Monday, February 2, 2026

कोतवाली पुलिस ने चंद घंटे में ही गुम हुए बच्चे को खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान


तरुण सराफ 
हरदा दिनांक 02.02.2026 थाना कोतवाली हरदा क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचनाकर्ता हरिनारायण कहार, पिता रामदास कहार उम्र 43 वर्ष निवासी बड़ी नहर छिपानेर रोड हरदा द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र अजय कुमार कहार उम्र लगभग 14 वर्ष आज सुबह करीब 11:30 बजे लाल स्कूल हरदा जाने की बात कहकर स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग लेकर घर से निकला था जो निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटा।
उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा से एक टीम गठित कर बालक की पतारसी प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दौरान बालक मिडिल स्कूल ग्राउंड, हरदा में सुरक्षित अवस्था में मिला। बालक को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ उपरांत उसके पिता हरिनारायण कहार एवं माता के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
उक्त बालक की पतारसी में एएसआई सुरेन्द्र श्रीवास्तव एवं आरक्षक प्रदीप मालवीय की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से बालक को चंद घंटों में सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...