Tuesday, July 7, 2026

हरदा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 102 प्रकरण दर्ज, ₹28.12 लाख की बिलिंग

तरूण सराफ
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के हरदा वृत्त द्वारा मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चोरी एवं अवैध विद्युत उपयोग के विरुद्ध वृहद् चेकिंग अभियान चलाया गया।

महाप्रबंधक के निर्देशन में गठित विभिन्न टीमों ने जिले के कई क्षेत्रों में सघन जांच की। अभियान के दौरान अवैध विद्युत संयोजन एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के 102 प्रकरण पाए गए, जिनमें कुल ₹28.12 लाख की आकलित बिलिंग की गई।

कंपनी के अनुसार विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं राजस्व हानि की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

महाप्रबंधक, हरदा वृत्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे केवल विधिवत एवं वैध विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर ही विद्युत का उपयोग करें। अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर चेकिंग, आकलित बिलिंग एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान, कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...