Friday, June 19, 2026

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने हरदा रेलवे स्टेशन पर जलसेवा की

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा :कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर जलसेवा की। ट्रेन के स्टापेज के दौरान यात्रियों को ठंडा मिनरल पानी उपलब्ध कराया। टीम के प्रदेश प्रभारी शांतिलाल विश्नोई ने बताया कि टीम के राष्ट्रीय प्रभारी व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् खमुराम विश्नोई ने मार्गदर्शन यह अभियान चलाया गया। टीम का मुख्य काम पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य हैं, जिनमें सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह उपयोग बंद कराने लोगों को जागरूक कर उन्हें कपड़े के बैग निशुल्क दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सार्वजनिक या किसी निजी आयोजन में भोजन की बर्बाद रोकने लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि थाली में उतना ही लें कि नाली में न जाए। इसके अलावा तांबे के लोटों से जलपान कराकर स्वस्थ जीवन के लिए भी प्रेरित कियसा जा रह है। स्टेशन पर जलसेवा के दौरान समाजसेवा के कार्यों से जुड़ीं रेवा विश्नोई सहित राेशन खान, पवन मिश्रा,
गणेश कौशल, अनिल मौर्य, मुबीन खान आदि मौजूद थे।

हरदा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 54.76 ग्राम एम.डी. पाउडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 19.06.2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

इलाका गश्त के दौरान कैदी ढाबा के सामने रात्रि के समय एक संदिग्ध सुजुकी FRONX कार क्रमांक MP-04 YS-4731 खड़ी दिखाई दी। संदेह के आधार पर कार में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 54.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. पाउडर (मेफेड्रोन), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/-, तथा घटना में प्रयुक्त फोर्ड कार, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,00,000/- कुल मशरूका कीमत ₹15,50,000/- बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है तथा आरोपी रामेश्वर मुडेल ने पूछताछ के दौरान 69,500 रूपये आरोपियो से जप्त कार की पीछे की सीट के नीचे रखे होना तथा बबलू उर्फ विनोद यादव द्वारा 43,200 रूपये ड्रायवर सीट के पीछे के हिस्से में कवर के अंदर छिपाकर रखने की बात बताने पर उक्त आरोपियो द्वारा रखे गये नगदी पैसे आरोपी रामेश्वर से 69500 रूपये एवं विनोद यादव उर्फ बबलू यादव से 43,200 रूपये कुल नगद 1,12,700 रूपये जप्त किये गये है।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
01-रामेश्वर पिता राम भरोस मुड़ेल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम गोयत, थाना टिमरनी, जिला हरदा।

02-विनोद पिता कोदर यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम रोलगांव, थाना सिराली, जिला हरदा।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 408/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त गिरप्तार आरोपियो पर पूर्व में मारपीट के मामले भी पंजीबद्ध है।

*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में सउनि जितेंद्र राजपूत, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक सजन राजपूत एवं आरक्षक नीलेश पटेल साइबर सैल आर कमलेश सिंह परिहार, आर लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही।

Saturday, June 13, 2026

महिला से चैन झपटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हरदा, दिनांक 02.06.2026 को फरियादिया वर्षा यादव द्वारा थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह न्यू गुरुकृपा होटल के सामने से स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसके गले में पहनी सोने की चैन पर झपट्टा मारा। झपट्टे के दौरान चैन टूटकर नीचे गिर गई तथा चैन में लगा सोने का लॉकेट (पेंडल) आरोपियों के हाथ में आ गया, जिसे लेकर वे मोटरसाइकिल से फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 375/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान हरदा शहर सहित अन्य जिलों के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के नसरुल्लागंज क्षेत्र के होने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त आधार पर आरोपी अस्मित उर्फ आशु पिता दिलीप साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चकल्दी, हाल निवासी गुप्ता कॉलोनी भेरूंदा, जिला सीहोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथियों नंदलाल उर्फ नंदू पिता अशोक जारवाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जानसुर, थाना कांटाफोड़, जिला देवास तथा रोहित उर्फ रोहन पिता राजेश बिजोरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जानसुर, थाना कांटाफोड़, जिला देवास के साथ घटना करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनांक 02.06.2026 को वे हरदा शहर में घूम रहे थे। इसी दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चों के साथ स्कूटी से जाती दिखाई दी, जिसके गले में सोने की चैन थी। मौका देखकर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे रोहित उर्फ रोहन ने महिला की चैन पर झपट्टा मारा, जिससे पूरी चैन हाथ में नहीं आई और केवल उसका सोने का पेंडल हाथ में आ गया। घटना के बाद दोनों आरोपी सीधे अस्मित उर्फ आशु के पास पहुंचे और छीना गया पेंडल उसे दे दिया।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि अस्मित उर्फ आशु दोनों आरोपियों को महिलाओं के गले से सोने की चैन अथवा अन्य सामान झपटकर लाने के लिए प्रेरित करता था तथा चोरी के माल को ठिकाने लगाने एवं बेचने की जिम्मेदारी स्वयं लेने का आश्वासन देता था। साथ ही वह अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी आरोपियों को उपलब्ध कराता था। उसके कहने पर ही दोनों आरोपी हरदा आए थे।
पुलिस द्वारा आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा आरोपी अस्मित उर्फ आशु के कब्जे से सोने का पेंडल जप्त किया गया। जप्त मशरूका में सोने का पेंडल कीमत लगभग ₹40,000 एवं मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹40,000, कुल मशरूका कीमत लगभग ₹80,000 है।
आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू एवं रोहित उर्फ रोहन के विरुद्ध पूर्व में इंदौर एवं देवास जिलों में झपटमारी सहित अन्य आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं।
उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रकरण के सफल अनावरण में सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत तथा साइबर सेल के आरक्षक कमलेश सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Thursday, June 4, 2026

