दिनांक 19/08/2025 को फरियादी धीरज पिता गुरुशरण विश्वकर्मा ने रिपोर्ट किया कि वह छीपानेर स्थित वैदिक विद्यापीठम में निर्माण कार्य देखता है एवं वही निवास भी करते है। दिनांक 19/08/2025 को प्रातः करीब 07.30 बजे वैदिक विद्यापीठम के परिसर में एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और कहने लगा कि निरंजन शर्मा कहा है, नाम पता पूछने पर उपना नाम जगदीश गोल्या निवासी अबगांवखुर्द बताया और बोला कि मुझे हरदा से आनंद जाट ने भेजा है, इतना कहकर जगदीश गोल्या फरियादी के साथ झूमा झटकी, मारपीट करता हुआ निरंजन शर्मा जी के कक्ष की तरफ भागा और बोलने लगा कि तुम लोग बहुत पैसे कमा रहे हो, मुझे एक लाख रुपये दो नही तो जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी ने जगदीश गोल्या को रोकने की कोशिश की और मदद के लिये आवाज लगाई तब वैदिक विद्यापीठम के अन्य अध्यापकगण एकत्रित हुये तो अधिक लोगों को आता देख जगदीश गोल्या वहां से भाग गया। झूमा झटकी मारपीट से फरियादी धीरज विश्वकर्मा साधारण चोट भी आई थी।
*कार्यवाही का विवरणः*
उपरोक्तानुसार घटनाक्रम की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस बल मौके पर उपस्थित हुआ व थाना टिमरनी में प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुये दिनांक 19/08/2025 को ही आरोपी (1) जगदीश गोल्या जाति जाट निवासी अबगाँव खुर्द थाना कोतवाली हरदा एवं (2) आनंद जाट निवासी कडोला थाना सिविल लाईन हरदा को गिरफ्तार कर दिनांक 20/08/2025 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तारी उपरांत पूछताछ में भी आरोपी जगदीश गोल्या द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उसे आरोपी आनंद जाट के द्वारा ही शराब पिलाकर घटना करने हेतु उकसाया था व जगदीश गोल्या के मोबाईल से ही कुछ भ्रामक पोस्ट भी सोशल मीडिया में आनंद जाट द्वारा प्रसारित की गई थी, जो कि बाद में हटा दी गई है। आनंद जाट आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके उपर अलग अलग जिलों में पूर्व से भी 09 अपराध पंजीब्ध्द है एवं आनंट जाट के विरूध्द समय समय प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट अनुसार आरोपीगण जगदीश गोल्या व आनंद जाट के विरूध्द प्रथम दृष्ट्या धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 119 (1), 61 (2) बी.एन.एस. का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है एवं माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल हरदा दाखिल किया गया है।