Wednesday, March 11, 2026

तेज आवाज में डीजे बजाकर चलने वाले 3 डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, डीजे सिस्टम व वाहन जप्त ,डीजे मालिको के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा । तेज ध्वनि में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर पुलिस की कार्रवाई, डीजे सिस्टम व वाहन जप्त जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर सिद्धार्थ जैन द्वारा जिले में लाउडस्पीकर एवं डीजे के नियंत्रण तथा नियमों के विरुद्ध उपयोग पर रोक लगाने हेतु पूर्व में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं, जिसके दृष्टिगत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में ध्वनि प्रदूषण रोकने हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 11.03.2026 को थाना सिविल लाइन हरदा पुलिस द्वारा भ्रमण के दौरान सांई मंदिर के पास एक वाहन में लगे डीजे सिस्टम को अत्यधिक तेज ध्वनि में बजाते हुए पाया गया, जिससे क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। मौके पर ध्वनि इतनी तेज थी कि आपसी बातचीत भी सुनाई नहीं दे रही थी तथा आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
मौके पर डीजे ऑपरेटर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पूनम गौर पिता श्रीराम गौर, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 टिमरनी बताया तथा डीजे संचालन संबंधी कोई वैधानिक अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से दो एम्पलीफायर, दो बेस, दो कॉलम, एक डीजे मिक्सर तथा टाटा 407 वाहन क्रमांक MP06 E 2933 को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 223 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इसी प्रकार नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक MPGA3441 में लगे डीजे सिस्टम को जप्त कर आरोपी अजय पिता सीताराम तथा वाहन क्रमांक MP13 E 0702 में लगे डीजे सिस्टम को जप्त कर आरोपी संतोष के विरुद्ध धारा 223 भारतीय न्याय संहिता एवं कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...