Sunday, November 30, 2025

मॉडिफाईड साइलेंसरों पर बड़ी कार्रवाई – 50 साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट


रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा यातायात पुलिस ने मॉडिफाईड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 अवैध साइलेंसरों पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट किया। लंबे समय से शहरवासियों की शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मनचले बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाईड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज करते हुए शहर के मार्गों से गुजरते हैं, जिससे बुजुर्गों, मरीजों और आमजनों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इन शिकायतों को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा था कि शहर में शोर प्रदूषण फैलाने वालों और नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीमों का गठन किया गया। टीमों ने रोजाना कॉलोनियों के अंदरूनी मार्गों, बाजार गलियों और मुख्य स्थानों पर तैनाती कर बुलेट वाहनों की जांच शुरू की। पकड़े गए वाहनों को थाना यातायात लाकर साउंड लेवल मशीन से परीक्षण किया गया, और जिन साइलेंसरों का मॉडिफाईड होना पाया गया, उन्हें तुरंत वाहन से उतरवाकर जप्त किया गया।
यातायात थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 50 मॉडिफाईड साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें आज नगर पालिका के रोड रोलर से कुचलकर पूरी तरह नष्ट कराया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग नहीं हो सके।
थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि शोर प्रदूषण और नियम उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और ऐसे चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाती रहेगी।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...