Thursday, July 31, 2025

गुरू को अधिकारी के रूप में मिले शिष्य, दोनों हुए भावुक


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के गुरूवार को जिले के वनग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम टेमरूबहार के शासकीय स्कूल के अध्यापक दीपक कुमार ठाकुर उस समय अचंभित हो गये, जब उनके पढ़ाए हुए विद्यार्थी बलवंत सिंह पटेल सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक के रूप में स्कूल पहुँचे। डीपीसी बलबंत सिंह पटेल अपने अध्यापक को तो नहीं पहचान सके परन्तु शिक्षक दीपक कुमार ठाकुर ने उनको पहचाना और बताया कि माध्यमिक कक्षाओं में नर्मदापुरम जिले में मालनवाड़ा में उनके द्वारा बलवंत सिंह पटेल को शिक्षा प्रदान की गई है। जब गुरू और शिष्य ने एक दूसरे को पहचाना तो भावुक हो गये। दोनों ने यह जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने शिक्षक दीपक कुमार ठाकुर के अध्यापन कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।

हरदा यातायात थाने की नई पहल यातायात समस्या की जानकारी देने के लिए सार्वजनिक किया गया हेल्पलाइन नम्बर

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा – यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जनसहभागिता से संचालित करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी यातायात सूबेदार उमेश ठाकुर द्वारा एक नई पहल की गई है। इसके अंतर्गत  थाना प्रभारी यातायात द्वारा थाना यातायात का दूरभाष नम्बर 07577-222104 सार्वजनिक किया गया है।
इस पहल के तहत यदि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क पर बाधा, या किसी प्रकार की अन्य यातायात समस्या उत्पन्न होती है, तो नागरिक सीधे इस नम्बर पर कॉल कर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि वे इस सुविधा का सदुपयोग करें एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोगी बनें।

Wednesday, July 30, 2025

नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्ट तरुण सराफ 
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस कण्ट्रोल रूम हरदा में नशा मुक्ति जनजागरूकता समापन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ‘‘नशा मुक्त समाज का निर्माण” करने की पहल की गई। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, ग्राम नगर रक्षा समिति सदस्य, कॉलेज एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में कंट्रोल रूम हरदा के स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “नशा करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यदि हमें समाज को नशा मुक्त बनाना है तो हमें दो स्तरों पर कार्य करना होगा, एक, वे लोग जो पहले से नशे के शिकार हैं, और दूसरा, वे लोग जो नशे की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उन्होने कहा कि इन दोनों ही वर्गों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “यह कार्यक्रम तभी सफल माना जाएगा जब नागरिक अपने आसपास के नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें जागरूक करें और पुनः मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें। समाज की सहभागिता के बिना यह लड़ाई अधूरी है। कार्यक्रम में 15 से 30 जुलाई तक आयोजित इस अभियान मे नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, रंगोली के माध्यम से आमजन को जागरूक करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदाय किये गए। यह जनजागरूकता कार्यक्रम युवाओं और आमजन को नशे के विरुद्ध संगठित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा। पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

7 जर्जर स्कूल भवन तोड़े गये



रिपोर्ट तरुण सराफ 
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को जिले के 7 जर्जर स्कूल भवनों को तोड़ने की कार्यवाही की गई। इस दौरान जिले के ग्राम कमताड़ी, मोहनपुर, खमलाय, बोंडगांव, धुरगाड़ा व गुल्लास में स्थित शासकीय जर्जर स्कूल भवनों को तोड़ा गया। इसके अलावा ग्राम बमनगांव में किचनशेड तोड़ने की कार्यवाही भी की गई।

Monday, July 28, 2025

हरदा जिले में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल थाना प्रभारियों के बदले प्रभार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा। जिले में सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई थाना प्रभारियों के प्रभार बदले गए हैं और उन्हें नए थानों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह निर्णय पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दृष्टि से लिया गया है।
सिटी कोतवाली थाना, जो कि जिले का प्रमुख थाना माना जाता है, वहाँ के टीआई प्रह्लाद सिंह मर्सकोले को नर्मदापुरम रेंज के आईजी कार्यालय में अटैच किया गया है। उनकी जगह अब रोशनलाल भारती को सिटी कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। रोशनलाल भारती इससे पहले टिमरनी थाने के प्रभारी के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं और उन्हें एक अनुभवी अधिकारी माना जाता है।
इसी प्रकार, रहटगांव थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह को हंडिया थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रहटगांव थाना अब सिविल लाइन थाने में पदस्थ एसआई मनोज दुबे के हवाले किया गया है।
हंडिया थाना प्रभारी रहे टीआई सुभाष दृश्यामकर को अब टिमरनी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
सिराली थाना, जो कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में आता है, वहाँ का प्रभार रामसुमेर तिवारी को सौंपा गया है। सिराली के पूर्व प्रभारी आर.के. धारिया को अब छीपाबड़ थाने की कमान सौंपी गई है।

