Monday, March 10, 2025

जिले से बाहर भूसा ले जाने वाले वाहन चालक पर मामला दर्ज

Riport Tarun Saraf 
दिनांक 10/03/25 की रात्रि गश्त के दौरान हाईवे रोड पर हरदा तरफ से एक आयशर ट्रक लोक मार्ग अवरुध्द करते हुये अन्य लोगों को संकट बाधा उत्पन्न कर वाहन में चारो तरफ से अधिक बाहर निकलकर लदा हुआ भुसा लेकर जा रहा था जिसे ब्रिज के पास हंडिया पर आयशर को रोक कर चैक किया जिसमें मवेशी का चारा भूसा भरा हुआ होकर चारो तरफ से काफी बाहर निकाल हुआ आयशर चालक द्वारा भूसे के संबंध में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नही दिया व चालक से उसका नाम पूछने पर पवन पिता करतार सिंह चौहान उम्र 25 साल निवासी डवल चोकी थाना खुड़ैल जिला इंदौर का होना बताया उक्त वाहन के चालक द्वारा कलेक्टर महोदय हरदा के आदेस क्र 2702/एस.डब्ल्यू/2025 दिनांक 06/03/25 के विरुध्द अपने वाहन से पशुओं का आहार भूसा भरकर जिले की सीमा के बाहर निर्यात किया जाते पाये जाने से वाहन को जप्त कर वाहन चालक के विरुध्द धारा 285, 223 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...