशिश पर्यावरण टीम नीमगांव के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई व पर्यावरण सेवक सुंदरलाल लोल मिर्जापुर का माला पहनाकर स्वागत किया। टीम प्रभारी विश्नोई ने बताया कि स्टाल लगाकर भक्तों को लोटो से जलपान कराया गया। इसके अलावा प्लास्टिक की जगह कागज से बने डिस्पोजल का उपयोग किया गया। जो डिस्पोजल सड़क पर फैले थे उन्हें जमा कर डस्टबिन में जमा कराया गया। इसी तरह शहर के इंदौर रोड स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम के सामने भी स्टाल लगाकर भक्तों को प्लास्टिक डिस्पोजल की जगह स्टील की गिलास से पानी पिलाया गया। टीम की इस सेवाभावना की भक्तों व लोगों ने सराहना की। टीम के राष्ट्रीय प्रभारी खमुराम विश्नोई के मार्गदर्शन में पर्यावरणसेवकों ने सेवाएं दी

Saturday, August 15, 2026

हरदा जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा जिले में स्वतंत्रता दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान मिडिल स्कूल ग्राउण्ड हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व विभाग मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गीत ‘‘वंदे मातरम्’’ गायन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मंत्री श्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक श्री शशांक व कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण भी एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कार्यक्रम में जिले के विकास व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बधाई संदेश का वाचन भी किया। उन्होने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े। 
 मिडिल स्कूल ग्राउन्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेवा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, वन मण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, पार्षदगण सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
*स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों का किया सम्मान, उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित*
 मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम में आये स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों, शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों को शॉल व श्रीफल प्रदान कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड रही आकर्षण का केन्द्र*
 स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि मंत्री श्री वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने प्रथम, सनफ्लॉवर हायर सेकण्ड्री स्कूल ने द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सेंट मेरी स्कूल हरदा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
 स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षक परेड का नेतृत्व सुबेदार श्री उमेश ठाकुर ने किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस पल, जिला होमगार्ड, एनसीसी दल बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एनसीसी दल बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा व महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्काउट गाइड दल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा का गाइड दल व रेडक्रास दल, होलीफेथ स्कूल का एन.सी.सी. दल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा का गाइड दल, शौर्य दल व पुलिस बैण्ड ग्रुप भी शामिल हुआ। परेड में सीनियर दल में जिला पुलिस बल ने प्रथम, विशेष सशस्त्र बल ने द्वितीय व जिला होमगार्ड दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर दल में होलीफेथ स्कूल के एन.सी.सी. दल ने प्रथम, एन.सी.सी. बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय तथा एन.सी.सी. बालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*कलेक्टर श्री जैन ने शहीद गेलरी का अवलोकन किया*
 कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थित शहीद गेलरी का अवलोकन किया व देश की आजादी के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशूल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
*कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, कलेक्टर निवास व अन्य कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण*
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया, सुश्री श्वेता बम्होरे व श्री असवनराम चिरामन सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका परिषद में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशूल गोयल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोशन सिंह बाथम सहित पार्षदगण व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Friday, August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरदा पुलिस अलर्ट, होटल-लॉज एवं रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने चलाया विशेष सर्चिंग अभियान


रिपोर्ट तरुण सराफ 
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हरदा पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहर के होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा होटल एवं लॉज में ठहरे व्यक्तियों की जानकारी एवं रजिस्टर की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की बारीकी से पड़ताल की गई। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं उनके सामान की भी सुरक्षा की दृष्टि से जांच की गई।
चेकिंग अभियान में हरदा पुलिस के डॉग स्क्वाड को भी शामिल किया गया। प्रशिक्षित डॉग द्वारा होटल-लॉज, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु सर्चिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरदा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Thursday, August 13, 2026

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 8 महीने से फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार : सिविल लाइन थाना हरदा की कार्यवाही