पुलिस लाइन हरदा में आयोजित “ब्राईटर माइंड कोर्स” का हुआ सफल समापन

हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन हरदा में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पुलिस परिवार के 06 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए “ब्राईटर माइंड कोर्स” का समापन कार्यक्रम आयोजन किया गया। हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 07 मई से लगातार 03 सत्र चलाये गये थे जिसमें 70 बच्चों को प्रशिक्षित किया गया कोर्स का उद्देश्य बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करना था। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की माइंड एक्सरसाइज कराई गईं, जिनके माध्यम से उन्होंने बिना देखे केवल स्पर्श एवं गंध के आधार पर वस्तुओं के रंग, आकार एवं अन्य विशेषताओं की पहचान करना सीखा। इसके अतिरिक्त बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर विभिन्न रंगों की पहचान कर उन्हें सही क्रम में व्यवस्थित करने जैसी गतिविधियों का भी सफल प्रदर्शन किया।
कोर्स के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल एवं अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा किए गए इस अद्भुत प्रदर्शन ने उपस्थित अधिकारियों एवं अभिभावकों को प्रभावित किया।
बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण का दायित्व रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर एवं महिला प्रधान आरक्षक स्वेता मानकर द्वारा निभाया गया, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण काल में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र हरदा की ओर से रंजना पारुलकर, गोरख पारुलकर एवं हेमा बघेल एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

Monday, June 1, 2026

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने महराष्ट्र के श्रद्धालुओं के साथ नर्मदा तट पर चलाया सफाई अभियान

TS
हरदा : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाली कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने मां नर्मदा के सिद्धनाथ तट पर जागरूकता अभियान चलाया। टीम के साथ महाराष्ट्र के नागपुर से आए दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने भी हाथों में बैनर और गले में तख्तियां टांगकर इस जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया। टीम के मप्र प्रभारी, पर्यावरण सेवकों के साथ साथ महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने घंटों लोगों को जागरूकत किया। नर्मदा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को नर्मदा को साफ और स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इसके अलावा जूठन मुक्त अभियान पर भी चर्चा की गई। सभी ने हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर घाट पर जागरूकता अभियान चलाया। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के मप्र प्रभारी नीमगांव निवासी शांतिलाल विश्नोई ने बताया कि टीम के राष्ट्रीय प्रभारी व देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जोधपुर निवासी खमुराम विश्नोई के नेतृत्व में यह पूरा अभियान चलाया गया। टीम प्रभारी विश्नोई ने बताया कि नागपुर से आए संत कृष्णचंद्र पांडे और उनके साथ आए अन्य श्रद्धालुओं को कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। संत पांडे सहित श्रद्धालुओं को जब पता चला कि टीम प्रभारी और पर्यावरण सेवक अपनी सेवाएं पूरी तरह निश्शुल्क देते हैं तो उन्हें आश्चर्य हुआ। इसके बाद मां नर्मदा तट नेमावर में जल संरक्षण, पालिथीन मुक्त भारत, प्लास्टिक के बदले कपड़े की थैली, पक्षियों के लिए सकोरे, जूठन मुक्त अभियान के बारे में जानकारी देकर सभी को निश्शुल्क सेकोरे एवं कपड़े की थैली प्रदान की गई। बाहर से पधारे सभी श्रद्धालुओं ने टीम की इस प्रयास की काफी सराहना की। संत कृष्णचंद्र पांडे ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम को नागपुर आकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया। टीम प्रभारी विश्नोई ने बताया कि इस जागरूकता अभियान में महाराष्ट्र से आए संत के अलावा श्रद्धालु और स्थानीय नर्मदा भक्त भी जुड़े। इस मौके पर महाराष्ट्र के इस संगठन के सदस्य मुकेश शेडे, कल्पना शेडे, मुकेश शेडे, जयंत मगलमूर्ति, कृष्णा शिवहरे, रोहन क्रन्दम आदि मौजूद रहे।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...