Monday, June 23, 2025

रेल्वे स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण

रिपोर्ट तरुण सराफ 
राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका के संयुक्त दल ने सोमवार को हरदा रेल्वे स्टेशन मुख्य प्रवेश द्वार से होटल सयाजी तक की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, तहसीलदार राजेन्द्र पंवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सहायक मण्डल इंजीनियर हरदा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधाओं का विस्तार तथा स्टेशन सौन्दर्यीकरण का कार्य जारी है। अतिक्रमण हटने से स्टेशन के नये सरक्यूलेटिंग एरिया का विकास, प्लेटफार्म नम्बर-1 का विस्तार तथा नये प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्टेशन से निकलने एवं प्रवेश करने में यात्रियों को सुगमता होगी। साथ ही स्टेशन का पूर्ण सौन्दर्यीकरण हो सकेगा जो शहर के सौन्दर्य का केन्द्र बिन्दु होगा।

Friday, June 20, 2025

अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार रहटगाँव पुलिस की कार्यवाही


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस तथा एस डी.ओ.पी टिमरनी के निर्देशन में पुलिस बल थाना रहटगांव जिला हरदा व्दारा दिनांक 19.06.25 को गठित टीम द्वारा 01 कि.लो. 200 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।  

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनाँक 19.06.25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीले रंग की टीशर्ट नीले रंग का जींस पेन्ट पहने वाला व्यक्ति विना नम्बर की नीले रंग की मोटर सायकल के साथ खड़ा है जिसके हाथ में आसमानी रंग की थैली है जिसमें गांजा रखा है जो बैचने के लिये खड़ा है की सूचना पर हमराह स्टाफ मय शासकीय वाहन चालक आर सोनू चौरे के रवाना होकर जूनापानी टप्पर के पास पहुचे देखा कि भोमका बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति मुखबिर व्दारा बताये हुलिया का दिखा जिसके पास एक आसमानी रंग की थैली लिये खडा मिला मेरे द्वारा संदेही गोलू पिता सोमसिहं सिलारे जाति पारधी के कब्जे में रखी एक आसमानी रंग थैली की तलाशी ली गई तलाशी में संदेही गोलू पारधी के कब्जे से एक आसमानी रंग की थैली मे रखा मादक पदार्थ पोलिथिन की खाकी टेप से लिपटी पन्नी मिली एवं एक काली रंग की पन्नी मिली , पैकिट को खोलकर चैक किया जिसमें हरे रंग का कलीदार, पत्तीनुमा नमीयुक्त पदार्थ मिला जिसका तलाशी बरामदगी पंचनामा पंचानो के समक्ष तैयार किया गया । जिसे पंचानो के समक्ष उक्त बरामद पदार्थ को जलाकर, सूंघकर व गवाहों को सुंघाकर समस्त स्टाफ एवं गवाहों व्दारा अपने अपने अनुभव के आधार पर चैक कर उक्त पदार्थ की पहचान की गई जो मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया । मादक पदार्थ की कुल बजन 01 किलो 200 ग्राम गांजा बजन होना पाया गया जो कीमत 16000/- रूपये का होना बताया । बरामद शुदा अवैध गांजा एवं बिना नम्बर की नीले रंग की होण्डा कम्पनी की लीवा मोटर सायकल को मुताबिक जप्ती पंचनामे के विधिवत उपस्थित साक्षियो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । कुल कीमत 01 लाख 10 हजार रूपये है आरोपी गोलू पिता सोमसिहं सिलारे जाति पारधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम गुठानिया का कृत्य धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी गोलू पिता सोमसिहं सिलारे जाति पारधी उम्र 30साल निवासी गुठानिया को गिरफ्तार किया गया । बाद अपराध क्र. 195/25 धारा 8/20(ख) NDPS ACT का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
मुख्य भूमिका—थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि संतोष बामने, सउनि माधव भाट,प्रआर 141 देवेन्द्र राव, आर. 196 राजेश, आर. 328 बाबूराव, आर 292 विजय बकोरिया, आर. सोनू का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

हरदा सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्यवाही,60 लीटर अवैध कच्ची शराब और 838 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ 
अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे, निर्देशो के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

