Sunday, February 8, 2026

हरदा कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में मिली सफलता



तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी के अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ तथा चोरी गए माल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा की विशेष टीम द्वारा एक चोरी के मामले का सफल खुलासा किया गया है।
दिनांक 08/02/2026 को थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्रमांक 73/26, धारा 331(4), 305(1) BNS के अंतर्गत संदेही आरोपी बंटी कनाडे पिता अशोक कनाडे, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय नगर दादाजी वार्ड, थाना पदम नगर, जिला खंडवा को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 31/01/2026 की रात्रि में अपने साथी राजकुमार के साथ मिलकर जोशी कॉलोनी, हरदा स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर ट्रक से लोहे की डिस्क, लोहे की कमानी, लोहे का जैक एवं कीमती बर्तन चोरी किए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये है।
आरोपी की निशानदेही पर लोहे की कमानी एवं एक लोहे का जैक बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चोरी की गई ट्रक की दोनों लोहे की डिस्क को लियाकत हुसैन उर्फ गुड्डा पिता सफदर हुसैन, उम्र 70 वर्ष, निवासी संजय वार्ड, हरदा को बेचना बताया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से दोनों लोहे की डिस्क बरामद कर विधिवत जप्त की गईं।
इस संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुमित रावत, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सुरमा, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...