Wednesday, March 5, 2025

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं


Riport Tarun Saraf

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में ग्राम नहालखेड़ा के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के पास मैदान तैयार कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम कोटल्याखेड़ी निवासी राजेश वर्मा ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास की मांग की, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम बैड़ागांव, रेलवां, ऊटपड़ाव, धनगांव व सेमल्या गांव के किसानों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर मक्का फसल के लिये नहर के पानी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को किसानों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम नहालखेड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि नहालखेड़ा में बिजली के पोल आढ़े हो गये है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को पोल को सीधे कराने के निर्देश दिये। खेड़ीपुरा हरदा निवासी राजेन्द्र गिरी ने अपने पैतृक मकान के मुख्य दरवाजे के सामने अतिक्रमण हटावाने का अनुरोध कलेक्टर श्री सिंह से किया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...