शासन के निर्देशानुसार हरदा जिले के विभिन्न मार्गाे पर 22 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक विशेष चेकिंग अभियान आयोजित कर वाहनो को चेक किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बकाया कर, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक अंकित होने, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनो की चेंकिग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान बसों व अन्य वाहनों को चेक किया गया। कार्यवाही के दौरान 4 यात्री बसों को बगैर परमिट, बिना व्हीएलटीडी, बिना एसएलडी एवं अन्य 10 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 21 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालको को नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन की हिदायत दी गई।
जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल
धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...
-
रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित मिश्रा के निर्देशन में हरद...
-
तरूण सराफ किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठनों द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को इंदौर–बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर...
-
रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, हरदा के निर्देशन तथा थाना प्रभा...