Wednesday, July 23, 2025

रहटगांव मे सराफा दुकान में चोरी का हुआ खुलासा आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद



रिपोर्ट तरुण सराफ 
फरियादी अनिल सोनी पिता दिनेश कुमार सोनी निवासी रहटगांव द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 14.07.25 को दरमियानी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति व्द्वारा मेरी दुकान के उपर लगे टीन शेड और सीलिंग निकालकर दुकान के अंदर प्रवेश कर पुराने चांदी के जेवरात एक नग करदोरा पट्टे का जिस पर पीसी की सील लगी है, एक सगरीये करदोरा चार चैन वाला जिस पर जीपी की सील लगी है एव छोटे कान के कुडंल पैर की पयाल मद्रासी पट्टी राजकोटी पट्टी वजन करीबन सवा किलो कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 210/25 धारा 303(1),331 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाहीः- प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव से विशेष दल गठित किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये आसपास लोगो से मुखबिर से लगातार चर्चा करते पूछताछ काफी मशक्कत के बाद मुखबिर सूचना पर संदेही अनिकेत पिता नानकराम परते उम्र 22 साल नि. जामवाडी रहटगांव को दबिश देकर पकडा जिससे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया | आरोपी अनिकेत के पेश करने पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका चादी के जेवरात कुल वजनी सवा किलो कीमती 90000 रुपये विधिवत जप्त किये एव आरोपी को गिरफ्तार किया। रहटगांव हरदा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा, अति. पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन में चोरी के आरोपी की पतारासी एवं शत प्रतिशत माल बरामद कर व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है।

विशेष भूमिका - एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव उनि मानवेन्द्र सिह भदौरिया उनि संतोष बामने, आर. 143 अजय तिवारी प्रआर. 141 देवेन्द्र राव, आर.348 ब्रजेश चौहान, मआर. 383 ललिता सुरागे, आर 307, रवीन्द्र गौतम, सैनिक 47 मागीलाल आरोपियों की तलाश पतारसी एवं माल बरामदगी में विशेष भूमिका रही

Monday, July 21, 2025

हरदा के पलासनेर गांव में चोरों का आतंक, पूर्व सरपंच के घर से लाखों की चोरी

हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है। एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व सरपंच का घर बना निशाना
ताजा घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है, जब अज्ञात चोरों ने गांव के पूर्व सरपंच सेवक राम पटेल के घर को निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी चालाकी से घर में सेंध लगाई और सोना, चांदी समेत लगभग 1 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार जागा, तो घर का सामान बिखरा हुआ था और लाखों की चोरी का पता चलते ही उनके होश उड़ गए।

यह पहली घटना नहीं है जिसने पलासनेर गांव को दहलाया है। करीब एक माह पहले भी इसी गांव के गौरी शंकर चोलकर के घर चोरी हुई थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार हो रही इन वारदातों ने ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित कर दिया है।

इध, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वह इन लगातार हो रही चोरियों का पर्दाफाश करे और ग्रामीणों में विश्वास बहाल करे। क्या पुलिस इस बार चोरों को पकड़ने में कामयाब होगी और पलासनेर के ग्रामीणों को चोरी के खौफ से मुक्ति मिल पाएगी?