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा के संभ्रांत परिवार की लडकी के साथ अपराध घटित करने वाला शातिर अपराधी स्पर्श अरोरा विगत 8 माह से पुलिस से उपस्थिति छुपाकर हरियाणा दिल्ली राजस्थान व एनसीआर मे काट रहा था फरारी स्थान बदल बदल कर पुलिस को गुमराह करने का कर रहा था भरसक प्रयास आरोपी के माता पिता को पुलिस पूर्व मे ही पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार हरदा पुलिस की टीम द्ववारा तकनिकी एवं सायबर जानकारी की मदद से दिल्ली मे की गई आरोपी की धडपकड 

लडकी के बिना बताये चले जाने पर परिजनो द्वारा रिपोर्ट करने पर गुम इंसान पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया था, जांच के दौरान लड़की दस्तियाब होने पर उसके द्वारा बताया गया की आरोपी स्पर्श अरोरा निवासी हरिय़ाणा उसे अच्छा जाब दिलाने का झासा देकर बहला फुसलाकर ले जाया गया तथा आरोपी स्पर्श अरोडा उसके पिता प्रेम अरोडा मां अंजली अरोडा व्दारा उसे हरियाणा सेक्टर 14 में स्थित उनके घऱ प्लाट नं.324 सेकेण्ड फ्लोर ओम्केस गेलेरिया में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करना और स्पर्श व्दारा मारपीट व जबरदस्ती बलात्कार करना बताया जाने पर तीनो आरोपियो के व्दारा अपराध धारा 127(2),115(2),351(2),69,3(5) बीएनएस का पाये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । 
प्रकरण के अनुसंधान के दौरान हरदा पुलिस टीम द्वारा आरोपी प्रेम अरोरा व अंजली अरोरा को बहादुरगढ हरियाणा से गिरफ्तार किया गया लेकिन आरोपी स्पर्श अरोरा पुलिस दबिश की सूचना मिलते ही फरार हो गया । आरोपी स्पर्श अरोरा की तलाश उसके मिलने के हर संभावित स्थान मे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर मे टीमे भेज कर की गई लेकिन शातिर आरोपी चार राज्यो मे पुलिस को गुमराह अपनी उपस्थिति छुपाता रहा । हरदा पुलिस अधीक्षक द्वारा मार्गदर्शित टीम द्वारा तकनिकी एवं सायबर जानकारी के माध्यम से आरोपी स्पर्श को उत्तम नगर दिल्ली से घेराबंदी कर पकडा गया । 
शातिर आरोपी स्पर्श पिता प्रेम अरोरा उम्र 32 साल निवासी बहादुरगढ हरियाणा हाल निवासी उत्तम नगर दिल्ली को माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहा से जेल वारंट जारी होने से जिला जेल हरदा न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

सराहनीय योगदान - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आर. एस. तिवारी, उनि पुरुषोत्तम गौर, प्रधान आर. तुषार धनगर, आर.326 वीरेन्द्र राजपूत, आर. शैलेन्द्र परमार की विशेष भूमिका रही ।

Wednesday, August 12, 2026

हरदा कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 20 ग्राम गांजा और 1 मोटरसाइकिल के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा, पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 11.08.2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों के संबंध में पतारसी एवं निगरानी के दौरान हरदा खुर्द रोड स्थित फोरलेन ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित देखा गया।
पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹40,000/- तथा एक बजाज 110 सीसी मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹80,000/-, बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी मुकेश पिता देवीलाल माली, उम्र 48 वर्ष, निवासी थाना छिपाबड़, जिला हरदा को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 534/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त सामग्री
गांजा – 2 किलो 20 ग्राम, कीमत लगभग ₹40,000/-
बजाज 110 सीसी मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹80,000/-
कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत – ₹1,20,000/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका 
उनि संतोष रघुवंशी, आर. 75 प्रदीप मालवीय एवं आर. 268 नीलेश पटेल, साइबर सेल कमलेश परिहार थाना कोतवाली हरदा।

