रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क पौधे वितरण किया जा रहा है। टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल सारन ने बताया कि उन्होंने घर पर विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे तैयार किया हैं। पौधों को ग्रामीणों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वर्षा के दिनों में अधिक से अधिक पौधारोपण हो सके। उन्हाेंने बताया कि घर पर खेजड़ली, नीम, जामुन, नींबू, आम, जाम, पीपल, बरगद सहित अन्य प्रजाति के पौधे तैयार किए हैं। वर्षा शुरु होने के साथ ही पौधा का वितरण किया जा रहा है। टीम के राष्ट्रीय प्रभारी व देश के जाने माने पर्यावरण विद् खमुराम विश्नोई जोधपुर के मार्गदर्शन में यह काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के साथ ही उनका सही संरक्षण हो इसके लिए ग्रामीणों को पौधों की फोटो भी मंगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनसे निःशुल्क पौधे प्राप्त करना चाहता है वह उनके मोबाइल नंबर 9754607281 पर संपर्क कर सकता है।