Friday, May 30, 2025

4 साल से फरार वारंटी को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार


रिपोर्ट तरुण सराफ
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की निगरानी में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हरदा पुलिस ने न्यायालय से जारी एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार,न्यायालय हरदा से प्राप्त स्थाई वारंट प्रकरण क्रमांक 456/21धारा 25 आर्म्स एक्ट में 4 साल से फरार स्थाई वारंटी रोहित पिता लखन निहाल उम्र 20 साल निवासी बैरागढ़ हरदा को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी के पश्चात वारंटी को विधिवत रूप से न्यायालय हरदा में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना सिविल लाइन हरदा के सउनि दिनेश शेखावत प्रधान आरक्षक क्रमांक 331 नवीन चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।

हरदा पुलिस ऐसे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयासरत है एवं आमजन में कानून का भय और विश्वास बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

Wednesday, May 28, 2025

पुलिस कर्मचारी से धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

रिपोर्ट तरुण सराफ 
दिनांक 27 मई 2025 की रात्रि में दुकानें बंद कराने के दौरान पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई में एक व्यक्ति द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

पुलिस के अनुसार, अर्जुन उर्फ अज्जू खान पिता यूनुस खान निवासी जिला अस्पताल के सामने, हरदा द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक से धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। उक्त घटना दुकानें नियत समय पर बंद कराने के दौरान घटित हुई।

इस संबंध में थाना कोतवाली हरदा में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 (BNSS) के अंतर्गत एसडीएम न्यायालय हरदा में पेश किया गया।

हरदा पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने से बचें

Monday, May 26, 2025

फरार स्थाई वारंटी को हरदा पुलिस ने दबोचा — वर्षों से चल रहा था फरार, रहटगांव पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा जिले में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रहटगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना रहटगांव के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर  जेएमएफसी न्यायालय टिमरनी से जारी स्थाई वारंट क्रमांक 2380/16, अपराध क्रमांक 191/16, धारा 294, 323 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी का विवरण:*
नाम: अशोक पिता शिवलाल कासदे
जाति: कोरकू
आयु: 38 वर्ष
निवासी: ग्राम मुरलीखेड़ा, जिला हरदा

उक्त आरोपी वर्ष 2016 से न्यायालय से स्थाई वारंटी घोषित था तथा गिरफ्तारी से लगातार बचता रहा। पुलिस की लगातार निगरानी एवं तकनीकी सहायता से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 26 मई 2025 को आरोपी को ग्राम बूंदड़ा, थाना सिविल लाइन (हरदा) से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को न्यायालय टिमरनी में पेश किया गया।
*गिरफ्तारी में विशेष योगदान देने वाले अधिकारीगण:*
प्र.आर. 143 अजय तिवारी – थाना रहटगांव
आर. 291 अर्जुन लोवंशी – थाना रहटगांव
आर. मनोज दोहरे – साइबर सेल हरदा
इस सफलता में साइबर सेल की तकनीकी सहायता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिसने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हरदा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कटिबद्ध है.

Saturday, May 24, 2025

कार से कुचलकर हत्या के मामले में आरोपी को टिमरनी पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी प्रजापति तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन में थाना टिमरनी के अंतर्गत चौकी करताना पुलिस टीम को हत्या की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली हैं।

*घटना का विवरण*:-दिनांक 24/05/25 को विक्रम पिता मुल्लू केवट निवासी गोयत उम्र 52 वर्ष का
शव जिला चिकित्सालय हरदा लाया गया जो की मृतक के लड़के ललित केवट द्वारा बताया गया की मृतक ग्राम गोयत में नर्मदा नदी के किनारे नांदरा निवासी अनिल पिता रमेश जाट की मोटर बंद चालू करने का काम करता था, इस हेतु मृतक ने अनिल जाट से ठेका लिया था जो की घटना के पूर्व मोटर जल जाने के कारण दिनांक 23.05.25 को रात्रि 11 बजे अनिल जाट और मृतक के बीच मोटर जलने को लेकर विवाद होने से अनिल जाट द्वारा जान से मारने की नियत से मौके पर स्वयं वाहन विक्रम केवट के ऊपर चढ़ा दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों के द्वारा विक्रम को इलाज़ हेतु अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा अस्पताल चौकी से प्राप्त जीरो के मर्ग के आधार पर थाना टिमरनी में असल मर्ग क्र 36/25 धारा 194 BNSS के तहत पंजिबध्ह कर जांच में लिया जाकर फरियादी ललित केवट की रिपोर्ट पर अपराथ धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

*पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू जिसमें अनिल जाट पिता रमेश जाट निवासी नांदरा की संलिप्ता सामने आने से उसकी पतारसी हेतु दो अलग अलग टीमो का गठन पर संभावित स्थानों पर भेजा गया। मर्ग जांच में मौके की कार्यवाही, घटनास्थल का नक्शा मौका, साक्ष्य संकलन हेतु बारीकी से छानबीन की गई। आरोपी की पतारसी हेतु. थाना टीम द्वारा अनिल जाट को तलाश कर राउंड उप किया गया है। पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक  हरदा द्वारा मौके पर पहुंचकर टीम का मार्गदर्शन किया गया जिससे चंद घंटों में ही आरोपी की पतारसी की जा सकी।

