Thursday, October 15, 2026

बहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्यवाही दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार


रिपोर्ट तरुण सराफ
पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बहुचर्चित चाकू कांड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण: थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 671/2026, धारा 296(1), 115(2), 109(1), 190, 191(2), 191(3) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोशन लाल भारती द्वारा आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी सुमित पिता मानसिंह ठाकुर, जाति कोरकू, उम्र 23 वर्ष, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू (आलाजरार) जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोशन लाल भारती, उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदौरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तुषार धनकर, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं साइबर सेल के कमलेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...