Friday, June 20, 2025

हरदा सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्यवाही,60 लीटर अवैध कच्ची शराब और 838 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ 
अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे (भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे, निर्देशो के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

01- दिनांक 19.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि बैरागढ जोड पर एक व्यक्ति जो हाथ भट्टी की बनी अवैध कच्ची महुआ शराब 04 कुप्पियों में लेकर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल बताये गये स्थान पर पहुंचे जिसको चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ लिया उससे उसका नाम पूछा जो उसने अपना नाम चंदू कुचबंदिया पिता आजाद कुचबंदिया उम्र 25 साल निवासी खेडीपुरा नाका का होना बताया एवं चारों कुप्पियों को खोलकर देखने पर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब होना पाया जो चारों कुप्पियों में 15-15 लीटर शराब कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12000 रूपये जप्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से मय शराब के गिरफ्तार कर थाना लाकर असल अपराध क्रमांक 227/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना आरोपी को न्यायालय हरदा पेश किया गया।

आरोपी चंदू कुचबंदिया पिता आजाद कुचबंदिया उम्र 25 साल निवासी खेडीपुरा नाका हरदा जिला हरदा।
जप्त सामग्री 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12,000 रूपये।

02- दिनांक 19.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि क्रीम कलर की चेक्स वाली शर्ट तथा काला लोवर सफेद थारी वाला पहना हुआ जो कुछ देर में मगरधा रोड रेल्वे पुलिया के पास गोया आने वाला है जिसके हाथ में रखे थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल बताये गये स्थान पर पहुँचे तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हिकअमली से चारों ओर से घेराबंदी कर पकड लिया उससे उसका नाम पूछा जो उसने अपना नाम विक्की पिता अतरलाल चौहान उम्र 27 साल निवासी खेडीपुरा नाका के पास हरदा का होना बताया संदेही विक्की की जामा तलाशी ली गई जिसके हाथ में रखे खादी रंग के थैले को चैक करने पर थैले में पारदर्शी रंग की पन्नी में हरे रंग की पत्ती, बीज तथा डंठल मिला। जो मादक पदार्थ गांजा होना पाया। आरोपी से अवैध गांजा 0. 838 किलोग्राम कीमती 8,000 रूपये जप्त किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाया जाने से मय मादक पदार्थ के गिरफ्तार कर थाना लाकर असल अपराध क्रमांक 228/25 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी विक्की पिता अतरलाल चौहान उम्र 27 साल निवासी खेडीपुरा नाका के पास हरदा जप्त सामग्री 0.838 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती 8,000 रूपये।

महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरी. संतोष सिंह चौहान, उनि. सीताराम पटेल, उनि, पवन कुमरे, प्र. आर. 26 बृजेश साहू, प्र.आर. 38 प्रवीण रघुवंशी, आर. 75 प्रदीप मालवीय, आर. 237 राहुल वर्मा, आर. 206 उमेश पवार, म.आर. 402 रवीना उईके, आर. 361 सुनील शर्मा, आर. 225 आशीष खादीकर थाना स्टाफ सिविल लाईन हरदा की रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...