Monday, June 1, 2026

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने महराष्ट्र के श्रद्धालुओं के साथ नर्मदा तट पर चलाया सफाई अभियान

TS
हरदा : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाली कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने मां नर्मदा के सिद्धनाथ तट पर जागरूकता अभियान चलाया। टीम के साथ महाराष्ट्र के नागपुर से आए दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने भी हाथों में बैनर और गले में तख्तियां टांगकर इस जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया। टीम के मप्र प्रभारी, पर्यावरण सेवकों के साथ साथ महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने घंटों लोगों को जागरूकत किया। नर्मदा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को नर्मदा को साफ और स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इसके अलावा जूठन मुक्त अभियान पर भी चर्चा की गई। सभी ने हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर घाट पर जागरूकता अभियान चलाया। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के मप्र प्रभारी नीमगांव निवासी शांतिलाल विश्नोई ने बताया कि टीम के राष्ट्रीय प्रभारी व देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जोधपुर निवासी खमुराम विश्नोई के नेतृत्व में यह पूरा अभियान चलाया गया। टीम प्रभारी विश्नोई ने बताया कि नागपुर से आए संत कृष्णचंद्र पांडे और उनके साथ आए अन्य श्रद्धालुओं को कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। संत पांडे सहित श्रद्धालुओं को जब पता चला कि टीम प्रभारी और पर्यावरण सेवक अपनी सेवाएं पूरी तरह निश्शुल्क देते हैं तो उन्हें आश्चर्य हुआ। इसके बाद मां नर्मदा तट नेमावर में जल संरक्षण, पालिथीन मुक्त भारत, प्लास्टिक के बदले कपड़े की थैली, पक्षियों के लिए सकोरे, जूठन मुक्त अभियान के बारे में जानकारी देकर सभी को निश्शुल्क सेकोरे एवं कपड़े की थैली प्रदान की गई। बाहर से पधारे सभी श्रद्धालुओं ने टीम की इस प्रयास की काफी सराहना की। संत कृष्णचंद्र पांडे ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम को नागपुर आकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया। टीम प्रभारी विश्नोई ने बताया कि इस जागरूकता अभियान में महाराष्ट्र से आए संत के अलावा श्रद्धालु और स्थानीय नर्मदा भक्त भी जुड़े। इस मौके पर महाराष्ट्र के इस संगठन के सदस्य मुकेश शेडे, कल्पना शेडे, मुकेश शेडे, जयंत मगलमूर्ति, कृष्णा शिवहरे, रोहन क्रन्दम आदि मौजूद रहे।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...