Friday, August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरदा पुलिस अलर्ट, होटल-लॉज एवं रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने चलाया विशेष सर्चिंग अभियान


रिपोर्ट तरुण सराफ 
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हरदा पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहर के होटल, लॉज, रेलवे स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा होटल एवं लॉज में ठहरे व्यक्तियों की जानकारी एवं रजिस्टर की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की बारीकी से पड़ताल की गई। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं उनके सामान की भी सुरक्षा की दृष्टि से जांच की गई।
चेकिंग अभियान में हरदा पुलिस के डॉग स्क्वाड को भी शामिल किया गया। प्रशिक्षित डॉग द्वारा होटल-लॉज, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु सर्चिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरदा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...