रहटगाँव पुलिस की बड़ी सफलता ट्रक से हुई 11 लाख की चोरी के दो आरोपियों को 48 घंटे में किया गिरफ्तार माल बरामद

रिपोर्ट तरुण सराफ 
घटना का विवरणः दिनांक 19/07/25 को देर रात्रि फरियादी मोहित पिता रमेश राठौर उम्र 22 साल निवासी मांडवी थाना आठनेर जिला बैतुल ने रिपोर्ट किया कि वो अपने ड्राइवर शेख समीर के साथ आईशर ट्रक से मूंग एवं मक्का काटाफोड़ मंडी इंदौर से 10,70000 रूपये में बेच कर वापिस आ रहे थे एवं रूपये एक काले बैग में आयसर गाडी के सीट के पीछे रख दिये थे, ट्रक टेमागाँव के पास श्री गुरु गजानन ढाबा NH47 के पास खाना खाने को रोका था तभी ट्रक को खाली पाकर किसी अज्ञात व्यक्ति व्द्वारा पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना रहटगांव में अपराध क्रं. 214/2025 धारा 303 बीएनएस का पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी शुरू की गई।

पुलिस कार्यवाहीः- चोरी की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव एवं साइबर का विशेष दल गठित किया गया। पुलिस द्वारा फरियादी से विस्तृत पूछताछ की गई एवं ड्राइवर को भी संदेह के दायरे में लिया गया जो की पूछताछ करते एवं तकनीकी सहायता से जानकारी मिली की ट्रक ड्राइवर शेख समीर पिता शेख शाबीर ने ही अपने दोस्त साहिल शेख के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी और साहिल ने ही ट्रक से पैसे चोरी किये हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राईवर समीर के बताए अनुसार, अन्य आरोपी साहिल को भी दबिश देकर गिरफ्तार किया और अपराध में प्रयुक्त मोटर साइकिल जिससे वो भागा था एवं पैसों से भरा हुआ बैग भी बरामद किया जिसमे चोरी गई राशि मशरूका 10,70,000 में से 1400 रूपये आरोपी द्वारा खर्च कर शेष राशि विधिवत जप्त की गई। हरदा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा, अति पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन में चोरी के आरोपियों की पतारासी एवं शत प्रतिशत माल बरामद कर व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है।

विशेष भूमिका - एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव उनि मानवेन्द्र सिह भदौरिया, उनि उमेश ठाकुर साइबर सेल, उनि संतोष बामने, सउनि जगन युवने, प्र आर देवेन्द्र राव, प्रआर. 364 राममोहन चिचाम, प्र आर बुदेश आर. 291 अर्जुन लौवंशी, आर. 167 लोकेश, आर कमलेश, आर मनोज, आर. 57 सोनू, आर राकेश पटेल हरदा की आरोपियों की तलाश पतारसी एवं माल बरामदगी में विशेष भूमिका रही ।

Thursday, July 17, 2025

पुलिसकर्मी ने महिला को खून देकर बचाई जान



रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा । पुलिस की वर्दी न सिर्फ कर्तव्य की पहचान होती है, बल्कि उसके भीतर भी एक संवेदनशील दिल धड़कता है। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जब हरदा महिला थाना के पुलिस आरक्षक होशियार सिंह रघुवंशी ने अपनी जान की परवाह किए बिना सरकारी अस्पताल हरदा में भर्ती आदिवासी महिला फुनदा बाई निवासी नीमगांव को जान बचाने के लिए अपना खून देकर मानवता की मिसाल पेश की। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि महिला को खून की जरूरत है, नहीं तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती है। स्थिति नाजुक थी, लेकिन उस समय कोई भी रक्तदाता उपलब्ध नहीं था। मौके पर मौजूद पुलिस आरक्षक होशियार सिंह रघुवंशी ने बिना एक पल गंवाए आगे आकर खुद रक्तदान किया और महिला की जान बचा ली। वर्दी में छिपी इंसानियत ही असली पहचान है।