01- दिनांक 19.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि बैरागढ जोड पर एक व्यक्ति जो हाथ भट्टी की बनी अवैध कच्ची महुआ शराब 04 कुप्पियों में लेकर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल बताये गये स्थान पर पहुंचे जिसको चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ लिया उससे उसका नाम पूछा जो उसने अपना नाम चंदू कुचबंदिया पिता आजाद कुचबंदिया उम्र 25 साल निवासी खेडीपुरा नाका का होना बताया एवं चारों कुप्पियों को खोलकर देखने पर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब होना पाया जो चारों कुप्पियों में 15-15 लीटर शराब कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12000 रूपये जप्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से मय शराब के गिरफ्तार कर थाना लाकर असल अपराध क्रमांक 227/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना आरोपी को न्यायालय हरदा पेश किया गया।

आरोपी चंदू कुचबंदिया पिता आजाद कुचबंदिया उम्र 25 साल निवासी खेडीपुरा नाका हरदा जिला हरदा।
जप्त सामग्री 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12,000 रूपये।

02- दिनांक 19.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि क्रीम कलर की चेक्स वाली शर्ट तथा काला लोवर सफेद थारी वाला पहना हुआ जो कुछ देर में मगरधा रोड रेल्वे पुलिया के पास गोया आने वाला है जिसके हाथ में रखे थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल बताये गये स्थान पर पहुँचे तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हिकअमली से चारों ओर से घेराबंदी कर पकड लिया उससे उसका नाम पूछा जो उसने अपना नाम विक्की पिता अतरलाल चौहान उम्र 27 साल निवासी खेडीपुरा नाका के पास हरदा का होना बताया संदेही विक्की की जामा तलाशी ली गई जिसके हाथ में रखे खादी रंग के थैले को चैक करने पर थैले में पारदर्शी रंग की पन्नी में हरे रंग की पत्ती, बीज तथा डंठल मिला। जो मादक पदार्थ गांजा होना पाया। आरोपी से अवैध गांजा 0. 838 किलोग्राम कीमती 8,000 रूपये जप्त किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाया जाने से मय मादक पदार्थ के गिरफ्तार कर थाना लाकर असल अपराध क्रमांक 228/25 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी विक्की पिता अतरलाल चौहान उम्र 27 साल निवासी खेडीपुरा नाका के पास हरदा जप्त सामग्री 0.838 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती 8,000 रूपये।

महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरी. संतोष सिंह चौहान, उनि. सीताराम पटेल, उनि, पवन कुमरे, प्र. आर. 26 बृजेश साहू, प्र.आर. 38 प्रवीण रघुवंशी, आर. 75 प्रदीप मालवीय, आर. 237 राहुल वर्मा, आर. 206 उमेश पवार, म.आर. 402 रवीना उईके, आर. 361 सुनील शर्मा, आर. 225 आशीष खादीकर थाना स्टाफ सिविल लाईन हरदा की रही।

Wednesday, June 18, 2025

गांजा तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार 1.296 किलोग्राम गांजा जप्त



रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना हंडिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है
दिनांक 17.06.2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम रातातलाई स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 1.296 किलोग्राम गांजा तथा एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहन पिता सत्यनारायण विडोरिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम रातातलाई के रूप में हुई है। उक्त कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट की वैधानिक प्रक्रिया के तहत स्वतंत्र पंचों की उपस्थिति में की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 233/25 धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई है। अपराध विवेचना में लिया गया है।
कुल जप्त संपत्ति:
• गांजा – 1.296 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹13,000/-)
• मोबाइल फोन – ₹10,000/- 
महत्वपूर्ण भूमिका - निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर उनि अशोक अहिरवार, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर, प्रआर 128 कंचन सिहं राजपूत, प्रआर 191 भीमसिंह, आर 86 नितेश कुशवाह, सैनिक 06 जितेन्द्र सिहं

Sunday, June 15, 2025

रुपए के लेनदेन के चलते की हत्या छीपाबड़ पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा


रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड के अपराध कं. 283/25 थारा 103(1). 238, बी एन एस के अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 10/06/25 को रात्रि में नीमसराय व धनवाडा के बीच रोड़ के साईड में एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था जिसके परिजन मौके पर आने पर मृतक की पहचान विनोद पिता शिवप्रसाद सठौर उम्र 48 वर्ष निवासी खिरकिया हाल मांदला के रूप में हुई थी मृतक के गले में एक गमछा लपटा था जिसे हटाकर देखा जो मृतक के गले पर कपडा या रस्सी जैसी चीज से गला घोंटने जैसे निशाना दिखे परिजनो की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही कर पी एम करवाया गया पी एम रिपोर्ट में भी डाक्टर द्वारा गला घोंटने मृत्यु होना बताया गया जो घटनास्थल का निरीक्षण व मर्ग जांच पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 283/25 धारा 103(1), 238 बी एन एस का कायम कर विवेचना से लिया। विवेचना के दौरान मृतक के मोबाईल काल डिटेल व लोकेशन के आधार पर मृतक की मृत्यु के पूर्व लोगों से हुई बातचीत के आधार पर संदेहीयो से पूछताछ की गयी जो सुनील पिता रमेश राजपूत निवासी ग्राम हीवाला से सख्ती से पूछताछ करने पर सुनील ने काफी समय पहले से मृतक विनोत राठौर के साथ पैसो का लेनदेने होना बताया एवं मृतक विनोद राठौर द्वारा उधार दिये गये पैसो पर सुनील से ब्याज लिये जाता था जो सुनील के पास ब्याज एवं मूल राशि का पैसा वापस करने की व्यवस्था ना होने पर एवं विनोद राठौर द्वारा सुनील को पैसे वापस करने के लिये परेशान करने पर अपने साथीयो के साथ मिलकर ग्राम हिवाला में सरकारी गोए के पास विनोद राठौर की गमछे से गला घोंटकर हत्या करना एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य मृतक विनोद का शव साथीयो के साथ मिलकर सारंगपुर धनवाडा रोड के बीच फेकना बताया साथ ही मृतक की मोटर सायकल भी उक्त स्थान पर फेंकना स्वीकार किया। आरोपी सुनील के मेमोरेण्डम के आधार पर अन्य साथी आरोपीगण सुनील, मकेश, गोविंदा, प्रकाश उर्फ पप्पू, संगीता बाई से पृथक पृथक पूछताछ कर घटना में संलिप्ता पायी जाने से निम्न आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर दिनाक 13/06/25 को माननीय न्यायालय पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड पाप्त किया गया। बाद आरोपियो द्वारा मेमोरेण्डम में बताये गये अलग अलग स्थानों से मृतक विनोद राठौर के पास रखे रूपये जो आरोपियों ने विनोद की हत्या के बाद आपस में बांट लिये थे। आरोपी मुकेश, पप्पू उर्फ प्रकाश, संगीता बाई. गोविंदा के कब्जे से 7000-7000 रुपये पेश करने पर जाम किये गये। सुनील राजपूत द्वारा 2000 रुपये पेश करने पर कुल 30000 रुपये विधिवत जप्त किये गये। एवं आरोपी मुकेश के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ग़मछा जप्त कर कब्जा पुलिस द्वारा लिया गया। आरोपियों से बारीकी से पूछताछ कर घटना में अन्य आरोपियो की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की गयी। जो अब तक की विवेचना में कोई तथ्य उजागर नही हुये हैं। उक्त सभी आरोपीयो द्वारा विनोद राठौर की हत्या कारित करना पाया जाने से प्रकरण में धारा 61(2) बीएनएस का इजाफा किया गया बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उक्त अंधे कत्ल का खुलासा करने व आरोपीगणो की गिरफ्तारी से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में संपूर्ण थाना छीपाबड पुलिस मुख्यालय हस्दा से उपस्थित आयी पुलिस टीम एवं सायबर सेल की महत्तवपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार किए गये आरोपी 

1 सुनील पिता रमेश राजपूत उम्र 44 वर्ष निवासी हिवाला

2. मुकेश पिता रामसिहं कोरकू उम्र 38 वर्ष निवासी हिवाला

3. गोविंदा पिता हीरालाल पाटिल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम डालमू तहसील नेपानगर हाल हिवाला

4. पप्पू उर्फ प्रकाश जाति नाथ पिता शिवनारायण बुडवाले उम्र 30 वर्ष ग्राम किलाखंडारा थाना कोठी बाजार जिला बैतूल हाल हिवाला

