हरदा : कोशिश पर्यावरण टीम नीमगांव ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कार्यक्रम चलाया। टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण विद् खमुराम विश्नोई जोधपुर के नेतृत्व में शहर में गणेश प्रतिमाओं के चल समारोह में शुक्रवार देर रात तक अपनी सेवाएं दी। उनके अलावा पर्यावरण सेवक विष्णु जानी नीमगांव ने भी गले और हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां थामी। लोगों को प्लास्टिक से दूर रहने और कपड़े के बैग का उपयोग करने प्रेरित किया। टीम ने सड़क पर बिखरे प्लास्टिक कचरे को जमा किया। लोगों को खुले स्थान की जगह डस्टबिन में कचरा डालने की समझाइश दी। लोगों ने इस पहल की सराहना की।
जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल
धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...
-
रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित मिश्रा के निर्देशन में हरद...
-
तरूण सराफ किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठनों द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को इंदौर–बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर...
-
रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, हरदा के निर्देशन तथा थाना प्रभा...