Saturday, July 12, 2025

मोबाइल वापस मांगा तो बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट तरुण सराफ 
थाना छीपाबड में दिनांक 10/07/25 को कंट्रोल रुम हरदा से ग्राम मांदला में स्कूल के पास एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की तस्दीक पर तत्काल छीपाबड पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम मांदला में शरद उर्फ सोनू मीणा के खेत के खले में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जिसकी पहचान मृतक की पत्नि लक्ष्मीबाई ने की एवं मृतक का नाम राजा उर्फ सजल काजले निवासी ग्राम हिवाला दाल मादला का होना बताया। जो मृतक राजा की पत्नि के बताये अनुसार देहाती मर्ग क्रमांक 0/25 धारा 194 वीएनएसएस का मौके पर कायम किया गया एवं मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/25 धारा 103 (1) बीएनएस की लेख की गयी। मृतक की पत्नि लक्ष्मीबाई ने बताया कि आरोपी राजू पिता मन्जूलाल काजले उसका सगा जेठ हैं। दिनांक 10/07/25 के रात लगभग 11.00 बजे जेठ राजू ने मेरे पति राजा से मोबाईल मांगा। जो मोबाईल चार्जिग़ पर लगा था पति राजा ने मोबाईल देने से मना कर दिया इसी बात से आहत होकर जेठ राजू ने मेरे पति राजा से झगडा किया व जान से मारने की नियत से उसके सिर में डंडा माया जिससे मेरे पति के सिर में चोट आयी व मेरा पति जमीन पर गिर पड़ा और उसके दाहिने कान से भी खून निकलने लगा। मैंने पति को हिला डुलाकर देखा तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मेरे जेठ ने मेरे पति राजा को डंडे से मारा जिससे उन्हे चोट आयी और उनकी मृत्यु हो गयी है। तब मेरा जेठ मौके से भाग गया। पुलिस की कार्यवाही घटना की सूचना एवं देहाती मर्ग इंटीमेशन व देहाती नालसी लेख करने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी राजू की लगातार तलाश पतास्सी की गयी। जो घटना के बाद से मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश किया गई जो आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था जिसे पुलिस टीम व्दारा लगातार तलाश किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक हरदा के आदेश से आरोपी का मोबाईल बंद चालू होने से सायबर सेल की मदद ली जाकर तथा ड्रोन कैमरे, डाग स्काट की मदद से सतत प्रयास किये गये। तलाशी को दौरान आरोपी राजू पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी राजू को गिरफ्तार की जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम- पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना छीपाबड के उनि दिनेश रावत, उनि संतोष श्रीवास्तव, उनि कमलसिहं ठाकुर, सउनि चंदनशाह ऊईके, सउनि राजेन्द्र मीणा, प्र.आर. मुरारी दुबे, आर. रविन्द्र कवरेती, आर रविन्द्र गोयल, आर. सौरभ राजपूत, आर.कमलेश परिहार, आर. लोकेश सातपुते, आर 202 रितेश कुमार, आर. राहुल रघुवंशी, प्रवीण रघुवंशी, सैनिक 127 राजेश की महतवपूर्ण भूमिका रही।

Thursday, July 10, 2025

महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया पुलिस ने बचाई जान


रिपोर्ट तरुण सराफ 
घटना विवरण:
आज शाम लगभग 6:00 बजे, गुड्डी बाई पति कैलाश नाथ, उम्र 50 वर्ष, निवासी खेड़ा ने पारिवारिक विवाद एवं पति द्वारा मारपीट से त्रस्त होकर अजनाल नदी, खेड़ीपुरा नाका के पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी
महिला उस समय पुल की रेलिंग से लटकी हुई थी तथा कुछ ही क्षणों में नदी में गिरने वाली थी। उसी समय घटना की सूचना थाना यातायात को प्राप्त हुई। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम ने मानवीय संवेदनशीलता और साहस का परिचय देते हुए दौड़कर महिला को समय रहते बचा लिया।

साहसिक कार्य करने वाले पुलिसकर्मी:
सहायक उप निरीक्षक बसंत चौधरी
प्रधान आरक्षक क्रमांक 61 विमल लौवंशी 
आरक्षक क्रमांक 194 कपिल इवने
पुलिस सैनिक देवेन्द्र पाण्डे

Saturday, July 5, 2025

ग्राम कुकरावद में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न — पुलिस और जनता के बीच बढ़ा विश्वास और समन्वय



रिपोर्ट तरुण सराफ 
थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरावद में आज पुलिस विभाग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणजनों को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सायबर अपराध, यातायात जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं के प्रति सजग करना था।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, डीएसपी महिला सेल अरुणा सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन एस.एस. चौहान, सायबर सेल प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर सहित पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच चतुर्भुज काजवे ने पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिवादन किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की, जिससे ग्रामीणजन लाभान्वित हो सकें। महिला सेल डीएसपी अरुणा सिंह ने महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। सायबर सेल प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने ग्रामीणों को सायबर फ्रॉड, अनजान लिंक, फर्जी कॉल्स, और डिजिटल लेन-देन से जुड़े खतरों से सावधान रहने की सलाह दी।थाना यातायात के प्र.आर. महेश शर्मा ने यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, दुर्घटना से बचाव, व हेलमेट एवं सीट बेल्ट की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। थाना प्रभारी सिविल लाइन एस.एस. चौहान ने आमजन को बताया कि कैसे वे पुलिस के साथ मिलकर अपराधों की रोकथाम में सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने अपराध की तत्काल सूचना देने, शंका की स्थिति में रिपोर्ट करने, एवं पुलिस से सहयोग बनाए रखने की अपील की। अंत में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि "पुलिस केवल सुरक्षा की नहीं, विश्वास की भी गारंटी है।" उन्होंने सायबर फ्रॉड से बचने, मोबाइल पर अनचाही कॉल्स को रिसीव न करने, एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव पर बल दिया। उन्होंने "राहवीर योजना" की जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाने वाले सजग नागरिक को ₹25,000 का इनाम दिया जाता है। उन्होंने इसे "मानवीय कर्तव्य" बताया। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, कई ग्रामीणों ने मौके पर आवेदन सौंपे, जिन पर तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ। ग्रामीणों ने खुले मन से संवाद किया और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

