Thursday, March 20, 2025

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने प्रतिभावान छात्र का सम्मान किया -उपहार में पक्षियों के लिए सकोरे दिए

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा :पर्यावरण संरक्षण, गौरेया संरक्षण, प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाने तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए तांबे के लोटों में पानी पिलाने जैसे अन्य जागरूकता कार्यों को अंजाम देने वाली कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव अब हौनहार और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नीमगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में टीम के मप्र प्रभारी शांतिलाल विश्नोई और उनके सहयोगियों ने नीमगांव निवासी छात्र विष्णु पिता हरिशंकर विश्नोई का साफा पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मान किया। छात्र विष्णु का शिकागो की नार्दर्न ट्रस्ट कार्पोरेशन कंपनी में विश्लेषक के रूप में हुआ है। कंपनी का भारत के पुणे में कार्यालय है, जहां विष्णु की नियुक्ति हुई है। चर्चा में विष्णु ने बताया कि नार्दर्न ट्रस्ट कार्पोरेशन एक वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय शिकागो, इलिनोइस में है, जो दुनिया भर में निगमों, संस्थानों, परिवारों और व्यक्तियों को धन प्रबंधन, परिसंपत्ति सेवा, परिसंपत्ति प्रबंधन और बैंकिंग समाधान प्रदान करती है। इस दौरान सम्मान कार्यक्रम में टीम प्रभारी शांतिलाल विश्नोई ने उपस्थित सभी को पक्षियों के लिए सकोरे दिए ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को आसानी से जल प्राप्त हो सके। इस दौरान पर्यावण सेवक सुंदरलाल लोल, केवलराम पंवार, विष्णु गोदारा, देवीलाल पंवार, नक्क्ष जाणी, तनीष पोटलिया, अंशुल बेनीवाल आदि मौजूद थे।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...