Saturday, March 8, 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फसल बीमा पाठशाला सम्पन्न

हरदा तरुण सराफ 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सम्मान में फसल उप संचालक कृषि कार्यालय में शनिवार को बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि फसल बीमा पाठशाला में बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक श्री लोकेश कुमार सैनी ने महिलाओं को फसल बीमा के लाभ और बीमा करवाने संबंधित जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से दी। इस अवसर पर क्विज का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम पांच विजेताओं को विशेष उपहार वितरित किये गये। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती संगीता डावर एवं मंजू रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित थे।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...