Sunday, August 23, 2026

सेवा देने वाले पर्यावरण सेवकों का सम्मान किया

तरूण सराफ 
हरदा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत कोशिश पर्यावरण टीम नीमगांव के पर्यावरण सेवकों का रविवार को सम्मान किया गया। शहर के खंडवा रोड स्थित शासकीय आइटीआइ के पास टीम के पर्यावरणसेवकों ने स्टाल लगाकर कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान कड़ोला व हरदा के युवाओं ने स्टाल लगाकर कावड़ियों को दूध पिलाया। कोशिश पर्यावरण टीम नीमगांव के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई व पर्यावरण सेवक सुंदरलाल लोल मिर्जापुर का माला पहनाकर स्वागत किया। टीम प्रभारी विश्नोई ने बताया कि स्टाल लगाकर भक्तों को लोटो से जलपान कराया गया। इसके अलावा प्लास्टिक की जगह कागज से बने डिस्पोजल का उपयोग किया गया। जो डिस्पोजल सड़क पर फैले थे उन्हें जमा कर डस्टबिन में जमा कराया गया। इसी तरह शहर के इंदौर रोड स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम के सामने भी स्टाल लगाकर भक्तों को प्लास्टिक डिस्पोजल की जगह स्टील की गिलास से पानी पिलाया गया। टीम की इस सेवाभावना की भक्तों व लोगों ने सराहना की। टीम के राष्ट्रीय प्रभारी खमुराम विश्नोई के मार्गदर्शन में पर्यावरणसेवकों ने सेवाएं दी

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...