Saturday, February 28, 2026

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर हरदा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा |आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से हरदा पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम हरदा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया। मार्च नारायण टॉकीज, चांडक चौक, घंटाघर, जामा मस्जिद, जैसानी चौक, टांक चौराहा, एसबीआई तिराहा, तिवारी कोचिंग मार्ग से गुजरते हुए पुनः कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी शालनी परस्ते अनुभाग हरदा ,थाना प्रभारी कोतवाली रोशनलाल भारती एवं रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर एवं यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर , पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्रों में आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Thursday, February 26, 2026

4 साल की बालिका को ढूंढते रहे परिजन घर में ही दरवाजे के पीछे मिली, पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला

तरुण सराफ 
दिनाँक 26.02.2026 चौकी करताना थाना टिमरनी को ग्राम गोगिया के गोविन्द पिता राधेश्याम जाट के द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी 4 साल की बेटी सुबह से नहीं मिल रही है जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस अधीक्षक हरदा एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी टिमरनी के निर्देशन मे व थाना प्रभारी टिमरनी के मार्गदर्शन मे तत्काल टीम गठित कर टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया बच्चीं की तलाश पतारसी की गई जो उसी के घर पर एक कमरे में दरवाजे के पीछे मिली । बच्ची के मिलने पर बच्ची से इस संबंध में बातचीत की गई, जिस पर बच्ची के द्वारा बताया गया कि मम्मी ने डांट दिया था इस वजह से गुस्से में दरवाजे के पीछे छिप गई थी , परिजनों को भी बच्चों से प्यार से बातचीत करने के संबंध में समझाइश दी गई एवं बच्ची को भी दोबारा इस प्रकार का कार्य नहीं करने के संबंध में समझाइस दीं गई | 
उक्त कार्यवाही मे चौकी करताना पुलिस से उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक नानक राम कुशवाहा, प्रधान आर. 68 राजा बकोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

Monday, February 16, 2026

डायल-112 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूसे से भरे लोडिंग वाहन में लगी आग को बुझाकर बड़ा हादसा होने से बचाया

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा दिनांक 16.02.2026 की रात्रि लगभग 02:15 बजे थाना कोतवाली की एफ.आर.बी. 112 को सूचना प्राप्त हुई कि फाइल वार्ड से आगे टिमरनी रोड स्थित गिरिराज वेयरहाउस के पास भूसे से भरे एक लोडिंग वाहन में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही एफ.आर.बी. 112 के पायलट मोहित एवं आरक्षक संदीप कुजूर तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर एफ.आर.बी. वाहन में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर लोडिंग वाहन में भरे भूसे में लगी आग पर प्रारंभिक रूप से काबू पाया गया। आग को पूर्ण रूप से बुझाने हेतु पानी का भी उपयोग किया गया, जिससे आग को फैलने से रोक दिया गया एवं संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना की सूचना पर रात्रि गश्त अधिकारी एएसआई सुरेन्द्र श्रीवास्तव, थाना कोतवाली तथा वेयरहाउस मालिक भी मौके पर उपस्थित रहे।
आग बुझाने के दौरान आरक्षक संदीप कुजूर के बाएं पैर का पंजा झुलस गया, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। यदि एफ.आर.बी. टीम द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए समय पर कार्यवाही नहीं की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना कोतवाली एफ.आर.बी. 112 के पायलट मोहित एवं आरक्षक संदीप कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Saturday, February 14, 2026