भूमिका निरी. रोशनलाल भारती, उनि अनिल गुर्जर, उनि अजय रघुवंशी, सउनि नानकराम कुशवाह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Wednesday, May 21, 2025

हंडिया पुलिस ने पकड़ी 141 लीटर अवैध शराब 3 आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना हंडिया के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पर मुखबीर सूचना के आधार टीम गठित कर टीम व्दारा नयापुरा के जंगल के पास आरोपी। कुलदीप पिता राधेश्याम बिल्लौरे जाति कतिया उम्र 28 साल निवासी हेंमापुर थाना हंडिया 2 पूनम पिता तुलसीराम कलम जाति कोरकू उम् 24 साल निवासी रातातलाई 3 राहुल पिता भीमसिह मोरी जाति कोरकू उम्र 26 साल निवासी हेमापुर थाना इंडिया के कब्जे से एक आटो में खाकी रंग को खोके में लाल मसाला शराब सीलबंद कुल नग 400 क्वाटर कुल 72 लीटर कीमती 40,000/- रूपये व 250 नग क्वाटर कुल 45 लीटर कीमति 16250/- रूपये व दो पावर 10000 कम्पनी की कुल 48 केन कुल 24 लीटर कीमति 7.680/- रूपये की होकर सीलबंद कुल शराब 141 लीटर कुल कीमती 63930/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त अवैध शराब परिवहन कृत टेम्पो क्रं एमपी MP04 RA6649 कीमती 1,50,000/- रूपये तथा कुल जप्ती कीमती 2,13,930/- रूपये की जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियो के विरूध्द थाना हंडिया में अपराध क्रमाक 217/25 थारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

*आरोपी का नाम*
1 कुलदीप पिता राधेश्याम बिल्लोरे जाति कतिया उम्र 28 साल निवासी हेंमापुर थाना हंडिया.
2 पूनम पिता तुलसीराम कलम जाति कोरकू उम् 24 साल निवासी रातातलाई
3 राहुल पिता भीमसिह मोरी जाति कोरकू उम्र 26 साल निवासी हेमापुर थाना हंडिया

*जप्त मशरूका का विवरण*
400 क्वाटर लाल मसाला शराब, 250 क्वाटर सफेद प्लेन शराब, 48 केन वियर पावर कम्पनी की कुल 141 लीटर शराब व एक टेम्पो (आटो) कुल मशरूका 2,13,930 रूपये 

*सराहनीय भूमिकाः-*
उक्त उल्लेखनीय कार्य में, थाना प्रभारी सुभाश दरश्यामकर, उनि अशोक अहिरवार, सउनि विनोद रघुवंशी, प्र आ 368 दीपक जाट, प्र आर 397 विजेन्द्र तोमर,आर 86 नितेश, आर 209 हरिओम, आर 179 सुनील अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Monday, May 19, 2025

मंदिर में तोड़‌फोड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 

पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनय चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया राबर्ट गिरवाल के निर्देश एवं थाना प्रभारी सिराली संदीप यादव के नेतृत्व में सिराली पुलिस के द्वारा ग्राम गोमगांव में मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दिनांक 13.05.25 को फरियादी योगेन्द्र पिता स्व. हरिसहाव तिवारी उम्र 60 साल निवासी ग्राम गोमगांव ने थाना हाजिर आकर जुबानी रिपोर्ट किया था कि गोमगांव में गांव के बाहर नदी किनारे जलाधारी शिव मंदिर है। जिसमें रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की गयी जिसमें मंदिर की मूर्तियां खण्डित हुयी थी। मामले की विवेचना में साक्षियों के कथन लिये गये एवं सायबर सेल के सहयोग से संदिग्धों की पहचान की गयी जिन्हें दिनाक 17.05.25 को आरोपी इजायत पिता मुजावर शाह उम्र 27 साल एवं अफरोज पिता दरवाज शाह उम्र 22 साल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया था जो जुर्म स्वीकार नहीं किया जो हितमातमली से पूछताछ करने पर एवं तकनीकि साक्ष्य की मदद से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया जिनसे घटना के कारण के बारे में पूछा तो उन्होने बताया कि शराब एवं गांजे के नशे में मंदिर के पास से गुजरते हुये मंदिर में चोरी करने के उद्देश्य से मंदिर में घुसे थे जहां कुछ सामान न मिलने से गुस्से में आकर तोड़फोड़ की थी। जिनको गिरफ्तार करके दिनांक 17.05.25 को जेल दाखिल किया।

*आरोपी-*
1. इजायत पिता मुजावर शाह उम्र 27 साल 
2. अफरोज पिता दरवाज शाह उम्र 22 साल

पुलिस टीम ने उप निरीक्षक संदीप यादव थाना प्रभारी सिराली, उनि गोपाल प्रसाद पाल, सउनि जितेन्द्रसिंह राजपूत, सउनि विनोद बरखने, सउनि कमलकिशोर मांझी, सउनि संजय शर्मा, प्रआर. 81 वीरेन्द्र युक्ने, प्रआर. 193 जीतेन्द्र पवार, आर. 257 सुनील इवने, आर 255 अनूप उइके

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...