Friday, July 4, 2025

राज्य के अलग-अलग जिलो में शातिर तरीके से चोरी करने वाली गिरोह को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
जिला हरदा (म.प्र.) के पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा एसडीओपी हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में राज्य के कई जिलो में चोरी वाले चोरो को गिरफ्तार करने में सराहनीय कार्य किया गया है।

घटना का विवरण दिनाँक 17/06/25 को सुबह 10 बजे फरियादी गोविन्द राम पिता परसराम सुन्दरदास तलरेजा उम्र 63 साल निवासी बड़ी सिंधी कालोनी हरदा की प्रताप टॉकिज चौक स्थित अन्नापुरा काम्प्लेक्स दुकान नबंर 08 पवन किराना स्टोर पर दो अज्ञात व्यक्ति ग्राहक के रूप में आये और राजश्री, विमल गुटखा एवं सिगरेट और भी अन्य सामान लिखवाया और एक खाली बोरी सब्जी लेने का बोलकर खरीदकर ले गये। फरियादी दुकानदार में सामान निकाल कर दुकान के बाहर रख दिया करीबन 15 मिनट बाद फिर वह लोग बापस दुकान पर आये और सामान को बोरी मे जमाने लगे। फिर और सामान कि लिस्ट बनवाई जो दुकान में नहीं था जिसे लेने के लिये फरियादी बाजार गया । फरियादी ने बाजार से आकर देखा तब तक दोनो व्यक्ति दिये गये सामान में से राजश्री गुटखा, सिगनेचर व विमल गुटखा के 45 पैकेट और सिगरेट के 80 पैकेट कीमती करीबन 18-20 हजार रूपये का सामान बिना पैसे दिये चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

* पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही सूचना मिलने के बाद हरदा पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित की जिनके द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं शहर के सीसीटीव्ही कैमरों और शहर के होटल ढाबो को चैक किया जिसके आधार पर एक मोटर सायकल पर दो लोग के चेहरे कद काठी स्पाट हुई। तकनीकी माध्यम से आरोपीयों की लोकेशन की तस्दीक की गई गोपनीय सूत्र के माध्यम से फुटेज में कैद व्यक्तियों की पहचान कराई गई फुटेज में आये व्यक्तियो को इंड्रस्टीज एरिया हरदा से हिरासत में लिया गया और प्रकरण का सम्पूर्ण मशरुका जप्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल की जप्ती शेष है।
* नाम आरोपी-

(1) शिवनंदन पिता सरजू प्रसाद तिवारी उम्र 42 साल निवासी जाकिर हुसैन कार्ड थाना माधवनगर जिला कटनी

(2) आन्नद पिता रविकार चंद्रवानी जर 31 साल निवासी रावटलाईन कटनी के माधव नगर थाना माधवनगर जिला कटनी म.प्र.

* आरोपियो का घटना कारित करने का तरीकाः आरोपियों द्वारा मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलो में घटनायें कारित की है। आरोपी घटना कारित करने के लिए बाजार की बड़ी दुकानों पर जाकर होटल ढाबा खोलने के लिए सामान की जरूरत बताकर दुकानदार को बहुत। सारे सामान लेने की बात करके मोल भाव करते है उसी दौरान दूसरे काम के लिए बोरी थैली की जरूरत होने से नगद पैसे देकर बोरी थैली दुकानदार से खरीदते है। सामान्यतः बड़ा ग्राहक बोरी चैले के पैसे नहीं देते है इस प्रकार दुकानदार को विकास में लेकर बहुत सारा सामान दुकान से बाहर निकलवाते है और फिर स्वयं अपने हिसाब से सामान जमाने लगते है इसी बीच दुकानदार को और सामान देने में व्यस्त करके हल्के और मेंहगे सामान जैसे गुटखा, सिगरेट के पैकेट बाकी सामान से अलग करके दुकानदार सामान निकालने में व्यस्त होने पर सामान चोरी कर भाग जाते है। आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकलों में अलग अलग जिलो के हिसाब से अलग अलग नंबर का उपयोग किया जाता है।