बच्चे के कत्ल की गुत्थी सुलझी,गांव में रहने वाला ही निकला बच्चे का कातिल

रिपोर्ट तरुण सराफ 
दिनाक 12.02.2026 ग्राम सुखरास में पुराने मिडिल स्कूल के खण्डर में 06 वर्ष के बालक का शव मिलने की सूचना मिलने पर भूवनाकर्ता दिलीप की रिपोर्ट पर मर्ग क्र 06/2026 था1 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान घटना स्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। मृत बालक उम्र 6 वर्ष का शव सुनसान पड़े खंडहर स्कूल में कपड़े से ढकी अवस्था में मिलने से जांच में एफएसएल टीम व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृत बालक के परिजन व साक्षीगणों से विस्तृत पूछताछ कर सबूत संकलित किये गये। शव परीक्षण पूर्व साक्षी पंचानो के कथन व चर्चा पर मृत बालक के साथ दुष्कृत्य उपरांत हत्या होने का सदेह व्यक्त किया गया। मृत बालक का पीएम डाक्टरो की पेनल से कराया गया। संपूर्ण मर्ग जांच में संकलित साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द थाना सिविल लाईन हरदा मे 53/2026 धारा 103(1) वीएनएस व लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5m/6 का दिनांक 13.02.26 को पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी करने के समुचित दिशानिर्देश प्रदान किये गये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन हरदा रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें निरीक्षक राम सुमेर तिवारी उपनिरीक्षक संतोष बामने ,प्र आरक्षक अनिल मर्सकोले, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत आरक्षक चालक सचिन चौधरी ने सूरज पासी द्वारा गांव के कई व्यक्तियों से चर्चा कर गोपनीय सूचनाएं संकलित की गई अनुसंधान हेतु गठित टीम द्वारा गांव व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये घटना स्थल की ओर जाने वाले रास्ते में बालक घटना स्थल तरफ जाता दिखा इसी ओर थोड़ी देर उपरान्त बच्चे के पीछे संदिग्ध भूरा उईके जाता दिखा इसी कम में भूरा तो गाव की ओर वापस लौटते हुए सीसीटीव्ही फुटेज में दिखाई दिया लेकिन मृतक बालक गाव की ओर वापस लौटते नहीं दिखाई दिया। गांव के बच्चे व व्यक्तियों से मिली जानकारी के अनुसार बालक को कालोनी में रहने वाला भूरा कुरकुरे का पैकेट खीलाकर खेत तरफ चलने की बात कह रहा था तकनीकी साक्ष्य सीसीटीव्ही फुटेज व खूफिया जानकारी के आधार पर आरोपी भूरा पिता लक्ष्मीनारायण उईके से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बालक को कुरकुरे खिलाकर मित्रता करना व सूनसान स्कूल तरफ बड़ी बेर दिलाने का लालच देकर खंडहर पड़ी स्कूल में ले जाना व एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म करना व चिल्लाने पर मुहं दबा कर बालक की हत्या कर देना स्वीकार किया। बालक का शव छुपाने की नीयत से बेंच आडी कर उस पर लिटाकर कपड़े से ढाक देना बताया। आरोपी भूरा उईके पिता लक्ष्मीनाराण उईके उम्र 35 साल जाति राजगौंड निवासी ग्राम सुखरास थाना सिविल लाईन हरदा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडीकल परीक्षण उपरान्त जिसेन्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा।
सराहनीय कार्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी थाना सिविल लाईन हरदा, उपनिरीक्षक संतोष वामने, प्रधान आरक्षक अनिल मर्सकोले, आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, आरक्षक चालक सचिन चौधरी, सैनिक सूरज पासी

हरदा कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार बाइक जप्त

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक,हरदा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं एसडीओपी, हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
दिनांक 13/02/2026 को थाना हरदा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोडलपुर की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से हरदा की ओर आ रहा है, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना पर थाना स्टाफ द्वारा फोरलेन रोड स्थित डगावामिना पुलिया के पास घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित आते हुए दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील पिता रामनारायण मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी श्रीनगर कॉलोनी, हरदा बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास रखे थैले से 01 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹18,700/- है।
साथ ही आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर – ME4JC654BH7014573), अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- जप्त की गई। आरोपी उक्त मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना हरदा में अपराध क्रमांक 99/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई में एएसआई जितेंद्र राजपूत,आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल का विशेष योगदान रहा।
हरदा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Friday, February 13, 2026

हरदा के थाना कोतवाली क्षेत्र में रात्रि के समय पिता का साथ छूटने पर घर की राह भटका 10 वर्षीय बालक, डायल- 112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से लेकर परिजन से मिलाया


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा के थाना कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर की राह भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13-02-2026 को देर रात्रि 04:11 बजे प्राप्त हुई। 

सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संदीप कुजूर पायलेट विशाल ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। 

डायल-112 जवानों द्वारा स्नेहपूर्वक बालक से जानकारी लेने पर बालक ने बताया की पिता के साथ घर से निकल कर साथ छूट जाने से घर का रास्ता भटक गया है, बालक द्वारा पिता के संपर्क नंबर बताये गए।

डायल-112 जवानों द्वारा बालक के पिता से संपर्क कर जानकरी ली गयी, और डायल-112 जवानों द्वारा पीड़ित बालक को गाँव ले जाकर पहचान व सत्यापन उपरांत उसके परिजन परिजन के सुपुर्द किया।

Wednesday, February 11, 2026

हंडिया थाना पुलिस ने 5 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, ऑटो और चोरी किया सामान बरामद

