हरदा श्रीजम्भेश्वर माँ नर्मदा सेवा आश्रम पलासनेर में माँ नर्मदा का भव्य मंदिर बनाया गया है। मंदिर में माँ नर्मदा की प्रतिमा स्थापना के लिए 4 मार्च से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसका समापन गुरुवार को हुआ। आयोजन से जुड़े अवध विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम का समापन हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि आश्रम में समाज के विभिन्न लोगों और नर्मदा भक्तों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में माँ नर्मदा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। सुबह हवन यज्ञ और माँ नर्मदा की महाआरती की गई। इसी तरह शाम पांच बजे भी माँ नर्मदा की महाआरती करने के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजित किए गए हवन में जोड़ों व अन्य लोगों ने आहूतियों छोड़ी। सभी ने माँ नर्मदा और श्रीगुरु जम्भेश्वर भगवान से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों नर्मदा भक्त शामिल हुए।
जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल
धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...
-
रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित मिश्रा के निर्देशन में हरद...
-
तरूण सराफ किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठनों द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को इंदौर–बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर...
-
रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, हरदा के निर्देशन तथा थाना प्रभा...