Monday, March 10, 2025

समारोह में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की मदद का निर्णय लिया-पीपाड़ सिटी में हुए समारोह में शामिल हुए पंवार परिवार के सदस्य

रिपोर्ट तरुण सराफ हरदा :अखिल भारतीय विश्नोई पंवार परिवार स्नेह मिलन समारोह का तीन दिवसीय आयोजन 8, 9 और 10 मार्च तक राजस्थान के पीपाड़ सिटी में हुआ। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के हरदा सहित खातेगांव तथा अन्य कई शहरों से कई पवार परिवार के सदस्य पहुंचे। नीमगांव निवासी पूनमचंद पंवार ने बताया कि आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में पंवार परिवार पहुंचे। इस दौरान समारोह में चर्चा हुई कि पंवार परिवार में जो परिवार आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है उनकी आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा के लिए भी काम किया जाएगा। मुकाम सहित अन्य विश्नोई तीर्थ स्थानों पर पंवार परिवार की धर्मशाला बनाने का भी निर्णय हुआ। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में हेमराज पंवार, इमरतलाल पंवार, लक्ष्मीनारायण पंवार, प्रेम पंवार, जयनारायण पंवार, गजानंद पंवार, हरिनारायण पंवार, शिवनारायण पंवार बलराज पंवार, राजेश पंवार, देशराम पंवार, बसंतराम पंवार, रामसिंह पंवार, रामसहोदर पंवार, नेमीचंद पंवार, कोमलराम पंवार, बंशीलाल पंवार, प्रभुदयाल पंवार हरदा से प्रेम पंवार, नीमगांव से पूनम पंवार, जामली से लक्ष्मीनारायण पंवार और खातेगांव से राजेश पंवार को अखिल भारतीय विश्नोई पंवार सभा में जगह दी गई है एवं आदि सदस्य मौजूद थे।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...