Monday, August 10, 2026

24 घंटे में मोबाईल दुकान में चोरी का खुलासा कोतवाली हरदा पुलिस की बड़ी सफलता

रिपोर्ट तरुण सराफ 
दिनांक 09/08/26 को फरियादी संदीप गोस्वामी पिता शिवराजगिरी गोस्वामी निवासी ग्राम भुनास हाल गली नंबर 1 गुर्जर बोर्डिंग हरदा ने रिपोर्ट की की पड़ोस के दुकानदार मुन्ना भैया ने फोन पर सूचना दी कि आपकी दुकान की शटर नीचे से टूटी दिख रही है मैंने दुकान पर जाकर देखा तो दुकान की शटर बीच से टेडी थी दुकान में अंदर जाकर देखा तो ओप्पो कंपनी का मोबाइल जिसका मॉडल नंबर A6C44-64 जीबी जिसका IEMI नंबर862784085332571,मोटरोला कंपनी का मोबाइल जिसका मॉडल नंबर G06 iEMI नंबर 83568 496 09007 612 एवं दो पावर बैंक, पुराना एचपी कंपनी का लैपटॉप तथा नगदी नहीं मिले कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की जिस पर अपराध क्रमांक 517/26 धारा 331(4),305(A)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई उक्त सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा चोरी की घटना के माल मुलजिम पता रशी के निर्देश दिए गए निर्देशों के पालन में श्रीमानअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आर एल भारती द्वारा एक टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा तकनीकी सहायता से अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई उक्त आधार पर दोनों संदेहियो रवि पिता करण सिंह यादव 32 साल निवासी राधा गोविंद का बगीचा थाना रावजी बाजार इंदौर एवं विनय पिता अनिल यादव 22 निवासी अन्नापूरा हरदा को पकड़ा जिनसे अपराध सदर के संबंध में पूछताछ की तो जुर्म स्वीकार किया बाद उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उक्त दोनों आरोपियों से चोरी गए माल के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी गानों द्वारा चोरी किया माल एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल जिसका मॉडल नंबर A6C44-64 जीबी जिसका IEMI नंबर862784085332571,मोटरोला कंपनी का मोबाइल जिसका मॉडल नंबर G06 iEMI नंबर 83568 496 09007 612 एवं दो पावर बैंक, पुराना एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 90000/- रुपए होगी जप्त किए गए है।
उक्त कार्रवाई में सराहनीयकार्य टी आई आर एल भारती, थाना प्रभारी कोतवाली,प्र आर देवेंद्र सूरमा,आर प्रदीप मालवीय,आर रामनरेश एवं सायबर सेल की रही हैं

Saturday, August 8, 2026

ग्राम डगावानीमा में किसान के घर से चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में , माल बरामद

