Thursday, November 20, 2025

मुंबई घूमने गए तीन दोस्त रहस्यमयी तरीके से लापता तीनो के फोन भी बंद, गुमशुदगी का मामला दर्ज

तरुण सराफ हरदा 

हरदा शहर की त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी तीन दोस्त 15 नवंबर को घूमने के लिए मुंबई गए थे जो अब लापता हो गए हैं। एक युवक के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुम हुए युवक के भाई अखिलेश राठौर ने बताया कि उनका बड़ा भाई सुनील राठौर अपने दो दोस्तों के साथ 15 नवंबर को पंजाब मेल से मुंबई के लिए निकला था। सुनील ने 17 नवंबर तक वापस लौटने की बात परिवार को कही थी, लेकिन उसके बाद से तीनों युवकों का कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर रहे हैं, मगर सभी फोन बंद आ रहे हैं। अखिलेश ने यह भी बताया कि उनका एक दोस्त तीनों को 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गया था। जब 17 नवंबर को तीनों युवक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सिटी कोतवाली थाने के एसआई सोहन सिंह राजपूत ने बताया कि अखिलेश राठौर की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लापता युवकों की तलाश में जुट गई है।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...