रिपोर्ट तरुण सराफ 
दिनांक 06.01.2026 की रात ग्राम अजनास निवासी रामौतार लोंगरे के घर पर चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसमें लाल रंग का डबल डोर फ्रिज, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, 50 किलो शक्कर की बोरी तथा कुछ खाद्य सामग्री चोरी हुई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 13/2026 धारा 331(4), 305(a) भारतीय न्याय संहिता (BNS) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस बल द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही भूरा उर्फ़ वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों राकेश कलम, सुनील पवार, संजय काजले एवं पूनम मंसूरे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशादेही पर चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें—
- लाल रंग का डबल डोर फ्रिज (जंगल से बरामद)
- घरेलू सामान (जप्त)
- चोरी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तीन पहिया ऑटो (जप्त)

*गिरफ्तार आरोपी*
1. भूरा उर्फ़ वीरेन्द्र पिता प्रकाश कोरकू, उम्र 30 वर्ष, निवासी अजनास खुर्द
2. राकेश कलम पिता अमरसिंह करोकू, उम्र 26 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
3. सुनील पवार पिता संतोष पवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी अजनास खुर्द
4. संजय काजले पिता पंचम काजले, उम्र 29 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
5. पूनम मंसूरे पिता रमहेत मंसूरे, उम्र 41 वर्ष, निवासी अजनास रैय्यत
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायालय पेश किया गया।
*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* -  थाना हँड़िया पुलिस की सराहनीय भूमिका रही, जिनकी तत्परता से अपराध का खुलासा हुआ और आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु प्रस्तुत किया गया।

हरदा कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे में ढूंढ निकाला अपहृत नाबालिक बालिका को :परिजनों को सौंपा


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 87/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में अपहृत बालिका पिता स्व. राजेश राठौर, उम्र 12 वर्ष 9 माह, निवासी दूध डेयरी हरदा की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम ने सतत प्रयास करते हुए 48 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को थाना आष्ठा, जिला सीहोर क्षेत्र से बरामद किया। अपहृता को विधिवत दिनांक 11.02.2026 को थाना कोतवाली हरदा में दस्तयाब किया गया।
बाद में अपहृता को उसकी दादी गजरी बाई पति स्व. पूनम राठौर, उम्र 56 वर्ष, निवासी दूध डेयरी हरदा के सुपुर्द किया गया।
प्रकरण में अपहृता की सफल दस्तयाबी में सउनि हरिनारायण यादव, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर 51 हरप्रसाद पटेल, महिला आरक्षक वैषाली परर्ते (थाना कोतवाली) तथा आरक्षक 167 लोकेश सातपूते (सायबर सेल हरदा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sunday, February 8, 2026

हरदा कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में मिली सफलता



तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी के अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ तथा चोरी गए माल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा की विशेष टीम द्वारा एक चोरी के मामले का सफल खुलासा किया गया है।
दिनांक 08/02/2026 को थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 73/26, धारा 331(4), 305(1) BNS के अंतर्गत संदेही आरोपी बंटी कनाडे पिता अशोक कनाडे, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय नगर दादाजी वार्ड, थाना पदम नगर, जिला खंडवा को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 31/01/2026 की रात्रि में अपने साथी राजकुमार के साथ मिलकर जोशी कॉलोनी, हरदा स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर ट्रक से लोहे की डिस्क, लोहे की कमानी, लोहे का जैक एवं कीमती बर्तन चोरी किए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये है।
आरोपी की निशानदेही पर लोहे की कमानी एवं एक लोहे का जैक बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चोरी की गई ट्रक की दोनों लोहे की डिस्क को लियाकत हुसैन उर्फ गुड्डा पिता सफदर हुसैन, उम्र 70 वर्ष, निवासी संजय वार्ड, हरदा को बेचना बताया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से दोनों लोहे की डिस्क बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।
इस संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुमित रावत, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सुरमा, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महाशिवरात्रि मेले से पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख़्त कार्रवाई 32 लीटर हाथ भट्टी शराब व 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

तरूण सराफ 
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चारुवा में आयोजित होने वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापामार कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग के दल ने शनिवार को कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एस. बघेल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। दल ने लाल स्कूल के पास, खेडीपुरा, मसनगांव, वार्ड क्रमांक 05 खिरकिया, वार्ड क्रमांक 06 खिरकिया एवं चारूवा क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही 2 प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 89,400 रुपये बताया गया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आदतन अपराधी गिरफ्तार मोटर साइकल जप्त