रिपोर्ट तरुण सराफ                                                
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम को ग्राम डगावानीमा में किसान के घर से चौरी करने वाले आरोपीयो की पुलिस व्दारा धडपकड एवं आरोपीयो कि गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना विवरण :* दिनांक 27/07/2026 को फरियादिया रुपसिहं पिता किशनलाल जाट उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम डगांवानीमा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि किसानी करता है दिनांक 26/07/26 के रात लगभग 11.00 बजे अपने परिवार के साथ खाना खाकर हाल में सोने के लिए चला गया था बहू व बेटा ऊपर वाले कमरे में सोने चले गये थे। हाल में कूलर लगा है जिसकी खिडकी में ग्रिल व जाली नही लगी है खिडकी खुली हुई सुबह लगभग 05.00 बजे मुझे जगाने के लिए मेरा बेटा किरण आया और बोला कि पिताजी घर मे चोरी हो गयी है मैं घबराकर उठा और अंदर के कमरे में गया तो मैनें देखा कि दोनो गोदरेज की अलमारी खुली है औऱ पास रखी एक टिन की पेटी जिसमें जेवरात रखे थे वह कमरे में नही थी एक छोटी सदूंक का ताला टूटा हुआ था। गोदरेज में रखे नगदी भी नही थे एवं टिन की पेटी जिसमें सोने के इस्तेमाली व पुश्तैनी जेवर कोई अज्ञात व्यक्ति खिडकी के रास्ते से रात में मेरे घर में घुसकर पुस्तैनी सोने चांदी के इस्तेमाली जेवर एक पर्स कागजात का एक झोला चुरा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 428/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस व्दारा की गई कार्यवाही*- प्रकरण की विवेचना के दौरान एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निकट पर्यवेक्षण में 05 अलग अलग टीमो का गठन कर सभी को पृथक पृथक कार्य आवंटित किये जाकर दिन प्रतिदिन प्रकरण में प्रगति की समीक्षा की गई, घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई तथा साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल टीम रवाना कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले संदिग्धों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपीयो ने जुर्म स्वीकार कर अपना नाम (1)रोहित उर्फ परदेशी पिता शेरसिंह राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी जामुनिया थाना सिवनी मालवा नर्मदापुरम(2) कंचन पति शेरसिंह राठौड़ उम्र 40 वर्ष निवासी जामुनिया थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम (3) शेरसिंह पिता अदरक चंद राठौड़ उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम जामुनिया थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम आरोपी शेरसिंह ने चोरी का माल सुनार को बेचना बताया जो (4) आरोपी नरेंद्र पिता दामोदर सोनी उम्र 41 वर्ष निवासी अभिषेक नगर जिला नर्मदापुरम से माल जप्त किया जाकर अपराध में धारा 317(2) बी एन एस का इजाफा किया गया तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करने पर आरोपीयो की विधिवत गिरफ्तारी की गई एवं उनसे से चौरी किये गये सोने व चाँदी के जेवरात जप्त किए गए तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा अभिरक्षा से फरार आरोपी मोनू पिता एवलाल सोलंकी उम्र 19 वर्ष निवासी धावड़ा घाट थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम की तलाश पतारसी जारी है जिससे चोरी गया कुछ मशरूका जप्त किया जाना शेष है । पुलिस व्दारा उपरोक्त अनुसार कार्य करके अपनी व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है जिससे पुलिस में जनता का विश्वास स्थापित हुआ है और पुलिस की सकारात्मक छवि भी क्षेत्र में स्थापित हुई है ।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:*
  इस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, निरी. आर.पी. कवरेती,उनि मनोज दुबे, उनि प्रकाश सोलंकी,उनि संतोष श्रीवास्तव,उनि प्रियंका पाठक,उनि उदयराम सिंह चौहान, सउनि सुरेन्द्र श्रास्तव,सउनि अभय मवासे प्रआर तुषार धनगर,प्रआर योगेश पटेल, प्रआर अनुप,प्रआर राहुल,आर.सजन ठाकुर,आर. शैलेन्द्र परमार,आर. अभिलेश,आर.शैलेन्द्र राजपूत,आर विकास,अर्जुन,आर राकेश पटेल, आर.मुकेश, आर. कादरखान म.आर. ललिता,सै. मौनिका की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन चंद्रशेखर सोलंकी ने हरदा में ली वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक,अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट तरुण सराफ 
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन श्री चंद्रशेखर सोलंकी द्वारा आज जिला हरदा में पुलिस अधिकारियों की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में अपराधों की स्थिति, कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं जिले के समस्त थानो के थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना-वार अपराधों की स्थिति की समीक्षा करते हुए गंभीर एवं चिन्हित अपराधों में की गई कार्रवाई, लंबित अपराध एवं चालान, मर्ग प्रकरण, महिला एवं बाल अपराध, अनुसूचित जाति/जनजाति संबंधी अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की गई।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर एवं जघन्य अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अपराधों की विवेचना उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाए। फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, स्थायी वारंटियों की धरपकड़ तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए ऐसे प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की सहायता तथा वित्तीय राशि होल्ड/रिकवर कराने के लिए प्रभावी प्रयास करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अवैध मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लायर एवं नेटवर्क की जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गतिविधियों को निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक preventive measures अपनाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में जनसुनवाई, त्वरित रिस्पॉन्स एवं संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए। आमजन की शिकायतों का समय पर निराकरण करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक वातावरण को और मजबूत किया जाए।
बैठक में आगामी त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ बीट पुलिसिंग को मजबूत करते हुए क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक श्री चंद्रशेखर सोलंकी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें तथा आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराएं।

