रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा : कोशिश पर्यावरण टीम नीमगांव ने गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अलख जगाई। टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी टीम ने घंटों सेवाएं दी। पौधारोपण कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण विद खमुराम विश्नोई जोधपुर के नेतृत्व में निश्शुल्क तांबे के लोटों से जल सेवा एवं कार्यक्रम में लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने सहित सिंगल यूूज प्लास्टिक का उपयोग न करने जागरूक किया गया। लोगों से कहा कि कपड़े के बैग लेकर बाजार जाना चाहिए। किसी भी प्रकार का कचरा डालने के लिए डस्टबिन का उपयोग किया जाए। कार्यक्रम में टीम प्रभारी शांतिलाल विश्नोई सहित पर्यावरण सेवक सुंदरलाल विश्नोई मिर्जापुर, कृष्णचंद्र पांडे सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।