Friday, June 19, 2026

हरदा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 54.76 ग्राम एम.डी. पाउडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 19.06.2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

इलाका गश्त के दौरान कैदी ढाबा के सामने रात्रि के समय एक संदिग्ध सुजुकी FRONX कार क्रमांक MP-04 YS-4731 खड़ी दिखाई दी। संदेह के आधार पर कार में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 54.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. पाउडर (मेफेड्रोन), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/-, तथा घटना में प्रयुक्त फोर्ड कार, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,00,000/- कुल मशरूका कीमत ₹15,50,000/- बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है तथा आरोपी रामेश्वर मुडेल ने पूछताछ के दौरान 69,500 रूपये आरोपियो से जप्त कार की पीछे की सीट के नीचे रखे होना तथा बबलू उर्फ विनोद यादव द्वारा 43,200 रूपये ड्रायवर सीट के पीछे के हिस्से में कवर के अंदर छिपाकर रखने की बात बताने पर उक्त आरोपियो द्वारा रखे गये नगदी पैसे आरोपी रामेश्वर से 69500 रूपये एवं विनोद यादव उर्फ बबलू यादव से 43,200 रूपये कुल नगद 1,12,700 रूपये जप्त किये गये है।

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
01-रामेश्वर पिता राम भरोस मुड़ेल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम गोयत, थाना टिमरनी, जिला हरदा।

02-विनोद पिता कोदर यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम रोलगांव, थाना सिराली, जिला हरदा।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 408/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त गिरप्तार आरोपियो पर पूर्व में मारपीट के मामले भी पंजीबद्ध है।

*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में सउनि जितेंद्र राजपूत, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक सजन राजपूत एवं आरक्षक नीलेश पटेल साइबर सैल आर कमलेश सिंह परिहार, आर लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...