5. संगीता पति पप्पू उर्फ प्रकाश जाति नाथ उम्र 30 वर्ष ग्राम किलाखंडारा थाना कोठी बाजार जिला बैतूल हाल हिवाला

Sunday, June 8, 2025

चेक बाउंस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कॉलोनाइजर दिलिप जैन को 12 साल बाद बड़वानी से किया गिरफ्तार


रिपोर्ट तरुण सराफ 
जिला हरदा में पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, जेएमएमसी न्यायाल हरदा के प्रकरण क्रमांक SCNIA 1311/2013, धारा 138 एन आई. एक्ट के तहत फरार आरोपी दिलीप पिता समीरचंद्र जैन, उम्र 60 वर्ष को मुखबिर सूचना के आधार पर मिडिल स्कूल के पास, यूनिटी डेंटल केयर हॉस्पिटल, बड़वानी से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी विगत 12 वर्षों से फरार था तथा न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी की कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 365 जगदीश पाण्डव आरक्षक 69 रवीश कामले सैनिक 110 अरविंद दामड़े ,थाना कोतवाली हरदा तथा साइबर सेल हरदा से आरक्षक लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही ।

Wednesday, June 4, 2025

पुलिस हेड कांस्टेबल के पुत्र ने बढ़ाया हरदा पुलिस का गौरव, JEE Advanced 2025 में हासिल की सफलता


रिपोर्ट तरुण सराफ 
जिला पुलिस बल हरदा के हेड कांस्टेबल रेवाराम रंगीला के पुत्र नर्मदा प्रसाद रंगीला ने JEE Advanced 2025 जैसी देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले एवं पुलिस विभाग का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा नर्मदा प्रसाद रंगीला को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हरदा में शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया सम्मानित किया गया। श्री चौकसे ने नर्मदा प्रसाद की इस उपलब्धि के लिए परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल के परिवारों के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है, इससे अन्य कर्मियों के बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।

नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर ने किया रक्तदान


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा जिले में नागरिकों को रक्तदान के प्रति प्रेरित व जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव में निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लड कलेक्शन वाहन में रक्तदान किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह व एसडीएम महेश बड़ोले, बीएमओ डॉ. एम. के. चौरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र परिहार व डॉ मृत्युंजय गहलोत भी मौजूद थे।

Monday, June 2, 2025

ट्रक कटिंग करने वाले सोनकच्छ के कंजर गैंग पर हरदा पुलिस का शिकंजा 3 बदमाश गिरफ्तार अन्य 3 फरार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व मे छीपानेर रोड स्थिति पेट्रोल पम्प में डकैती डालने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में सराहनीय कार्य किया गया है।

 *घटना का विवरण दिनांक* 01.06.2025 की रात्रि विश्वनीय सूचना प्राप्त हुई कि 6 लोग इंडस्ट्रीयल एरिया स्थिति खण्डर भवन पर हथियारो से लेस होकर छीपानेर रोड स्थिति पेट्रोल पम्प पर डकैती डालकर भागने की तैयारी कर रह है। उक्त 6 व्यक्ति एक एक्सयूव्ही 500 महिन्द्रा गाडी से आये हुये है। उक्त सूचना पर हरदा पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुये उक्त लोगो को पकडने के लिये अलग अलग टीम बनाई गई। पुलिस दविश के द्वारा तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपीगणो के कब्जे से तीन देशी कट्टा पिस्टल कारतूस सहित, चेहरा छुपाने वाला मास्क, रस्सी, अन्य डकैती की योजना में प्रयुक्त सामान को जप्त किया गया है। तीनो आरोपी गणों के कब्जे से एक्सयूव्ही महिन्द्रा गाडी जिसका क्रमांक एमपी 41 पीके 4287 है, उक्त गाडी का इंजन एवं चैचिस नम्बर घिसा हुआ पाया गया है। सभी आरोपी गणों के विरूद्ध धारा 310(4), 310(5) बीएनएस, 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपियो द्वारा ट्रक कटिंग कर चोरी करने की घटना स्वीकार की गई है। आरोपी गणों से पूछताछ जारी है और जानकारी के लिये पुलिस रिमाण्ड लिया जावेगा।

