रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा निरीक्षक आर.एल. भारती द्वारा एक विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
दरम्यानी रात्रि थाना स्टाफ द्वारा फरार आरोपियों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कस्बा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान छोटी हरदा की ओर जाते समय हरदा खुर्द सर्विस रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए, जिनके पास एक पीले रंग की थैली एवं दो मोटरसाइकिल (एक टीवीएस अपाची एवं एक बुलेट) खड़ी थीं।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम इस प्रकार बताए
अंकित पिता अजय सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी हरिनगर, सांई मंदिर के पीछे, हरदा
सौरभ पिता दीपक शर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भादूगांव
बसीम पिता कादिर खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी प्यादापुरा, हंडिया
मौके पर संदिग्ध पीली थैली की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ एम.डी. पाउडर (कुल मात्रा 11.07 ग्राम, पन्नी सहित) पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक टीवीएस अपाची एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
जप्त मशरूका में एम.डी. पाउडर की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,25,000/- एवं दोनों मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग ₹2,00,000/- आंकी गई है। इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹4,25,000/- है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 281/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्यवाही उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दीपक जाट, प्रधान आरक्षक मनीष पठारिया, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आर रामनरेश,आर नीलेश पटेल प्र आर चालक नीलेश तिवारी एवं आर कमलेश साइबर सैल