Saturday, March 22, 2025

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव के कार्य अद्वितीय, लोगों को प्रेरणा देने वाले : कमल पटेल। नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में नर्मदा परिक्रमण पूर्ण करने वाले भक्तों के लिए भंडारा कार्यक्रम हुआ, जुड़े सैकड़ों लोग

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा :विश्नोई समाज के नर्मदा भक्तों की परिक्रमा पूर्ण होने पर शनिवार नीमगांव स्थित श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज सहित अन्य समाजों के लोग पहुंचे और परिक्रमावासियों के पैर छूकर उन्हें भेंट स्वरूप में श्रीफल सहित अन्य सामग्री दी। कार्यक्रम में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने अभियान चलाया। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को तांबे के लोटों में पानी पिलाया। जो लोग प्लास्टिक की पन्नियों में श्रीफल या कोई उपहार सामग्री लेकर पहुंचे उन्हें प्लास्टिक का उपयोग न करने का निवेदन करते हुए कपड़े के बैग दिए गए। टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने खुद अपने हाथों से तांबे लोटों से लोगों को जलपान कराया। 
लोगों को कपड़े के बैग और पक्षियों के लिए सकोरे बांटे। पटेल ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव तथा प्रभारी शांतिलाल विश्नोई के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कि देश के जाने माने पर्यावरण विद् राजस्थान के जोधपुर निवासी खमुराम विश्नोई के नेतृत्व में यह जो काम किया जा रहा है व अद्वितीय है। इससे न केवल लोगों को पर्यावरण संरक्षण, गौरेया संरक्षण, जूठन न छोड़ने और प्लास्टिक का उपयोग न करने जैसी महत्पूर्ण सीख मिल रही है बल्कि युवा और बच्चे भी इस पवित्र अभियान से जुड़ रही है ऐसी सभी को सीख मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान आरआई पुरुषोत्तम विश्नोई, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशुल गोयल, बंटी पवार, राजेश गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी तांबे के लोटों में लोगों को जलपान कराया और अभियान की प्रशंसा की। टीम प्रभारी विश्नोई ने कहा कि इस अभियान में उनकी टीम के साथी पर्यावरण सेवक सुंदरलाल लोल मिर्जापुर, देवीलाल पंवार नीमगांव, रामनिवास मांजू अबगांवकलां, गजानंद सारन कांकरिया, तनीष पोट्लया नीमगांव अंशुल बेनीवाल नीमगांव तथा माधव विश्नोई ने अपनी सेवाएं दी।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...