Sunday, March 9, 2025

*रूपयो से भरे बैग लूटने वाले नायडू गिरोह को हरदा कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Riport Tarun Saraf दिनांक 01.02.2025 को दोपहर करीब 02.00 बजे फरियादी रामभरोस विश्वकर्मा निवासी अवगांवकला बस स्टैण्ड के पास स्टेट बैंक से रूपये निकालने गये थे जहां चेक के माध्यम से 100000) (एक लाख) रुपये निकाले थे। जो फरियादी ने अपने पास रखे एक काले रंग के छोटे बैग में रख लिये थे जिसमें पहले से 10000/- (दस हजार) रुपये रखे थे। फिर फरियादी अवगांव जाने के लिये बस पकडने हेतु राजस्थान मिष्ठान भंडार इंदौर रोड हरदा खड़ा था तभी फरियादी को एक आदमी जिसने नीले रंग की जेकेट पहनी थी कहा कि तुम्हारी पीठ पर किसी ने उल्टी कर दी है साफ कर लो और फरियादी के आसपास घूमने लगा फरियादी के द्वारा वही खड़ी एक मोटरसायकल पर अपना रूपयों वाला बैंग टांग कर अपने कपडे साफ करने लगा इतने में वह अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हरदा में अप.क्र. 98/25 पंजीबध्द किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही सूचना मिलने के बाद से ही तत्काल आरोपीगणों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदा के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतारसी बाबत् विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई विभिन्न टीमों के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों के आधार पर आरोपीगण कुल तीन लोग स्पष्ट हुए जिनके चेहरे कद काठी स्पाट हुई। आरोपीगणों की पतारती बाबत् विभिन्न टीमो द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये आरोपीगणों का रूट ट्रेक किया गया। विश्वसनीय माध्यमो से आरोपीयों की लोकेशन नवापुर वाकीपाड़ा जिला नंदुरबार महाराष्ट्र की पाई गई उक्त स्थान पर दबिश दी गई दबिश में एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया और प्रकरण का मशरूका 10 हजार रूपये जमा किया गया।

* *नाम गिरफ्तार आरोपी*
1. शिवकुमार नायडु पिता मारमुत्तु नायडु उप्न 45 साल निवासी नवापुर वाकीपाड़ा जिला नंदुरबार महाराष्ट्र

* *नाम फरार आरोपी*
2. आकाश नायडु पिता गोपी नायडु उम्र 25 साल निवासी नवापुर वाकीपाड़ा जिला नंदुरबार महाराष्ट्र
3. सागर नायडु पिता बालू नायडू उम्र 18 वर्ष निवासी नवापुर बाकीपाड़ा जिला नंदुरचार महाराष्ट्र

आरोपीगणों का घटना कारित करने का तरीका: आरोपीगण घटना कारित करने में अलग तरह का तरिका
अपनाते है जिसमे वह मुख्य रूप से बैंक के आसपास पैसे निकाल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को चिन्हित कर उसको फालो करते है और फरियादी को उसके कपड़ों में गंदा पानी डालकर फरियादी के कपड़े गंदे हो गये है बताकर फरियादी का प्यान कपड़े साफ करने की ओर भटका कर चंद सेकेंड के दौरान आरोपीगण फरियादी का रूपये भरा बैग छीनकर भाग जाते है। आरोपीगणों मोबाईल का उपयोग भी बहुत कम करते है। आरोपीगणों स्वयं का हुलिया भीग मांगकर खाने वालो जैसा रखते है ताकि कोई उन पर शंका न कर सके।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...