रिपोर्ट तरुण सराफ
पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनय चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया राबर्ट गिरवाल के निर्देश एवं थाना प्रभारी सिराली संदीप यादव के नेतृत्व में सिराली पुलिस के द्वारा ग्राम गोमगांव में मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दिनांक 13.05.25 को फरियादी योगेन्द्र पिता स्व. हरिसहाव तिवारी उम्र 60 साल निवासी ग्राम गोमगांव ने थाना हाजिर आकर जुबानी रिपोर्ट किया था कि गोमगांव में गांव के बाहर नदी किनारे जलाधारी शिव मंदिर है। जिसमें रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की गयी जिसमें मंदिर की मूर्तियां खण्डित हुयी थी। मामले की विवेचना में साक्षियों के कथन लिये गये एवं सायबर सेल के सहयोग से संदिग्धों की पहचान की गयी जिन्हें दिनाक 17.05.25 को आरोपी इजायत पिता मुजावर शाह उम्र 27 साल एवं अफरोज पिता दरवाज शाह उम्र 22 साल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया था जो जुर्म स्वीकार नहीं किया जो हितमातमली से पूछताछ करने पर एवं तकनीकि साक्ष्य की मदद से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया जिनसे घटना के कारण के बारे में पूछा तो उन्होने बताया कि शराब एवं गांजे के नशे में मंदिर के पास से गुजरते हुये मंदिर में चोरी करने के उद्देश्य से मंदिर में घुसे थे जहां कुछ सामान न मिलने से गुस्से में आकर तोड़फोड़ की थी। जिनको गिरफ्तार करके दिनांक 17.05.25 को जेल दाखिल किया।
*आरोपी-*
1. इजायत पिता मुजावर शाह उम्र 27 साल
2. अफरोज पिता दरवाज शाह उम्र 22 साल
पुलिस टीम ने उप निरीक्षक संदीप यादव थाना प्रभारी सिराली, उनि गोपाल प्रसाद पाल, सउनि जितेन्द्रसिंह राजपूत, सउनि विनोद बरखने, सउनि कमलकिशोर मांझी, सउनि संजय शर्मा, प्रआर. 81 वीरेन्द्र युक्ने, प्रआर. 193 जीतेन्द्र पवार, आर. 257 सुनील इवने, आर 255 अनूप उइके