Thursday, March 6, 2025

टिमरनी पुलिस को मिली सफलता आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हरदा तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी प्रजापति एवं राजेश्वरी महोबिया तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन मे थाना टिमरनी की पुलिस टीम व्दारा चोरी के दो प्रकरण के आरोपीयो को गिरफ्तारी करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

*घटना का विवरण:-* दिनाँक 01/03/25 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि मेरे खले मे रखा रोटर वेटर का साफ्ट नही दिखा जिसे खले के आस पास देखा नही मिलने पर पिताजी ने मुझे बताया कि खले मे रखा रोटर वेटर का साफ्ट नहीं है रोटर वेटर साफ्ट पर सफेद पेंट से अग्रेजी में R. G. लिखा है रोटर वेटर साफ्ट कीमती करीबन 15 हजार रूपये है रिपोर्ट पर से थाना टिमरनी में अपराध क्र 103/25 धारा 303 (2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी चोरी का घटनाओ को देखते हुये टिमरनी पुलिस के व्दारा तत्परता सजगता से की गई जिसके फलस्वरूप दिनांक 05/03/25 को आरोपी आकाश उर्फ टीटू पिता शिवशंकर किरार उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र 07 टिमरनी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से पूछताछ करने पर फरियादी के खले से रोटवेटर की साप्ट चोरी करना बताया आरोपी से चोरी की गई रोटवेटर साप्ट जप्त की गई।
दिनाँक 03/03/25 को वार्ड क्र 07 आँगनवाडी केन्द्र टिमरनी में रात्री में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आंगनवाडी के सामने के दरवाजे का ताला तोड कर अंदर घुस कर उसमे रखा सामान पानी की केन पानी का घडा, गिलास, भोजन रखने की गंजी, खाने की थाली, रोटी रखने का डब्बा, बच्चो की कुर्सी. सिलिंग फेन, बर्तन रखने की रेख, बच्चो के वजन तौलने की मशीन, पानी की टंकी, और सामान रखने की पेटी को आंगनवाडी के अंदर घुस कर चुरा कर ले गया चोरी गये उक्त सामान की कीमत लगभग 50 हजार रूपये है और वहा पर आंगनवाडी का हिसाब किताब के अन्य रजिस्टर एवं पूरक पोषण आहार THR के 4 बैग, बच्चो को नापने के उपकरण इन्फोटो मीरट, व एक स्टेडीयोमीटर आग लगा कर जला कर करीबन 30 हजार रूपये का शासकीय सम्पत्ति का नुकसान कर दिया है फरियादीया की रिपोर्ट पर से थाना टिमरनी में अपराध क्र 105/25 धारा 331(4),305,326 (जी) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना उक्त प्रकरण के आरोपी की तलाश पतारसी चोरी का घटनाओं को देखते हुये टिमरनी पुलिस के व्दारा तत्परता सजगता से की गई जिसे फलस्वरूप दिनांक 05/03/25 को आरोपी हिमांशु उर्फ आकाश पिता सूरज कौशल उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र 07 टिमरनी, आकाश उर्फ टीटू पिता शिवशंकर किरार उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्र 07 टिमरनी को गिरफ्तार किया गया जिनके व्दारा आनगवाडी में चोरी करना व आग लगाने की घटना को स्वीकार किया गया एवं आरोपीयो से चोरी किया गया मसरूका जप्त किया गया।

*विशेष भूमिका* निरी रोशनलाल भारती. उप निरी उदयराम उनि माया सरलाम प्रआर 100 प्रदीप रघुवंशी प्रार 28 राजेश गुर्जर, प्रआर 216
शांतिलाल प्रआर 364 राममोहन चीचाम प्रआर 124 मनोज नागले आर.क्र. 275 महेन्द्र आर.क्र. 362 धर्मेन्द्र, सै. 146 नानूराम सै. गंगाराम

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...