* आरोपीयों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी: आरोपी द्वारा जिला हरदा में की गई बोरी के अतिरिक्त राज्य के अन्य जिलो में निम्नानुसार घटनाएं की है-

* आरोपी शिवनंदन तिवारी-

1. थाना सिहोरा जिला जबलपुर अपराध क्रमांक 55/11 धारा 379 भादवि

2. थाना देवेन्द्र नगर जिला पन्ना अपराध क्रमांक 96/21 धारा-379 भादवि

3. थाना कोतवाली जिला पन्ना अपराध क्रमांक 171/21 धारा-379 भादवि

4. बाना नागौद जिला सतना मे अपराध क्रमांक 153/21 धारा-379 भादवि

* आरोपी आनंद कुमार चंदवानी-

1. थाना माधवनगर जिला कटनी में अपराध क्रमांक 968/18 धारा 13 जुआ एक्ट

2. थाना माधवनगर जिला कटनी में अपराध क्रमांक 23/18 धारा-34(2) आबकारी एक्ट

3. थाना माधव नगर जिला कटनी में अपराध क्रमांक 767/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट

4. थाना नागौद जिला सतना में अपराध क्रमांक 153/21 धारा-379 भादवि

5. थाना माधवनगर जिला कटनी में अपराध क्रमांक-59/23 धारा-294,323,506,34 भादवि

6. थाना माधवनगर जिला कटनी में अपराध क्रमांक-280/23 धारा-294,323,506 भादवि

* सराहनीय भूमिकाः आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले, उनि. रिपुदमन सिंह, उनि. पुरुषोत्तम गौर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर 368 दीपक जाट, प्रआर 51 हरप्रसाद, आर. वरिन्द्र राजपूत आर, लोकेश सत्पुते, आर. कमलेश परिहार सायबर सेल हरदा, आर. 238 दीपक बरकड़े की सराहनीय भूमिका रही

Tuesday, July 1, 2025

मंदिर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार


रिपोर्ट तरुण सराफ 
थाना सिविल लाईन हरदा में दिनांक 30.06.25 को फरियादी भागीरथ पिता नाथूराम मालवीय उम्र 68 साल निवासी कोलवा जिला हरदा द्वारा रिपोर्ट किया कि हनुमान मंदिर ग्राम नहाडिया से कोई अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर के अंदर से 01 माईक की मशीन, गैस टंकी, चूल्हा, इलैक्ट्रिक वायर कीमती 50,000 रूपये चोरी करके ले गया है। जिस पर थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्रमांक 239/25 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। जिस पर हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी अर्चना शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन हरदा संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन हरदा से टीम का गठन किया गया जो टीम के द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी एवं चोरी गया मनुका की पतारसी कर आरोपीगण 1. साबल उर्फ साबरी उर्फ रोहित पिता रामनिवास काजले उम्र 19 साल जाति कोरकू निवासी ग्राम कायागांव। 2. राकेश मोरे पिता जगदीश मोरे उम्र 32 साल जाति कोरकू निवासी ग्राम कायागांव गिरफ्तार किया गया एवं चोरी गया मनुका 01 माईक की मशीन, गैस टंकी, चूल्हा, इलैक्ट्रिक वायर कीमती 50,000 रूपये जप्त कर आरोपीगण को न्यायालय हरदा पेश किया गया। न्यायालय के आदेश से आरोपीगण को जिला जेल निरुद्ध किया गया। 

महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरी. संतोष सिंह चौहान, उनि. सीताराम पटेल, उनि. गंगाराम सल्लाम, उनि. मनोज दुबे, प्र.आर. 38 प्रवीण रघुवंशी, प्र.आर. 217 करण साहू प्र.आर. 21 दुर्गेश सेंगर, प्र.आर. 339 विमलेश अहिरवार, 75 आर. प्रदीप मालवीय, आर. 206 उमेश पवार, आर. 361 सुनील शर्मा थाना स्टाफ सिविल लाईन हरदा की रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...