 *नाम गिरफ्तार आरोपी गण*
(1) भवानी चौहान पिता अड़मत चौहान उम्र 50 साल निवासी ग्राम औड़ थाना सोनकच्छ जिला देवास
(2) अभिलाष पिता दिलीप सिसोदिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम औड़ थाना सोनकच्छ जिला देवास
(3) गौरव सिसोदिया पिता महेश सिसोदिया उम्र 21 साल निवासी ग्राम औड़ थाना सोनकच्छ जिला देवास

*नाम फरार आरोपी गण*
(1) गोलू पिता हटेसिंह कंजर निवासी ग्राम औड़ थाना सोनकच्छ जिला देवास
(2) नितेश पिता हटेसिंह कंजर निवासी ग्राम औड़ थाना सोनकच्छ जिला देवास
(3) नरेन्द्र गुडेन निवासी शाजापुर

 *जप्त सामग्री -*
01- तीन देशी कट्टे / पिस्टल मय कारतूस
02- एक्सयूव्ही कार क्रमांक एमपी 41 पीके 4287
03- मास्क, मिर्ची पाउडर, रस्सी, लोहे की राड, हथोडी, पेंचकस
04- तीन मोबाईल फोन

 *आरोपीयों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारीः-*
अभिलाष सिसोदिया के विरूद्ध पूर्व में 5 अपराध दर्ज हे
गौरव सिसोदिया के विरूद्ध पूर्व में 5 अपराध दर्ज हे
गोलू हटेसिंह कंजर के विरूद्ध पूर्व में 9 अपराध दर्ज हे
नीतेश उर्फ रितेश के विरूद्ध पूर्व में 12 अपराध दर्ज हे

आरोपीगणों द्वारा पूछताछ पर इस वर्ष इन्दौर बैतूल हाईवे पर ट्रक कटिंग कर चोरी करने की घटना स्वीकार की गई है। जिस पर थाना हरदा में पूर्व में अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 305 (बी) बीएनएस दर्ज है। आरोपियो से और भी घटनाओं के बारे में जानकारी हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया जावेगा।

*आरोपीगणों द्वारा ट्रक कटिंग का घटना कारित करने का तरीकाः* आरोपीगणों द्वारा इस अपराध के अतिरिक्त पूछताछ पर ट्रक कटिंग की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है जिसमें पता चला कि आरोपीगण सोनकच्छ से कन्नोद तक आते थे वहां से रैकी करते थे दो अथवा तीन मोटर सायकल में दो दो लोग सवार होकर त्रिपाल वाले ट्रक का पीछा करते थे और चलते ट्रक में मोटर सायकल में पीछे बैठा व्यक्ति चढकर त्रिपाल काट कर ट्रक में रखा सामान फैंक देते थे। पीछे से लोडिंग आटो का चालक व उसमें सवार लोग सडक में पडा सामान उठाकर भाग जाते थे।

 *सराहनीय भूमिकाः-*
आरोपीगणों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य में निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, निरीक्षक आरपी कवरेती थाना छीपाबड, निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर थाना प्रभारी हण्डिया, उप निरीक्षक अनिल गुर्जर चौकी करताना, उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह, उप निरीक्षक आदित्य करदाते, उप निरीक्षक पुरूषोत्तम गौर, उनि सीताराम पटेल, सूबेदार उमेश ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर तुषार धनगर, प्र.आर. कमलेश कुमार, प्र.आर. दुर्गेश सेंगर, प्र.आर. नितिन श्रीवास्तव, प्र.आर. हरप्रसाद पटेल, प्र.आर. करण साहू, प्र.आर. शैलेन्द्र धुर्वे, प्र.आर. देवेन्द्र राव, प्रआर राजेश मालवीय, आर. संजीव सिकरवार, आर. वीरेन्द्र राजपूत, आर. गोपाल यादव, आर. अर्जुन लोवंशी, आर. प्रदीप मालवी, आर. रवीन्द्र, आर. उमेश पवार, सायबर सेल आर. लोकेश, कमलेश, मनोज, आर. चालक संजू चौहान, सैनिक संतोष औझा, सेनिक सूरज पासी की सराहनीय भूमिका रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...