Wednesday, August 5, 2026

35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी

Tarun Saraf 
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिले में लंबित राजस्व बकाया की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ग्राम हरदाखुर्द के बकायादार संदीप पिता लक्ष्मीनारायण की लगभग 7 हेक्टेयर कृषि भूमि को 35 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए कुर्क किया गया है।

राजस्व विभाग के अनुसार बकायादार को कई बार बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया, लेकिन राशि जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अशोक डेहरिया के मार्गदर्शन में तहसीलदार श्री महेंद्र चौहान, राजस्व निरीक्षक, ग्राम चौकीदार एवं माल जमादार की उपस्थिति में संपन्न हुई।

तहसीलदार श्री महेंद्र चौहान ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा में बकाया राशि जमा नहीं की गई तो कुर्क की गई भूमि की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। नीलामी संबंधी विज्ञप्ति शीघ्र जारी होगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत भूमि क्रय कर सकेंगे।

राजस्व विभाग ने बकायादारों से अपील की है कि अवैध खनन से संबंधित जुर्माना, डायवर्सन शुल्क एवं अन्य लंबित राजस्व बकाया तत्काल जमा करें। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं करने वाले बकायादारों के विरुद्ध कुर्की एवं नीलामी जैसी वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Monday, August 3, 2026

हंडिया पुलिस ने 2 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा किया जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.08.2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।

थाना हंडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अवैध गांजा लेकर आने वाला है। सूचना पर विधिवत वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में ग्राम जोगा स्थित फॉरेस्ट नाके के पास घेराबंदी कर संदेही रामदिन कलम निवासी लोटिया को पकड़ा।

आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार नोटिस देकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक के झोले में रखा 2 किलो 247 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹45,000/-), एक Mi एंड्रॉइड मोबाइल, ₹250 नगद तथा घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP47MF8732 जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹1,35,250/- है।

घटनास्थल पर गांजे का तौल, सीलबंदी एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना हंडिया में आरोपी रामदिन कलम के विरुद्ध धारा 8/20(B) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Saturday, August 1, 2026

*टिमरनी थाना क्षेत्र में लूट की घटना कारित करने वाले आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी*

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम के व्दारा टिमरनी क्षेत्र में लूट की घटना कारित करने वाले आरोपीयो कि गिरफ्तारी करने पर मिली सफलता ।   

