Saturday, February 28, 2026

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर हरदा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा |आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से हरदा पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम हरदा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया। मार्च नारायण टॉकीज, चांडक चौक, घंटाघर, जामा मस्जिद, जैसानी चौक, टांक चौराहा, एसबीआई तिराहा, तिवारी कोचिंग मार्ग से गुजरते हुए पुनः कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी शालनी परस्ते अनुभाग हरदा ,थाना प्रभारी कोतवाली रोशनलाल भारती एवं रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर एवं यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर , पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्रों में आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...