रिपोर्ट तरुण सराफ 
थाना सिविल लाईन हरदा में दिनांक 07-08/02/2026 की रात्रि में मुखबीर सूचना अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय की प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर. एस. तिवारी के नेतृत्व में टीम के सउनि सर्जय ठाकुर, प्रआर 05 विजय प्रजापति, आर. 326 वरिन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी, सैनिक 46 संतोष ओझा व्दारा सूचना तस्दीक की गई जो पुरानी पुलिस चौकी खंडवा रोड हरदा पर मुखबीर व्दारा बताई गई एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 5766 पर रोशन खलीफा एकान्त में मोटर सायकल पर बैठा था उसके दाहिने हाथ में एक थैला था पुलिस को देखकर रोशन खलीफा इधर उधर होने का प्रयास करता उसके पहले उसे घेरा बंदी कर पकड़ा साथ लाये, नाम पता पूछने पर अपना नाम रोशन शाह पिता मेहबूब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा बताया जिसके हाथ में ली हुई थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 1.223 किलोग्राम कीमती 15000 रुपये का मिलने पर NDPS के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत जप्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 5766 कीमती 100000 रूपये की विधिवत जप्त की गयी। कुल जप्ती माल का मूल्य 1,15,000 रूपये आरोपी रोशन शाह उर्फ खलीफा से जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्र 45/2026 घारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहा से जिला जेल हरदा भेजा गया।

यह उल्लेखनीय है कि रोशन उर्फ खलीफा शाह पिता मेहबुब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा थाना सिविल लाईन हरदा का शातिर आदतन अपराधी है इसके विरुध्द NDPS सहित अन्य धाराओ में पूर्व में भी अपराध पंजीबध्द हुए है।

सराहनीय योगदान - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि सजंय ठाकुर, प्रआर 05 विजय प्रजापति, आर 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी, सैनिक 46 संतोष ओझा की विशेष भूमिका रही।
*नाम आरोपी*
रोशन उर्फ खलीफा शाह पिता मेहबुब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा

*जप्ती सामग्री-*
01. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 1.223 किलोग्राम कीमती 15000 रुपयें
02. मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 5766 कीमती 100000 रूपये

Friday, February 6, 2026

सात दिवसीय शिविर में युवाओं को मिला सुरक्षा का मंत्र, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

तरुण सराफ 
हरदा आदर्श महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के छठवें दिवस की शुरुआत शुक्रवार को प्रभात फेरी की साथ की गई। इसके बाद परियोजना कार्य के अंतर्गत विद्यालय परिसर एवं पंचायत भवन के पास वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। इस दौरान पहले से लगे पौधे एवं नए रोपित किए गए पौधों के थाला बनाये गये। बौद्धिक सत्र में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सूबेदार एवं यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर, साइबर सेल एवं साइबर सुरक्षा से मनोज ठाकुर, ट्रैफिक थाना के प्रधान आरक्षक महेश शर्मा तथा प्रयास सामाजिक संस्था के सीईओ एवं नशा मुक्ति मास्टर ट्रेनर नीरज गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मनोज ठाकुर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और मजबूत पासवर्ड रखने जैसी सावधानियों पर जोर दिया। उमेश ठाकुर ने सड़क सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद महेश शर्मा ने यातायात विषय पर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश दिया। वहीं नशा मुक्ति पर नीरज गुर्जर ने नशे को समाज के लिए गंभीर समस्या बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति राजपूत एवं लक्की ओसवाल ने किया तथा आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी छाया लोगरे ने किया। इस दौरान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सोलंकी, तथा सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Monday, February 2, 2026

कोतवाली पुलिस ने चंद घंटे में ही गुम हुए बच्चे को खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान


तरुण सराफ 
हरदा दिनांक 02.02.2026 थाना कोतवाली हरदा क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचनाकर्ता हरिनारायण कहार, पिता रामदास कहार उम्र 43 वर्ष निवासी बड़ी नहर छिपानेर रोड हरदा द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र अजय कुमार कहार उम्र लगभग 14 वर्ष आज सुबह करीब 11:30 बजे लाल स्कूल हरदा जाने की बात कहकर स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग लेकर घर से निकला था जो निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटा।
उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा से एक टीम गठित कर बालक की पतारसी प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दौरान बालक मिडिल स्कूल ग्राउंड, हरदा में सुरक्षित अवस्था में मिला। बालक को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ उपरांत उसके पिता हरिनारायण कहार एवं माता के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
उक्त बालक की पतारसी में एएसआई सुरेन्द्र श्रीवास्तव एवं आरक्षक प्रदीप मालवीय की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से बालक को चंद घंटों में सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...