Wednesday, October 8, 2025

हरदा जिले मे मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण



रिपोर्ट तरुण सराफ 
छिंदवाडा जिले में घटित घटना जिसमें खॅासी की दवाई काफड्रिल से मृत्यु होने की शिकायत पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार हरदा जिले में औषधि विक्रेताओं की जॉच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर संजीव जादौन द्वारा की गई। इस दौरान प्रतिबंधित औषधि एवं श्रीसन फार्मा तमिलनाडू के अन्य औषधि उत्पाद की हरदा जिले में अनुपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विक्रेताओं के यहॉ निरिक्षण किया गया तथा सर्दी खॉसी के कफ सीरप के नमूने लिए गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच पी सिंह के निर्देश पर बच्चों के चिकित्सक के आस पास के सभी औषधि विक्रेताओं का निरीक्षण प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि बुधवार को हरदा के माधूरी मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकोज, दीपक मेडिकोज, सोमानी मेडिकल स्टोर, तृप्ती मेडिकल स्टोर, न्यू हरि मेडिकल स्टोर, कुमार मेडिकल स्टोर हरदा का निरीक्षण किया गया, जहॉ से कफ सीरफ के सेम्पल भी जॉच हेतु लिए गये। जिले में संबंधित कंपनी का कोई भी स्टॉक नही पाया गया है। जिले मे मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण निरंतर किया जावेगा।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...