Monday, March 10, 2025
चना कटाई करने जा रहे मजदूरो से भरा पिकप वाहन पलटा हादसे में 9 महिला 2 पुरुष घायल 1 की मौत
हरदा तरुण सराफ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर खण्डवा-हरदा स्टेट हाइवे पर मजदूरो से भरा पिकप वाहन पलटने से 1 दर्जन मजदूर घायल हो गए।जिसमे 1 मजदूर की मौत हो गईं। करनपुरा गांव के 20 से 25 मजदूर चने काटने पलासनेर गांव जा रहे थे, तभी पलासनेर खण्डवा-हरदा स्टेट हाइवे पर सोमवार को साढ़े 9 बजे के करीब एक पिकप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा जिसमे 1 दर्जन के करीब मजदूर घायल हो गये है। जबकि हादसे में एक मजदूर विष्णु गम्भीर रूप से घायल होने पर हरदा से भोपाल रेफर किया था।जिसमे रास्ते मे रेफर के दौरान उनकी मौत हो गई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर के पास का बताया जा रहा है। पुलिस की डायल हंड्रेड को सूचना मिलते ही पायलेट सचिन विश्नोई व आरक्षक देवी राम पटेल घटनास्थल पहुंचे ओर घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहा घायलों का इलाज जारी। आपको बता दे कि जिले में चने कटाई का कार्य जारी है। जिसमे प्रति दिन लोडिंग वाहनों से मजदूरों को ले जाने का सिलसिला जारी है।लेकिन हरदा पुलिस कोई करवाई नही करती है। जिसके कारण आये दिन घटनाएं हो रही है। ज्ञात रहे कि बीते दिनों मगरदा में भी मजदूरों से भरा पिकप वाहन पलटने से मजदूर घायल हुए थे। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए है।
जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल
धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...
-
रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित मिश्रा के निर्देशन में हरद...
-
तरूण सराफ किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठनों द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को इंदौर–बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर...
-
रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, हरदा के निर्देशन तथा थाना प्रभा...