रिपोर्ट तरुण सराफ
थाना सिविल लाईन हरदा में दिनांक 30.06.25 को फरियादी भागीरथ पिता नाथूराम मालवीय उम्र 68 साल निवासी कोलवा जिला हरदा द्वारा रिपोर्ट किया कि हनुमान मंदिर ग्राम नहाडिया से कोई अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर के अंदर से 01 माईक की मशीन, गैस टंकी, चूल्हा, इलैक्ट्रिक वायर कीमती 50,000 रूपये चोरी करके ले गया है। जिस पर थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्रमांक 239/25 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। जिस पर हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी अर्चना शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन हरदा संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन हरदा से टीम का गठन किया गया जो टीम के द्वारा लगातार अज्ञात आरोपी एवं चोरी गया मनुका की पतारसी कर आरोपीगण 1. साबल उर्फ साबरी उर्फ रोहित पिता रामनिवास काजले उम्र 19 साल जाति कोरकू निवासी ग्राम कायागांव। 2. राकेश मोरे पिता जगदीश मोरे उम्र 32 साल जाति कोरकू निवासी ग्राम कायागांव गिरफ्तार किया गया एवं चोरी गया मनुका 01 माईक की मशीन, गैस टंकी, चूल्हा, इलैक्ट्रिक वायर कीमती 50,000 रूपये जप्त कर आरोपीगण को न्यायालय हरदा पेश किया गया। न्यायालय के आदेश से आरोपीगण को जिला जेल निरुद्ध किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरी. संतोष सिंह चौहान, उनि. सीताराम पटेल, उनि. गंगाराम सल्लाम, उनि. मनोज दुबे, प्र.आर. 38 प्रवीण रघुवंशी, प्र.आर. 217 करण साहू प्र.आर. 21 दुर्गेश सेंगर, प्र.आर. 339 विमलेश अहिरवार, 75 आर. प्रदीप मालवीय, आर. 206 उमेश पवार, आर. 361 सुनील शर्मा थाना स्टाफ सिविल लाईन हरदा की रही।