घटना का विवरणः- दिनांक 31/07/26 को फरियादी धीरज पटेल निवासी बहरागांव ने रिपोर्ट किया कि में अपने साले मनीष के साथ वेयर हाउस टिमरनी में मूगं बेचने के लिए अपना ट्रेक्टर ट्राली को लाईन में खडा करके रात लगभग 10-11 बजे अपनी मोटरसायकल से मनीष के साथ गावं वापस जा रहा था जैसे ही हम दोनो नहर के पास सोडलपुर पहुचें । तो वहां रोड किनारे सोडलपुर की उषा बंजारा अपने साथी नरेन्द्र सोलंकी,अजय बंजारा व विजय के साथ शराब पी रही थी। मैं मनीष के साथ मोटरसायकल से वहां से निकला तो उषा व उसके तीनो साथी नरेन्द्र,अजय व विजय ने दौडकर हमारी मोटरसायकल रोक ली औऱ फिर उषा बंजारा व नरेन्द्र सोलंकी नें मेरी जेब से मेरा पर्स जिसमें करीबन 3000 रुपये रखे थे उषा ने छीने लिये व नरेन्द्र ने मेरी जेब में रखा रेडमी कंपनी का मोबाईल भी छीन लिया। मेरा साला मनीष मुझे बचाने लगा तो उषा बंजारा के साथी अजय बंजारा व विजय नायक ने मनीष का पर्स 2000 रुपये व मनीष का रियलमी कंपनी का मोबाईल व मनीष के गले में पहनी हुई सोने की चेन कुल कीमती 2.50 लाख रूपये छीन लिये मैनें और मनीष ने चिल्ला चोट की तो उषा बजारां ने अपने तीनो साथियो के साथ मिलकर लात घुसों से मुझे व मनीष को बहुत मारा जिससे हम दोनो को सिर व शरीर में काफी चोटें आयी है ।किसी राहगीर ने 112 गाडी को फोन लगाकर पुलिस को सूचना दी । पुलिस की गाडी आती देख उषा बंजारा , नरेन्द्र ,अजय व विजय वहां से भाग गये और मेरी मोटरसायकल लूटकर भाग गये रिपोर्ट पर रात्री में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः- 
वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन में तत्काल अलग अलग टीमे गठित कर आरोपीयो की तलाश हर संभव स्थानो पर की गई । थाना प्रभारी टिमरनी के नेतृत्व में दिनांक 01/08/26 को आरोपी उषा बंजारा उर्फ कैटरीना पति बब्लू बंजारा उम्र 31 साल,अजय बंजारा पिता ज्ञानचन्द्र बंजारा उम्र 23 साल व विजय नायक पिता ज्ञानचन्द्र बंजारा सभी निवासी सोडलपुर को घेरा बंदी कर पकडा गया तीनो आरोपीयो कि पृथक पृथक पूछताछ कर 02 पर्स, नगदी,01 सोने की चेन,मोबाईल दस्तावेज विधिवत जप्त किये गये बाद आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण का आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है   

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:
एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया थाना प्रभारी मुकेश गौड़, उनि रामविलास करपे ,उनि प्रिंयका पाठक ,प्रआर नवीन चौधरी,आर.अर्जुन लोवंशी,आर.अभिलेष चतुर्वेदी,शैलेन्द्र राजपूत,आर पिन्टू उईके,आर अनिता म.सै. मोनिका जाट

स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु हरदा पुलिस का विशेष अभियान नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई कर दो वाहन जब्त

रिपोर्ट तरुण सराफ 
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरदा पुलिस ने जिलेभर में स्कूल वाहनों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस दलों ने स्कूल बसों, वैन एवं अन्य स्कूली वाहनों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से परीक्षण किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, निर्धारित क्षमता, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालकों की निर्धारित वर्दी एवं नेम प्लेट, वाहन में परिचालक (अटेंडर) की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। जांच के दौरान अनेक वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जिस पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई।
विशेष अभियान में क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने के 20 प्रकरण, बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के 03 प्रकरण, बिना बीमा के 02 प्रकरण, निर्धारित वर्दी के बिना वाहन संचालित करने वाले चालकों के 16 प्रकरण तथा फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने के 06 प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के नेतृत्व में थाना टिमरनी पुलिस ने वाहन क्रमांक MP47 T 0405 तथा ईको मारुति वैन क्रमांक MP09 DA 5508 की जांच की। जांच में दोनों वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। चालक निर्धारित वर्दी में नहीं थे, नेम प्लेट एवं वैध परमिट उपलब्ध नहीं था, वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशमन यंत्र नहीं मिले तथा बीच में अतिरिक्त सीट लगाकर वाहन का अनधिकृत रूप से संशोधन किया गया था।
सबसे गंभीर स्थिति ईको मारुति वैन MP09 DA 5508 में सामने आई, जिसमें निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक 25 स्कूली बच्चे एवं 3 स्कूल स्टाफ को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। बच्चों की सुरक्षा के साथ इस प्रकार की लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
दोनों वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 8/177, 9/177, 176/177, 180/177, 113/194(1), 52/182(ए-4) एवं 66/192(ए) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए वाहनों को मौके पर जब्त किया गया। संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर जप्ती पत्रक एवं पंचनामा तैयार किया गया तथा प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 47 चालानी कार्रवाई की गई तथा ₹52,900 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।
हरदा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विद्यालय संचालकों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...