Tuesday, November 3, 2026

नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने संभाला हरदा जिले का कार्यभार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
*पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत एवं सौंपा कार्यभार*

आज दिनांक 03.11.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला हरदा के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा गया।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। बैठक में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा शाखाओं के कार्यों की जानकारी लेते हुए शासकीय कार्यों का समय-सीमा में एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...